ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी को लेकर नेता वीपक्ष राहुल गाँधी इन दिनों विदेश मंत्री एस जयशंकर सहित पुरे भाजपा को सवालो से घेर रहे है. वही दूसरी तरफ भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने X पर 1991भारत पाक समझौते का एक पत्र शेयर करते हुए भाजपा को मुस्लिम और बांग्लादेशियो के वोट की राजनीती करने जैसे बयान देकर गेंद कांग्रेस की तरफ फेंक दिया है
X हैंडल पर कर 1991 के समझौते की दिलाई याद
“यह आपकी बनाई हुयी सर्कार के समय समझौता है, 1991 में आपकीपार्टी सार्थित सर्कार ने समझौता किया कि, किसी भी आक्रमण या सेना के मूवमेंट कि जानकारी कादं प्रदान भारत या पाकिस्तान एक दूसरे से करेगा। क्या यह समझौता देश द्रोह है ? कांग्रेस का हाथ पाकिस्तानी”
हम पाकिस्तान को आतंकवादी राष्ट्र मानते है और कोंग्रस वोट की राजनीती करते है
“…हम 1947 से ही पाकिस्तान को आतंकवादी राष्ट्र मानते हैं, हम उनसे कश्मीर के मुद्दे पर 78 सालों से लड़ रहे हैं और हमारे हिस्से के कश्मीर पर पाकिस्तान ने कब्ज़ा कर रखा है. उसके बाद भी आप (कांग्रेस) पाकिस्तान को रियायतें देते रहे हैं. चाहे वो 1950 का नेहरू-लियाकत समझौता हो, सिंधु जल संधि हो, 1975 का शिमला समझौता हो.
हम संसद में भी इस बारे में बात नहीं करते कि किसी देश की रक्षा प्रणाली कैसे काम करती है”
“लेकिन 1991 में जब आप चंद्रशेखर के नेतृत्व वाली सरकार को समर्थन दे रहे थे और 1994 में जब पी.वी. नरसिम्हा राव की सरकार थी, तब इस (समझौते) को लागू किया गया और आपने लिखा कि सेना, नौसेना कहां तैनात होगी और वायु सेना कैसे काम करे? क्या ये सारी बातें देशद्रोह नहीं हैं?
कांग्रेस ने सिर्फ़ वोट बैंक की राजनीति के लिए देश को धोखा दिया…भारत को देशद्रोह का मामला शुरू करना चाहिए और उन लोगों के खिलाफ़ एफ़आईआर दर्ज करनी चाहिए जिन्होंने यह समझौता किया और कांग्रेस पार्टी”
दूसरे दलों के सांसदों का प्रतिनिधिमंडल कर रहा आतंकवाद के खिलाफ विदेशी दौरा
हालां कि, ऑपेरशन सिन्दूर के बाद विपक्षीय दलों के कई समूहों को विदेशी दौरे पर भेजा गया है जिसमे शिवसेना सहित समाजवादी पार्टी जैसे दलों के राष्ट्रीय प्रवक्ता इन दलों का नेतृत्व कर रहे है। सरकार का लक्ष्य है कि पाकिस्तान के करतूतों को पुरे विश्व में बताया जाये एवं भारत के लिए समर्थन जुटाया जाए।
इस प्रकरण पर भी कोंग्रेसी नेता जयराम नरेश और शशि थरूर जैसे नेताओ ने इसका विरोध किया है एवं इसे एक पोलिटिकल स्टंट मात्र करार दिया है।