Sports- 24 अप्रैल से शुरू होगा थॉमस-उबर कप, लक्ष्य सेन और पीवी सिंधु पर रहेंगी नजरें

Read Time:  1 min
थॉमस-उबर कप
थॉमस-उबर कप
FONT SIZE
GET APP

नई दिल्ली । इस माह 24 अप्रैल से 3 मई तक डेनमार्क के होर्सेंस में होने वाले प्रतिष्ठित थॉमस और उबर कप बैडमिंटन टूर्नामेंट (Uber Cup Badminton Turnament) के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। पुरुष वर्ग में लक्ष्य सेन टीम की अगुवाई करेंगे, जबकि महिला टीम में पीवी सिंधु और उन्नति हुड्डा प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी।

पुरुष टीम में अनुभव और युवा जोश का मिश्रण

भारतीय बैडमिंटन संघ ने लक्ष्य सेन के अलावा किदांबी श्रीकांत, एचएस प्रणय, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की सफल युगल जोड़ी को टीम में शामिल किया है। युवा खिलाड़ी आयुष शेट्टी (Ayush Sheety) को पहली बार टीम में मौका दिया गया है। इसके साथ ही एमआर अर्जुन, ध्रुव कपिला और किरण जॉर्ज को भी टीम में जगह मिली है।

महिला टीम में सिंधु से पदक की उम्मीद

उबर कप में पीवी सिंधु (PB Sindhu) के साथ-साथ शीर्ष युगल जोड़ी गायत्री गोपीचंद और ट्रीसा जॉली टीम की प्रमुख दावेदार रहेंगी। पिछली बार भारतीय महिला टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी और इस बार उससे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

युवा खिलाड़ियों को भी मिला मौका

महिला टीम में उन्नति हुड्डा के अलावा देविका सिहाग, इशारानी बरुआ और तन्वी शर्मा जैसी युवा प्रतिभाओं को भी शामिल किया गया है, जो टीम को नई ऊर्जा देंगी।

अन्य पढ़े: Hyderabad : ग्रामीण क्षेत्रों में महिला स्वयं सहायता समूहों के भवन निर्माण में तेजी

रैंकिंग के आधार पर हुआ चयन

भारतीय बैडमिंटन संघ के अनुसार खिलाड़ियों का चयन 10 मार्च तक की बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग के आधार पर किया गया है। इसमें शीर्ष पांच एकल खिलाड़ी और शीर्ष दो युगल जोड़ियों को जगह दी गई है। साथ ही टीम संयोजन को ध्यान में रखते हुए कुछ अतिरिक्त खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।