తెలుగు | Epaper

Weather : ला नीना का खतरा : भारत में कड़ाके की ठंड पड़ने की चेतावनी

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Weather : ला नीना का खतरा : भारत में कड़ाके की ठंड पड़ने की चेतावनी

नई दिल्ली। दुनिया के मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि इस साल के अंत तक ला नीना (La Nina) की परिस्थितियां विकसित हो सकती हैं। इसका असर वैश्विक मौसम पैटर्न पर पड़ेगा और भारत में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।

71% संभावना, दिसंबर तक असर

अमेरिका की नेशनल वेदर सर्विस (National Wetaher Service) के क्लाइमेट प्रेडिक्शन सेंटर ने 11 सितंबर को कहा कि अक्टूबर-दिसंबर 2025 के बीच ला नीना बनने की 71% संभावना है। यह संभावना दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच घटकर 54% रह जाती है, लेकिन ला नीना वॉच फिलहाल प्रभावी है।

IMD ने भी जताई आशंका

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ताजा ENSO बुलेटिन में बताया कि अभी तटस्थ स्थितियां बनी हुई हैं। न तो एल नीनो और न ही ला नीना सक्रिय है।
IMD के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा— हमारे मॉडल अक्टूबर-दिसंबर में ला नीना विकसित होने की 50% से अधिक संभावना दिखा रहे हैं। ला नीना के दौरान भारत में सर्दियां सामान्य से अधिक ठंडी होती हैं। जलवायु परिवर्तन की वजह से गर्माहट असर कम कर सकती है, लेकिन ठंडी लहरें जरूर बढ़ सकती हैं।”

स्काइमेट वेदर का पूर्वानुमान

निजी मौसम संस्था स्काइमेट वेदर के अध्यक्ष जीपी शर्मा ने कहा कि अल्पकालिक ला नीना की स्थिति से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि प्रशांत महासागर का तापमान पहले ही सामान्य से ठंडा है।
यदि यह -0.5°C से नीचे लगातार तीन तिमाही तक बना रहता है, तो इसे औपचारिक रूप से ला नीना घोषित किया जाएगा। शर्मा ने कहा, भले ही औपचारिक घोषणा न हो, लेकिन प्रशांत महासागर का ठंडा होना वैश्विक मौसम को प्रभावित करेगा। अमेरिका में सूखी सर्दियों का खतरा रहेगा, जबकि भारत में यह सामान्य से अधिक ठंड लेकर आएगा

अलनीनो और ला नीना में क्या अंतर है?

अलनीनो और ला नीना अलनीनो-दक्षिणी दोलन (ENSO) नामक एक प्राकृतिक जलवायु चक्र के दो अलग-अलग चरण हैं, जो प्रशांत महासागर में समुद्र की सतह के तापमान में उतार-चढ़ाव से जुड़े हैं। 

ला नीनो का अर्थ क्या होता है?

ला नीना भूमध्यरेखीय प्रशांत क्षेत्र में असामान्य रूप से ठंडे समुद्री तापमान की विशेषता है, जबकि अल नीनो भूमध्यरेखीय प्रशांत क्षेत्र में असामान्य रूप से गर्म समुद्री तापमान की विशेषता है।

Read More :

Latest Hindi News : चमोली में बादल फटने से 12 मकान तबाह, 10 लोग मलबे में दब गए

Latest Hindi News : चमोली में बादल फटने से 12 मकान तबाह, 10 लोग मलबे में दब गए

Latest Hindi News : उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, देहरादून की क़ई सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त

Latest Hindi News : उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, देहरादून की क़ई सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त

Latest News Mussoorie : आपदा में फंसे पर्यटकों के लिए होटल फ्री

Latest News Mussoorie : आपदा में फंसे पर्यटकों के लिए होटल फ्री

Latest Hindi News Weather : मणिपुर में बाढ़ से ब्रिज बहा, कई गांवों का संपर्क कटा

Latest Hindi News Weather : मणिपुर में बाढ़ से ब्रिज बहा, कई गांवों का संपर्क कटा

Latest News : देहरादून में मौसम विभाग ने जारी किया पांच दिन का रेड अलर्ट

Latest News : देहरादून में मौसम विभाग ने जारी किया पांच दिन का रेड अलर्ट

Latest News Uttarakhand : देहरादून में भारी बारिश का कहर

Latest News Uttarakhand : देहरादून में भारी बारिश का कहर

Latest Hindi News : देहरादून के सहस्त्रधारा में बादल फटा, तबाही का मंजर

Latest Hindi News : देहरादून के सहस्त्रधारा में बादल फटा, तबाही का मंजर

Latest Hindi News  Weather : मानसून की राजस्थान से विदाई, मुंबई की सड़कें पानी-पानी

Latest Hindi News Weather : मानसून की राजस्थान से विदाई, मुंबई की सड़कें पानी-पानी

Mumbai : भारी बारिश के बीच मोनोरेल में तकनीकी खराबी

Mumbai : भारी बारिश के बीच मोनोरेल में तकनीकी खराबी

Heavy rain wreaks havoc in Mumbai: IMD ने रेड अलर्ट जारी किया, जनजीवन प्रभावित

Heavy rain wreaks havoc in Mumbai: IMD ने रेड अलर्ट जारी किया, जनजीवन प्रभावित

Weather : सिक्किम में भूस्खलन का कहर: चार की मौत, तीन लापता

Weather : सिक्किम में भूस्खलन का कहर: चार की मौत, तीन लापता

Rajasthan Weather : मानसून ने तोड़ा 107 साल पुराना रिकॉर्ड

Rajasthan Weather : मानसून ने तोड़ा 107 साल पुराना रिकॉर्ड

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870