తెలుగు | Epaper

Bihar: लालू यादव और नीतीश कुमार के जंगल राज में कोई अंतर नहीं: प्रशांत किशोर

Kshama Singh
Kshama Singh
Bihar: लालू यादव और नीतीश कुमार के जंगल राज में कोई अंतर नहीं: प्रशांत किशोर

गोपाल खेमका हत्याकांड पर बोले प्रशांत किशोर

व्यवसायी गोपाल खेमका की हत्या मामले पर जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर (Prashant Kishore) ने कहा कि लालू यादव के जंगल राज और नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के राज में कोई अंतर नहीं है। उन्होंने कहा कि लालू यादव के राज में अपराधियों का तांडव था और नीतीश कुमार के राज में अधिकारियों का तांडव है। प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि पहले जिस तरह का भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था की स्थिति थी, वह आज भी वैसी ही है। पटना में इतने बड़े व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी जाती है और कोई कार्रवाई नहीं होती।

बिहार सरकार ने एसआईटी का किया गठन

प्रशांत किशोर ने कहा कि कल ही सीवान में तीन लोगों को गोली मार दी गई। यह तो रोज की बात है। यह अधिकारियों का राज है, जो अपनी मर्जी से काम चला रहे हैं। दूसरी ओर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। बिहार सरकार ने एसआईटी का गठन किया है। जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी और सरकार हर पहलू की जांच कर रही है। किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

प्रशांत

बुलडोजर की होगी कार्रवाई

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि यह दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। जो लोग इसे ‘महा जंगल राज’ कह रहे हैं, वे यहां ‘गुंडा राज’ लाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी नज़र उन अधिकारियों पर है जो उस ‘जंगल राज’ के दौरान पले-बढ़े थे… जिन गैर-जिम्मेदार अधिकारियों ने सख्त और त्वरित कार्रवाई नहीं की है, उन्हें जवाबदेह ठहराया जाएगा। बुलडोजर की कार्रवाई होगी, एनकाउंटर होगा, संपत्ति जब्त होगी और पीड़ित परिवार को दिए जाने वाले मुआवजे के बारे में हम सीएम से चर्चा करेंगे।

फॉरेंसिक विशेषज्ञ एकत्र कर रहे साक्ष्य

बिहार के जाने-माने व्यवसायी गोपाल खेमका की पटना में उनके आवास के निकट मोटरसाइकिल सवार हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजकर 40 मिनट पर गांधी मैदान इलाके में हुई। पुलिस अधीक्षक (पटना सेंट्रल) दीक्षा ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘स्थानीय थाने के अधिकारी व गश्ती वाहनों में सवार पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक विशेषज्ञ साक्ष्य एकत्र कर रहे हैं। जांच जारी है।’’

खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज

उन्होंने बताया, ‘‘सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि खेमका को मोटरसाइकिल सवार एक अज्ञात हमलावर ने गोली मारी’’ खेमका के परिवार के सदस्यों के अनुसार, उनके बेटे की भी छह वर्ष पहले हाजीपुर में अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने बताया कि बैठक में खेमका की हत्या मामले पर भी चर्चा की गई। इस बैठक में बिहार के पुलिस महानिदेशक विनय कुमार और पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

Read More : Action: हाइड्रा ने चलाया अभियान, अवैध ढांचे पर चला बुलडोजर

Nikki Murder Case : गूगल टाइमलाइन और सोशल मीडिया से खुलेगा राज़!

Nikki Murder Case : गूगल टाइमलाइन और सोशल मीडिया से खुलेगा राज़!

New Delhi : चोरी हुए हीरे-पन्नों से जड़े 1 करोड़ के सोने के कलश

New Delhi : चोरी हुए हीरे-पन्नों से जड़े 1 करोड़ के सोने के कलश

Hyderabad में 69 फीट ऊंचे ‘विश्व शांति महाशक्ति गणपति’ का भव्य विसर्जन

Hyderabad में 69 फीट ऊंचे ‘विश्व शांति महाशक्ति गणपति’ का भव्य विसर्जन

National : त्योहारों की खुशखबरी, 22 सितंबर से 375 वस्तुओं पर GST कम

National : त्योहारों की खुशखबरी, 22 सितंबर से 375 वस्तुओं पर GST कम

Punjab Flood: पंजाब में 43 मौतें, सेना सहायता में जुटी

Punjab Flood: पंजाब में 43 मौतें, सेना सहायता में जुटी

DELHI NCR, पंजाब और उत्तर प्रदेश में बाढ़ का कहर: यमुना ने मचाया हाहाकार

DELHI NCR, पंजाब और उत्तर प्रदेश में बाढ़ का कहर: यमुना ने मचाया हाहाकार

WB : महुआ मोइत्रा विवादों में, सीएम ममता दे सकती हैं क्लास

WB : महुआ मोइत्रा विवादों में, सीएम ममता दे सकती हैं क्लास

Karnataka: 7 साल के बच्चे से गलती ने ले ली ने परिवार को हिला डाला

Karnataka: 7 साल के बच्चे से गलती ने ले ली ने परिवार को हिला डाला

National : प्रधानमंत्री मोदी लेंगे बाढ़ प्रभावित राज्यों का जायजा

National : प्रधानमंत्री मोदी लेंगे बाढ़ प्रभावित राज्यों का जायजा

Mumbai : मुंबई में ढोल-ताशों की गूंज के साथ भक्तों ने बप्पा को विदाई दी

Mumbai : मुंबई में ढोल-ताशों की गूंज के साथ भक्तों ने बप्पा को विदाई दी

Delhi : लाल किले से पौन किलो सोने का कलश चोरी, मचा हड़कंप

Delhi : लाल किले से पौन किलो सोने का कलश चोरी, मचा हड़कंप

Mumbai : मुंबई में गणेश उत्सव की धूम, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

Mumbai : मुंबई में गणेश उत्सव की धूम, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870