Gold Rate : सोना-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल

By Surekha Bhosle | Updated: July 21, 2025 • 1:19 PM

सोना 548 बढ़कर 98,791 प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा

चांदी 1.13 लाख प्रति किलो के पार

एक किलो चांदी की कीमत 1,13,000 तक पहुंची

सोने-चांदी (gold Silver) के दाम में आज यानी 21 जुलाई को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोने का दाम ₹548 बढ़कर ₹98,791 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले इसका दाम ₹98,243 पर था

gold Silver : चांदी की कीमत ₹60 बढ़कर ₹1,12,760 प्रति किलोग्राम हो गई है। इससे पहले चांदी ₹1,12,700 पर थी। वहीं 14 जुलाई को चांदी ने ₹1,13,867 का ऑल टाइम हाई बनाया था। इसके पहले सोने ने 8 जून को ₹99,454 का ऑल टाइम हाई बनाया था।

इस साल अब तक ₹22,629 महंगा हुआ सोना

इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट gold Silver : सोने का दाम 76,162 रुपए से 22,629 रुपए बढ़कर 98,791 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 26,743 रुपए बढ़कर 1,12,760 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

2025 में सोने का भाव बढ़ेगा या घटेगा?

यह मानते हुए कि एक्सचेंज दर ₹82 प्रति USD रहेगी, 2025 में गोल्ड की अनुमानित प्राइज रेंज ₹1,64,000 और 2,05,000 प्रति औंस के बीच रहने की उम्मीद है.

10 साल पहले सोने का भाव क्या था?

सराफा बाजार में सोना 48500 रुपए प्रति दस ग्राम बिक रहा है। चांदी 47700 रुपए प्रति किलो है। 10 साल पहले यानी 2010 में सोना 16,350 रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी 32,800 रुपए किलो बिक रही थी। 2012 में सोना 28 हजार रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी 46 हजार रुपए प्रति किलो पहुंच गई।

अन्य पढ़ें: Gold Rate Today: जानें आज सोने का रेट कितना रहा

#24CaratGold #BreakingNews #GoldPriceHike #GoldRatesIndia #HindiNews #IBJAUpdate #LatestNews #PreciousMetalsRise