ओडिशा की बड़ी खबर
ओडिशा के कटक जिले में शनिवार को काठजोड़ी नदी पर एक पुल के निर्माण कार्य के दौरान कंक्रीट का स्लैब गिर जाने से एक अभियंता और दो मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उनका यहां एससीबी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में इलाज चल रहा है।
कटक के पुलिस उपायुक्त खिलारी ऋषिकेश ध्यानदेव ने बताया कि स्थानीय लोग और पुलिसकर्मी दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने श्रमिकों को बचाया।
ओडिशा हादसा : क्रेन में आ गई थी खराबी
डीसीपी ने बताया कि बड़े कंक्रीट स्लैब को उठाते समय क्रेन में खराबी आ गई थी, जिससे यह मजदूरों और अभियंता पर गिर गई। डीसीपी ने बताया कि इस दुर्घटना के वास्तविक कारण अभी पता नहीं चल पाया है। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन को घायलों से मिलने का निर्देश दिया है। माझी ने इस घटना में मारे गए लोगों के प्रति दुख जताया और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
ओडिशा मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से पोस्ट
सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक पोस्ट में कहा, ‘‘मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने दुर्घटना में घायल हुए लोगों के लिए मुफ्त इलाज भी घोषणा की है और जांच के आदेश दिए हैं।’’
विपक्ष ने जताया दुख
विपक्षी बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने भी इन मौतों पर शोक व्यक्त किया है तथा घायल श्रमिकों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। इस बीच, कटक के महापौर और बीजद नेता सुभाष सिंह ने एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में घायल श्रमिकों से मुलाकात की और आरोप लगाया कि सरकार की घोर लापरवाही के कारण यह दुर्घटना हुई।
- Delhi : लाल किले से पौन किलो सोने का कलश चोरी, मचा हड़कंप
- Mumbai : मुंबई में गणेश उत्सव की धूम, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त
- National : इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, दो घंटे बाद सुरक्षित लैंडिंग
- SCR: त्योहारी सीज़न में भीड़ से निपटने के लिए दक्षिण मध्य रेलवे ने कमर कसी
- International : व्हाट्सएप यूजर्स के लिए सरकार का हाई-रिस्क अलर्ट