తెలుగు | Epaper

Bollywood : फिल्म रेड 2 छू रही सफलता की नई ऊंचाइयां

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Bollywood : फिल्म रेड 2 छू रही सफलता की नई ऊंचाइयां

पहले हफ्ते में फिल्म ने शानदार शुरुआत करते हुए 94.75 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार किया था। हालांकि दूसरे हफ्ते में देश की मौजूदा परिस्थितियों की वजह से दर्शकों की संख्या में थोड़ी गिरावट देखी गई।

मुंबई । बालीवुड एक्टर अजय देवगन और रितेश देशमुख की फिल्म रेड 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार सफलता की नई ऊंचाइयां छू रही है। फिल्म ने रिलीज के नौवें दिन ही100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है। अब तक इसका कुल कलेक्शन 105.5 करोड़ रुपए हो चुका है। यह फिल्म 2018 में आई रेड का सीक्वल है, जिसने अपने पूरे करियर में 98 करोड़ की कमाई की थी। इस तरह रेड 2 ने महज 9 दिन में अपने पहले भाग का लाइफटाइम कलेक्शन भी पार कर लिया है। पहले हफ्ते में फिल्म ने शानदार शुरुआत करते हुए 94.75 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार किया था।

भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा कदम उठाता है फिल्म

हालांकि दूसरे हफ्ते में देश की मौजूदा परिस्थितियों की वजह से दर्शकों की संख्या में थोड़ी गिरावट देखी गई। फिर भी फिल्म ने शुक्रवार को 4.75 करोड़ और शनिवार को 6 करोड़ की कमाई की, जिससे इसका कुल कलेक्शन 105.5 करोड़ पर पहुंच गया। फिल्म में अजय देवगन ने एक बार फिर ईमानदार इनकम टैक्स ऑफिसर अमय पटनायक का किरदार निभाया है, जो भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा कदम उठाता है। इस बार उनके साथ रितेश देशमुख और वाणी कपूर भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं। दर्शकों और समीक्षकों ने फिल्म के कंटेंट, अभिनय और निर्देशन की तारीफ की है। रेड 2 की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि सशक्त कहानी और दमदार अभिनय वाली फिल्में दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने की ताकत रखती हैं। इसके साथ ही रेड फ्रैंचाइज़ी का कुल कलेक्शन अब 203.5 करोड़ रुपए हो गया है, जिससे यह अजय देवगन की सफल फिल्मों की सूची में एक और मील का पत्थर बन गई है।

Read more : योग करते हुए रानी चटर्जी ने वीडियो किया साझा

Bollywood : प्रियंका और अनुष्का के बीच बहस!

Bollywood : प्रियंका और अनुष्का के बीच बहस!

Disha Patani: दिशा पटानी के बरेली स्थित घर पर गोलीबारी

Disha Patani: दिशा पटानी के बरेली स्थित घर पर गोलीबारी

Anushka Shetty: सोशल मीडिया से दूर हुईं अनुष्का शेट्टी

Anushka Shetty: सोशल मीडिया से दूर हुईं अनुष्का शेट्टी

Disha Patni: दिशा पाटनी के घर के बाहर गोलीबारी

Disha Patni: दिशा पाटनी के घर के बाहर गोलीबारी

Bollywood : नेपाल के लिए यह ‘काला दिन’: मनीषा कोइराला

Bollywood : नेपाल के लिए यह ‘काला दिन’: मनीषा कोइराला

Bollywood : ब्लैक कलर के स्टाइलिश ड्रेस में खूबसूरत लग रही सपना चौधरी

Bollywood : ब्लैक कलर के स्टाइलिश ड्रेस में खूबसूरत लग रही सपना चौधरी

Bollywood : बहुत जल्दी आने वाला है ‘कॉल मी बे का सीजन-2 : अनन्या पांडे

Bollywood : बहुत जल्दी आने वाला है ‘कॉल मी बे का सीजन-2 : अनन्या पांडे

Karishma Sharma : फेमस एक्ट्रेस ने चलती लोकल ट्रेन से लगा दी छलांग

Karishma Sharma : फेमस एक्ट्रेस ने चलती लोकल ट्रेन से लगा दी छलांग

Delhi HC : ऐश्वर्या की पर्सनल इमेज का इस्तेमाल बिना इजाजत गैरकानूनी

Delhi HC : ऐश्वर्या की पर्सनल इमेज का इस्तेमाल बिना इजाजत गैरकानूनी

Bollywood : रियलिटी शो पति पत्नी और पंगा को लेकर चर्चा में रुबीना दिलैक

Bollywood : रियलिटी शो पति पत्नी और पंगा को लेकर चर्चा में रुबीना दिलैक

Bollywood : रुपाली को अक्सर लोग बेवजह निशाना बनाते हैं : राजन शाही

Bollywood : रुपाली को अक्सर लोग बेवजह निशाना बनाते हैं : राजन शाही

Bollywood : ‘किंग’ के सेट से लीक हुआ सुहाना खान का फर्स्ट लुक

Bollywood : ‘किंग’ के सेट से लीक हुआ सुहाना खान का फर्स्ट लुक

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870