తెలుగు | Epaper

UP: दिल्ली के मुखर्जी नगर में मिले जम्मू से लापता सीआरपीएफ जवान, हालत देखकर रो पड़े घरवाले

Kshama Singh
Kshama Singh
UP: दिल्ली के मुखर्जी नगर में मिले जम्मू से लापता सीआरपीएफ जवान, हालत देखकर रो पड़े घरवाले

कॉल से परिजनों को मिली जानकारी

जम्मू कश्मीर में तैनात लापता हुए सीआरपीएफ जवान दिल्ली के मुखर्जी नगर में भटकते हुए मिले। दिल्ली से कॉल करने पर परिजनों को जानकारी मिल सकी। जिसके बाद घरवाले दिल्ली पहुंचे, तो वे यहां बीमार हालत में मिले। जम्मू कश्मीर के उधमपुर के सीआरपीएफ कैंप से अचानक लापता होने वाले हेड कांस्टेबल अभिषेक शर्मा परिजन को दिल्ली में अवसाद की हालत में मिले। उनके कपड़े अस्त-व्यस्त थे और दिमागी हालत भी ठीक नहीं थी। परिजन दो जून को उन्हें लेकर शाहगंज स्थित घर आए। अब उनका इलाज चल रहा है। अभिषेक शर्मा का परिवार मुरली विहार, शाहगंज में रहता है।

जवान

गहरे अवसाद में हैं जवान अभिषेक

उनकी मां कमलेश शर्मा ने बताया कि 25 मई को आखिरी बार बात हुई थी। परिजन उन्हें खोजने उधमपुर कैंप भी गए थे। दोस्तों से भी जानकारी नहीं मिल पाई। 30 मई को एक दोस्त का फोन आया। उसने 27 मई को अभिषेक का फोन आने की जानकारी दी। इसके बाद परिजन शाहगंज थाने गए, वहीं पुलिस ने उस मोबाइल नंबर की डिटेल निकाली। नंबर मयूर विहार के एक ठेले वाले व्यक्ति का निकला।

दूसरे ही दिन परिजन दिल्ली पहुंच गए। ठेले वाले ने बताया कि एक राहगीर ने उनके मोबाइल से बात की थी। वह बेहाल था। इसके बाद परिजन ने दिल्ली पुलिस की मदद से आसपास के सीसीटीवी चेक कराए। कई जगह अभिषेक सड़कों पर घूमते नजर आए । दूसरे दिन मुखर्जी नगर के पास बीमारी की हालत में मिले । परिजनों का कहना है कि वह यह नहीं बता पा रह हैं कि दिल्ली तक कैसे पहुंच गए। वह गहरे अवसाद में है। स्वस्थ होने के बाद ही कुछ जानकारी मिल सकेगी।

26 मई को कैंप से हुआ था लापता

उधमपुर सीआरपीएफ की 137वीं बटालियन में अभिषेक तैनात थे। 26 मई की सुबह कैंप से जल्दी लौटने की कहकर निकले थे। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। उसकी आखिरी लोकेशन वहां के स्थानीय बाजार एमएच चौक पर मिली थी। कैंप के अधिकारियों ने परिजन को फोन कर सूचना दी और थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। इसके बाद आसपास तलाश की।

Nikki Murder Case : गूगल टाइमलाइन और सोशल मीडिया से खुलेगा राज़!

Nikki Murder Case : गूगल टाइमलाइन और सोशल मीडिया से खुलेगा राज़!

New Delhi : चोरी हुए हीरे-पन्नों से जड़े 1 करोड़ के सोने के कलश

New Delhi : चोरी हुए हीरे-पन्नों से जड़े 1 करोड़ के सोने के कलश

Hyderabad में 69 फीट ऊंचे ‘विश्व शांति महाशक्ति गणपति’ का भव्य विसर्जन

Hyderabad में 69 फीट ऊंचे ‘विश्व शांति महाशक्ति गणपति’ का भव्य विसर्जन

National : त्योहारों की खुशखबरी, 22 सितंबर से 375 वस्तुओं पर GST कम

National : त्योहारों की खुशखबरी, 22 सितंबर से 375 वस्तुओं पर GST कम

Punjab Flood: पंजाब में 43 मौतें, सेना सहायता में जुटी

Punjab Flood: पंजाब में 43 मौतें, सेना सहायता में जुटी

DELHI NCR, पंजाब और उत्तर प्रदेश में बाढ़ का कहर: यमुना ने मचाया हाहाकार

DELHI NCR, पंजाब और उत्तर प्रदेश में बाढ़ का कहर: यमुना ने मचाया हाहाकार

WB : महुआ मोइत्रा विवादों में, सीएम ममता दे सकती हैं क्लास

WB : महुआ मोइत्रा विवादों में, सीएम ममता दे सकती हैं क्लास

Karnataka: 7 साल के बच्चे से गलती ने ले ली ने परिवार को हिला डाला

Karnataka: 7 साल के बच्चे से गलती ने ले ली ने परिवार को हिला डाला

National : प्रधानमंत्री मोदी लेंगे बाढ़ प्रभावित राज्यों का जायजा

National : प्रधानमंत्री मोदी लेंगे बाढ़ प्रभावित राज्यों का जायजा

Mumbai : मुंबई में ढोल-ताशों की गूंज के साथ भक्तों ने बप्पा को विदाई दी

Mumbai : मुंबई में ढोल-ताशों की गूंज के साथ भक्तों ने बप्पा को विदाई दी

Delhi : लाल किले से पौन किलो सोने का कलश चोरी, मचा हड़कंप

Delhi : लाल किले से पौन किलो सोने का कलश चोरी, मचा हड़कंप

Mumbai : मुंबई में गणेश उत्सव की धूम, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

Mumbai : मुंबई में गणेश उत्सव की धूम, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870