తెలుగు | Epaper

National : उत्तराखंड में आपदाओं की बढ़ती चुनौती, कारण खोजेंगे वैज्ञानिक

Anuj Kumar
Anuj Kumar
National : उत्तराखंड में आपदाओं की बढ़ती चुनौती, कारण खोजेंगे वैज्ञानिक

देहरादून । उत्तराखंड में बार-बार आ रही प्राकृतिक आपदाओं (Natural Disasters) के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों की एक उच्च स्तरीय समिति बनाई जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने थराली, सैजी (पौड़ी) और धराली क्षेत्रों में हाल ही में आई आपदाओं को देखते हुए यह फैसला लिया।

समिति करेगी गहन अध्ययन

सीएम धामी ने कहा कि समिति में राज्य और केंद्र की प्रतिष्ठित एजेंसियों के वैज्ञानिक शामिल होंगे। वे पिछले वर्षों के आंकड़ों और वर्तमान परिस्थितियों का विश्लेषण कर आपदाओं के पैटर्न को समझेंगे। लक्ष्य यह होगा कि भविष्य में आपदाओं की संभावना को कम किया जा सके और बेहतर आपदा प्रबंधन तैयार हो।

बादल फटने से घायल, मौसम विभाग का अलर्ट

थराली में हाल ही में बादल फटने से घायल छह लोगों को हेलिकॉप्टर (Helicopter) से एम्स ऋषिकेश भेजा गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। इस बीच मौसम विभाग ने राज्य में अगले दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

जिलाधिकारियों को सतर्कता के निर्देश

सीएम धामी ने सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि संवेदनशील स्थानों पर आपदा प्रबंधन सामग्री और उपकरण पहले से उपलब्ध रखे जाएं। साथ ही राहत और पुनर्वास कार्य में तेजी लाई जाए। बेघर लोगों को तत्काल आश्रय, बिजली, पानी और सड़क संपर्क जैसी बुनियादी सुविधाएं जल्द से जल्द बहाल की जाएं।

आपदा प्रबंधन नीति में होगा सुधार

मुख्यमंत्री ने कहा कि वैज्ञानिक समिति की प्रारंभिक रिपोर्ट जल्द ही राज्य सरकार को सौंपी जाएगी। इसके आधार पर सरकार अपनी आपदा प्रबंधन नीतियों में सुधार करेगी। उन्होंने कहा कि इस अध्ययन से यह समझने में मदद मिलेगी कि आखिर उत्तराखंड में बार-बार आपदाएं क्यों आती हैं और भविष्य में उनके प्रभाव को कैसे कम किया जा सकता है

उत्तराखंड में कुल कितने जिले हैं?

उत्तराखंड राज्य में कुल 13 जिले हैं, जिन्हें दो मंडलों में विभाजित किया गया है: गढ़वाल मंडल में 7 जिले और कुमाऊँ मंडल में 6 जिले हैं. 

उत्तराखंड में आपदा कब आई थी?

जून 2013 में, उत्तर भारतीय राज्य उत्तराखंड में दोपहर के समय बादल फटने से विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन हुआ, जो 2004 की सुनामी के बाद देश की सबसे भीषण प्राकृतिक आपदा बन गई।

Read More :

Ayurveda : भारत का चिकित्सा विज्ञान दुनिया की कल्पना से परे : किशन रेड्डी

Ayurveda : भारत का चिकित्सा विज्ञान दुनिया की कल्पना से परे : किशन रेड्डी

National : नेपाल की प्रगति के लिए भारत प्रतिबद्ध : मोदी

National : नेपाल की प्रगति के लिए भारत प्रतिबद्ध : मोदी

National : आरएसएस से रिश्ते को मजबूत करने में जुटे मोदी और शाह

National : आरएसएस से रिश्ते को मजबूत करने में जुटे मोदी और शाह

PM Modi Mnaipur Visit: विकास परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

PM Modi Mnaipur Visit: विकास परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

CM Mohan Yadav के हॉट एयर बैलून में लगी आग: मंदसौर में टला बड़ा हादसा

CM Mohan Yadav के हॉट एयर बैलून में लगी आग: मंदसौर में टला बड़ा हादसा

National : पूर्व मुख्यमंत्री डी डी लापांग नहीं रहे, मेघालय में शोक

National : पूर्व मुख्यमंत्री डी डी लापांग नहीं रहे, मेघालय में शोक

PM Modi congratulated Sushila Karki: नेपाल की पहली महिला पीएम के रूप में शपथ पर भारत का समर्थन

PM Modi congratulated Sushila Karki: नेपाल की पहली महिला पीएम के रूप में शपथ पर भारत का समर्थन

Historic day for Mizoram: आज से आइजोल भारत के रेलवे मानचित्र पर होगा – पीएम मोदी

Historic day for Mizoram: आज से आइजोल भारत के रेलवे मानचित्र पर होगा – पीएम मोदी

Disha Patani: दिशा पटानी के बरेली स्थित घर पर गोलीबारी

Disha Patani: दिशा पटानी के बरेली स्थित घर पर गोलीबारी

Nepal : कौन हैं सुशीला कार्की?

Nepal : कौन हैं सुशीला कार्की?

Bihar : दो पत्नियों वाला एक व्यक्ति पहली पत्नी की बेटी के साथ घिनौनी हरकत

Bihar : दो पत्नियों वाला एक व्यक्ति पहली पत्नी की बेटी के साथ घिनौनी हरकत

CM Bhagwant : बाढ़ पीड़ितों को 45 दिनों में मिलेगा मुआवज़ा

CM Bhagwant : बाढ़ पीड़ितों को 45 दिनों में मिलेगा मुआवज़ा

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870