తెలుగు | Epaper

UP News : अवैध रूप से रह रही थीं दो विदेशी युवतियां, छापेमारी में खुलासा

Ankit Jaiswal
Ankit Jaiswal
UP News : अवैध रूप से रह रही थीं दो विदेशी युवतियां, छापेमारी में खुलासा

प्लास्टिक सर्जरी कराकर रह रही थीं विदेशी युवतियां

सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में न्यू हजरतगंज अपार्टमेंट (Apartment) के कमरा नंबर 527 से उज्बेकिस्तान (Uzbekistan) की दो युवतियां रह रहीं थीं। पुलिस ने दोनों युवतियों को पकड़ा है। दोनों अवैध रूप से यहां रह रही थीं और पहचान छिपाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी करा ली थी। सुशांत गोल्फ सिटी थाने के दरोगा महेश कुमार सिंह की तहरीर पर सर्जरी करने वाले डॉक्टर डाॅ. विवेक गुप्ता और शरण देने वाले त्रिजिन राज के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विदेशी लोगों के अवैध रूप से ठहरे होने की मिली थी सूचना

दरोगा महेश कुमार सिंह के मुताबिक, फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (एफआरआरओ) की टीम ने न्यू हजरतगंज के कमरा संख्या 527 में विदेशी लोगों के अवैध रूप से ठहरे होने की दी थी। इसमें बताया था ये लोग बिना किसी को सूचना दिए धोखाधड़ी करके अपने आर्थिक लाभ के लिए ठहराए गए हैं, जो अवैध गतिविधियों में लिप्त हैं।

18 जून से ठहरी थीं युवतियां

सूचना पर पुलिस टीम ने छापा मारकर फ्लैट से दो विदेशी युवतियों को पकड़ा, जो यहां 18 जून से ठहरी थीं। दोनों से पासपोर्ट और वीजा मांगा गया। दोनों ने अपना नाम होलिडा और नीलोफर बताया, लेकिन पासपोर्ट या वीजा के बारे में कुछ नहीं बताया। छानबीन में पता चला कि दोनों उज्बेकिस्तान की रहने वाली हैं। शुरू में दोनों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और कहा कि करीब दो साल पहले उनके पासपोर्ट व वीजा से संबंधित दस्तावेज खो गए थे। पुलिस ने जब शिकायत की कॉपी मांगी तो दोनों ने चुप्पी साध ली।

सख्ती से हुई पूछताछ तो बताए साथियों के नाम

महिला पुलिस ने दोनों से सख्ती से पूछताछ की तो दोनों ने बताया कि उन्होंने दस्तावेज खोने की शिकायत करने के लिए अपने साथी लोला कायूमोवा व त्रिजिन राज से कहा था। दोनों ने शिकायत दर्ज कराई थी या नहीं, इस बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। बाद में युवतियों ने कहा कि लोला कायूमोवा काफी समय से भारत में रह रही है। उसी के सहयोग से दोनों व अन्य कई युवतियां भारत आई थीं।

Nikki Murder Case : गूगल टाइमलाइन और सोशल मीडिया से खुलेगा राज़!

Nikki Murder Case : गूगल टाइमलाइन और सोशल मीडिया से खुलेगा राज़!

New Delhi : चोरी हुए हीरे-पन्नों से जड़े 1 करोड़ के सोने के कलश

New Delhi : चोरी हुए हीरे-पन्नों से जड़े 1 करोड़ के सोने के कलश

Hyderabad में 69 फीट ऊंचे ‘विश्व शांति महाशक्ति गणपति’ का भव्य विसर्जन

Hyderabad में 69 फीट ऊंचे ‘विश्व शांति महाशक्ति गणपति’ का भव्य विसर्जन

National : त्योहारों की खुशखबरी, 22 सितंबर से 375 वस्तुओं पर GST कम

National : त्योहारों की खुशखबरी, 22 सितंबर से 375 वस्तुओं पर GST कम

Punjab Flood: पंजाब में 43 मौतें, सेना सहायता में जुटी

Punjab Flood: पंजाब में 43 मौतें, सेना सहायता में जुटी

DELHI NCR, पंजाब और उत्तर प्रदेश में बाढ़ का कहर: यमुना ने मचाया हाहाकार

DELHI NCR, पंजाब और उत्तर प्रदेश में बाढ़ का कहर: यमुना ने मचाया हाहाकार

WB : महुआ मोइत्रा विवादों में, सीएम ममता दे सकती हैं क्लास

WB : महुआ मोइत्रा विवादों में, सीएम ममता दे सकती हैं क्लास

Karnataka: 7 साल के बच्चे से गलती ने ले ली ने परिवार को हिला डाला

Karnataka: 7 साल के बच्चे से गलती ने ले ली ने परिवार को हिला डाला

National : प्रधानमंत्री मोदी लेंगे बाढ़ प्रभावित राज्यों का जायजा

National : प्रधानमंत्री मोदी लेंगे बाढ़ प्रभावित राज्यों का जायजा

Mumbai : मुंबई में ढोल-ताशों की गूंज के साथ भक्तों ने बप्पा को विदाई दी

Mumbai : मुंबई में ढोल-ताशों की गूंज के साथ भक्तों ने बप्पा को विदाई दी

Delhi : लाल किले से पौन किलो सोने का कलश चोरी, मचा हड़कंप

Delhi : लाल किले से पौन किलो सोने का कलश चोरी, मचा हड़कंप

Mumbai : मुंबई में गणेश उत्सव की धूम, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

Mumbai : मुंबई में गणेश उत्सव की धूम, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870