UP : एक दिन में 37.21 करोड़ पौधे रोप कर यूपी ने बनाया नया रिकार्ड

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: July 10, 2025 • 8:46 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

लखनऊ: ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0′ अभियान के तहत बुधवार को उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में रिकार्ड 37.21 करोड़ से अधिक पौधों का रोपण किया गया। पूरे प्रदेश के सभी मण्डल व जिलों, योगी सरकार के सभी विभागों एवं समाजिक व शैक्षणिक संस्थाओं के समन्वय से पौधरोपण किया गया। इस क्रम में वन विभाग के बाद सर्वाधिक 13.12 करोड़ से अधिक पौधरोपण का लक्ष्य ग्राम्य विकास विभाग ने प्राप्त किया।

इस जिले में लगाए सबसे ज्यादा पौधे 

वहीं पौधरोपण महाभियान- 2025 के तहत सोनभद्र जिले (Sonebhdra District) ने सबसे ज्यादा 1.58 करोड़ पौधरोपण के साथ पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया तो झांसी, लखीमपुर खीरी और जालौन क्रमश: दूसरे,तीसरे व चौथे स्थान पर रहे। इसके साथ ही पौध रोपण अभियान में सबसे ज्यादा शीशम और सागौन के इमारती पेड़ों की 4-4 करोड़ से अधिक पौध लगाई गई। जबकि फलदार पेड़ों में सबसे ज्यादा जामुन के पौधों का रोपण किया गया। इस पौधरोपण महाभियान में सबसे ज्यादा 1,58,88,285 पौध रोपण कर सोनभद्र जिले ने प्रदेश के सभी जिलों को पीछे छोड़ दिया। इस क्रम ने 99,51,686 पौध रोपण के साथ झांसी दूसरे और 96,75,100 पौधरोपण के साथ लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Khiri) तीसरे स्थान पर रहा। जबकि 95,66,224 पौध रोपण के साथ जालौन चौथे और मीरजापुर पांचवें स्थान पर रहा।

इन विभागों ने भी किया पौधरोपण 

पौधरोपण महाभियान-2025 के तहत एक ओर तो पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने 14,05,87,234 पौध रोपण किया। वहीं दूसरी ओर वन विभाग के बाद ग्राम्य विकास विभाग ने सबसे अधिक 13,12,99,341 पौधरोपण कर अन्य सभी विभागों की तुलना में आगे रहा। ग्राम्य विकास विभाग का यह प्रयास ग्रामीण क्षेत्रों में हरियाली बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इसी क्रम में कृषि विभाग लगभग 4,15,10,285 तथा उद्यान विभाग ने 1,55,60,100 पौधरोपण के साथ क्रमश: तीसरा और चौथा स्थान प्राप्त किया। तो वहीं प्रदेश के पंचायती राज विभाग ने 1,16,21,635 पौधरोपण कर पांचवां स्थान हासिल किया।       

महाभियान में लगाए गए सर्वाधिक शीशम के पौधे

महाभियान में सर्वाधिक शीशम के पौधे लगाए गए। महा अभियान के तहत शीशम के 4,45,48,989 पौधे लगाए गये, जबकि 4,32,57,354 पौधरोपण के साथ सागौन दूसरे स्थान पर रहा। पौध रोपण में तीसरे स्थान पर रहे जामुन के 1,84,50,924 पौधे लगाये गये। क्रमश: अर्जुन 1,61,82,985 और अमरूद 1,53,33,140 पौधों के रोपण के साथ चौथे और पांचवे स्थान पर रहे    

उत्तर प्रदेश का सबसे पुराना नाम क्या था?

अंग्रेजों ने आगरा और अवध को मिलाकर एक प्रांत बनाया और इसे यूनाइटेड प्रोविंस ऑफ आगरा एंड अवध कहा। 1935 में इसका नाम छोटा करके यूनाइटेड प्रोविंस कर दिया गया। जनवरी 1950 में यूनाइटेड प्रोविंस का नाम बदलकर उत्तर प्रदेश कर दिया गया।

उत्तर प्रदेश का क्या मशहूर है?

उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक महत्व और ऐतिहासिक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है. यह ताजमहल, वाराणसी की घाट, अयोध्या के मंदिर और सारनाथ जैसे महत्वपूर्ण बौद्ध स्थल जैसे प्रमुख पर्यटक आकर्षणों का घर है.

Read more : Weather : दिल्ली में तेज बारिश, गुरुग्राम में गाड़ियां तैरने लगीं, लोग डूबे

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.