తెలుగు | Epaper

न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित

digital@vaartha.com
[email protected]

उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए शनिवार को तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है।तीन सदस्यीय समिति न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के नई दिल्ली स्थित आधिकारिक आवास पर 14 मार्च को आग लगने की घटना के दौरान कथित रूप से नकदी बरामद होने से संबंधित रिपोर्ट में सामने आए आरोपों की जांच करेगी।

बयान में कहा गया है,“भारत के मुख्य न्यायाधीश (न्यायमूर्ति संजीव खन्ना) ने दिल्ली उच्च न्यायालय के वर्तमान न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है।”
इस समिति में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति शील नागू, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जी एस संधावालिया और कर्नाटक उच्च न्यायालय की न्यायाधीश सुश्री अनु शिवरामन शामिल हैं।
बयान में यह भी बताया गया,“दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को फिलहाल न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को कोई न्यायिक कार्य न सौंपने के लिए कहा गया है।”
विज्ञप्ति के अनुसार,“दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट, न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा का जवाब और अन्य दस्तावेज उच्चतम न्यायालय की वेबसाइट पर अपलोड किए जा रहे हैं।”
इससे पहले 20 मार्च को शीर्ष अदालत ने न्यायमूर्ति वर्मा के खिलाफ इन-हाउस जांच के लिए एक ‘प्रक्रिया’ शुरू की थी और एक प्रतिकूल रिपोर्ट के आधार पर उन्हें स्थानांतरित करने का फैसला किया था।
गौरतलब है कि न्यायमूर्ति वर्मा के आधिकारिक आवास पर आग की यह घटना 14 मार्च को रात करीब 11.30 बजे हुई। उस समय वह घर पर नहीं थे। आग बुझाने के दौरान दमकल कर्मियों और पुलिस को एक कमरे में कथित तौर पर भारी मात्रा में नकदी मिलने की रिपोर्ट सामने आई थी।

Latest News Bihar : बिहार में दो नेताओं के समर्थकों के बीच संघर्ष

Latest News Bihar : बिहार में दो नेताओं के समर्थकों के बीच संघर्ष

Latest News Delhi : रामलीला के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था का खास ध्यान

Latest News Delhi : रामलीला के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था का खास ध्यान

Breaking News: Delhi: दिल्ली हाईकोर्ट: एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर अपराध नहीं

Breaking News: Delhi: दिल्ली हाईकोर्ट: एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर अपराध नहीं

Latest Hindi News : असंभव को संभव बना सकते हैं पीएम मोदी : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

Latest Hindi News : असंभव को संभव बना सकते हैं पीएम मोदी : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

Latest News : सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली दंगों के मामले में पुलिस से मांगा जवाब

Latest News : सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली दंगों के मामले में पुलिस से मांगा जवाब

Latest Hindi News : मोदी सरकार मध्यम वर्ग के लिए ढेरों मौके खोलकर उनकी आय बढ़ा रही : शाह

Latest Hindi News : मोदी सरकार मध्यम वर्ग के लिए ढेरों मौके खोलकर उनकी आय बढ़ा रही : शाह

Latest Hindi News : चीनी लेकर सोमालिया जा रहे जहाज में सुभाषनगर जेटी पर लगी आग

Latest Hindi News : चीनी लेकर सोमालिया जा रहे जहाज में सुभाषनगर जेटी पर लगी आग

Latest News : मुंबई में करोड़ों की लैम्बोर्गिनी हादसे का शिकार

Latest News : मुंबई में करोड़ों की लैम्बोर्गिनी हादसे का शिकार

Latest Hindi News : इस हफ्ते बिहार आएंगे चुनाव आयुक्त, कर सकते हैं चुनाव तारीखों की घोषणा

Latest Hindi News : इस हफ्ते बिहार आएंगे चुनाव आयुक्त, कर सकते हैं चुनाव तारीखों की घोषणा

Latest News Hapur : सड़क पर दो बाइकों की जबरदस्त टक्कर

Latest News Hapur : सड़क पर दो बाइकों की जबरदस्त टक्कर

Latest News Auraiya : जहरीले कीड़े के काटने से 10 साल के बच्चे की मौत

Latest News Auraiya : जहरीले कीड़े के काटने से 10 साल के बच्चे की मौत

Latest News UP : भारत-पाकिस्तान के बीच मैच होना ही नहीं चाहिए

Latest News UP : भारत-पाकिस्तान के बीच मैच होना ही नहीं चाहिए

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870