Latest Hindi News : सीएम नीतीश को धमकी देने की जांच तेज, भट्टी गैंग पर पुलिस की पैनी नजर

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: December 22, 2025 • 11:32 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) को सोशल मीडिया के जरिए धमकी देने वाले पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के खिलाफ पटना पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। एक मिनट का वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री को सीधे धमकाने वाले गैंगस्टर की तलाश में पुलिस अब तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।

तकनीकी साक्ष्यों के जरिए तलाश तेज

पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शहजाद भट्टी (Shahzad Bhatti) फिलहाल कहां छिपा हुआ है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उसकी गतिविधियां किस तरह की हैं। जांच का फोकस वीडियो अपलोड करने के स्थान और अकाउंट की डिजिटल ट्रेल पर है।

फेसबुक-इंस्टाग्राम से मांगी गई जानकारी

मामले की जांच के तहत पटना पुलिस ने फेसबुक और इंस्टाग्राम (Facebook and Instagram) की मूल कंपनी को आधिकारिक ई-मेल भेजकर विस्तृत जानकारी मांगी है। पुलिस ने पूछा है कि धमकी भरा वीडियो पाकिस्तान के किस शहर या स्थान से अपलोड किया गया था।

आईपी एड्रेस और लॉगिन हिस्ट्री की मांग

सोशल मीडिया कंपनियों से संबंधित अकाउंट का आईपी एड्रेस और लॉगिन हिस्ट्री भी मांगी गई है, ताकि गैंगस्टर की सटीक लोकेशन का पता लगाया जा सके। इस मामले में साइबर थाने में पहले ही प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है।

आईजी जितेंद्र राणा कर रहे हैं निगरानी

मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की कमान पटना के आईजी जितेंद्र राणा ने खुद संभाल ली है। उन्होंने कहा है कि तकनीकी रिपोर्ट मिलते ही जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विवाद की जड़ में मुख्यमंत्री सचिवालय का कार्यक्रम

यह पूरा मामला हाल ही में मुख्यमंत्री सचिवालय में आयोजित एक कार्यक्रम से जुड़ा है, जहां आयुष चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र बांटे जा रहे थे। इस दौरान एक महिला चिकित्सक नुसरत परवीन के हिजाब को लेकर मुख्यमंत्री की टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

माफी नहीं मांगी तो अंजाम की धमकी

इसी घटना को आधार बनाकर पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने वीडियो संदेश जारी किया और मुख्यमंत्री से सार्वजनिक माफी की मांग की। उसने चेतावनी दी थी कि यदि माफी नहीं मांगी गई तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। फिलहाल पुलिस इस अंतरराष्ट्रीय धमकी के पीछे सक्रिय नेटवर्क की गहन जांच में जुटी हुई है

Bihar में सबसे ज्यादा बार मुख्यमंत्री कौन बना था?

वर्तमान में पदस्थ 30 मुख्यमन्त्रियों में पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी एकमात्र महिला मुख्यमंत्री हैं। मार्च 2000 से (25 साल, 290 दिन ओडिशा के नवीन पटनायक सबसे लम्बे समय से पदस्थ मुख्यमन्त्री हैं। सबसे अधिक 8 बार बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार हैं।

भारत में सबसे लंबे समय तक सीएम कौन रहा है?

भारत गणराज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले व्यक्ति सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग हैं, जो सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के सदस्य थे। उन्होंने 12 दिसंबर 1994 से 26 मई 2019 तक 24 वर्ष और 165 दिनों तक इस पद पर कार्य किया। वर्तमान में बिहार के नीतीश कुमार सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे हैं (दस कार्यकाल)।

Read More :

# IG jitendra Rana News #Breaking News in Hindi #CM Nitish kumar news #Facebook and Instagram News #Latest news #Pakistan news #Police news #Video news

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.