vijay tvk cbi summons : करूर भगदड़ केस विजय को CBI का फिर समन!

By Sai Kiran | Updated: January 18, 2026 • 2:02 PM

vijay tvk cbi summons : करूर भगदड़ मामले में टीवीके (TVK) प्रमुख विजय को सीबीआई ने एक बार फिर दिल्ली तलब किया है। सोमवार को जांच एजेंसी के सामने पेश होने के निर्देश दिए गए हैं। यह मामला 27 सितंबर 2025 को करूर में आयोजित एक राजनीतिक रैली से जुड़ा है, जहां भगदड़ में 41 लोगों की मौत हो गई थी।

इस घटना के बाद देशभर में आक्रोश फैल गया था, जिसके चलते सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस अजय रस्तोगी की निगरानी में सीबीआई जांच कर रही है। इससे पहले 12 जनवरी को विजय से दिल्ली में लंबी पूछताछ की गई थी।

Read also : Odisha : गुब्बारा फुलाते समय सांस की नली में फंसा, मासूम की मौत

सूत्रों के अनुसार, कार्यक्रम के आयोजन, भीड़ नियंत्रण, (vijay tvk cbi summons) सुरक्षा इंतज़ाम और प्रशासनिक समन्वय को लेकर कई सवाल पूछे गए। अब पोंगल के बाद दूसरे चरण की पूछताछ के लिए विजय को फिर से बुलाया गया है।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :