Blackmail suicide case : शादी की खुशियों से गूंजने वाले घर में मातम छा गया। प्रेमिका द्वारा कथित ब्लैकमेल और आर्थिक दबाव से परेशान एक व्यापारी ने सूरत में आत्महत्या कर ली। बेटी की शादी से कुछ दिन पहले हुई इस घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।
सूरत के व्यापारी घेलानी ने 31 जनवरी की रात अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। परिवारजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान 4 फरवरी को उनकी मृत्यु हो गई। मृतक की बेटी ने 12 फरवरी को पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए पूनम बेन भदौरिया नामक महिला को पिता की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया। उसने बताया कि शादी से पहले महिला द्वारा विवाद खड़ा करने की आशंका से उसके पिता डरते थे।
अन्य पढ़े: Bengaluru : बेंगलुरु में महिला टेक्नीशियन की हत्या का सनसनीखेज मामला
उमरा पुलिस की जांच में घेलानी और पूनम के बीच लंबे (Blackmail suicide case) समय से संबंध होने की बात सामने आई। जांच में यह भी पाया गया कि व्यापारी के बैंक खाते से महिला को बड़ी रकम ट्रांसफर की गई थी। पुलिस का मानना है कि आर्थिक दबाव और ब्लैकमेल के कारण वह मानसिक रूप से परेशान था।
पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने (धारा 306) के आरोप में पूनम को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। शादी से पहले हुई इस दुखद घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :