తెలుగు | Epaper

Uttar Pradesh : पैसे के लोभ में कलयुगी पुत्र ने पिता को उतारा मौत के घाट

digital@vaartha.com
[email protected]

जौनपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक कलयुगी पुत्र ने अपने पिता को पैसे के लोभ के चलते डंडे से मारकर मौत के घाट उतार दिया। जौनपुर पुलिस ने मामले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी कलयुगी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। बताते हैं कि सरपतहां थाना क्षेत्र के डीह असरफाबाद गांव में शनिवार को हुई वृद्ध की हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। मृतक प्रभाकर सिंह की हत्या सम्पत्ति को लेकर उनके बेटे अखिलेश सिंह उर्फ ओटू द्वारा की गयी थी। पुलिस आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

धन के लोभ में कर दी हत्या

बताया जाता है कि मृतक प्रभाकर सिंह के पुत्र अखिलेश उर्फ ओटू को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ के दौरान हत्या के कारणों पता चल गया। कलियुगी बेटे द्वारा ही धन के लोभ में अपने पिता की हत्या कर की गई थी। बताया जाता है कि मृतक कुछ लोगों को अपनी जमीन का बैनामा किया था। जमीन बिक्री के पैसे के हिसाब के सम्बन्ध में बेटे से हो रही बातचीत के दौरान कहासुनी हो गई तभी लड़के ने डंडे से उनके सिर पर प्रहार कर दिया जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गयी थी।

पकड़े जाने से बचने के लिए रची साजिश

आरोपित अखिलेश पकड़े जाने से बचने के लिए साजिश रची और पहने हुए कपड़ों को भीगो करके छिपा दिया और दूसरा कपड़ा पहनकर वहां से डीएम ढाबा पर जाकर कुछ समय बिताया। इसके बाद देर रात 1 बजे के आस—पास अपने घर वापस आकर सो गया। शनिवार की सुबह वह उठकर काम पर चला गया।

हत्या के बाद खुद ही दी पुलिस को सूचना

वहां से दोपहर में आकर अपने पिता की हत्या के संबंध में 112 पुलिस को सूचना दिया। घटना के सम्बन्ध में मृतक की पत्नी सावित्री सिंह द्वारा अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी गई थी। घटना के अनावरण के सम्बन्ध में शनिवार की रात अपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव द्वारा जानकारी दी गई थी।

Hyderabad में 69 फीट ऊंचे ‘विश्व शांति महाशक्ति गणपति’ का भव्य विसर्जन

Hyderabad में 69 फीट ऊंचे ‘विश्व शांति महाशक्ति गणपति’ का भव्य विसर्जन

National : त्योहारों की खुशखबरी, 22 सितंबर से 375 वस्तुओं पर GST कम

National : त्योहारों की खुशखबरी, 22 सितंबर से 375 वस्तुओं पर GST कम

Punjab Flood: पंजाब में 43 मौतें, सेना सहायता में जुटी

Punjab Flood: पंजाब में 43 मौतें, सेना सहायता में जुटी

DELHI NCR, पंजाब और उत्तर प्रदेश में बाढ़ का कहर: यमुना ने मचाया हाहाकार

DELHI NCR, पंजाब और उत्तर प्रदेश में बाढ़ का कहर: यमुना ने मचाया हाहाकार

WB : महुआ मोइत्रा विवादों में, सीएम ममता दे सकती हैं क्लास

WB : महुआ मोइत्रा विवादों में, सीएम ममता दे सकती हैं क्लास

Karnataka: 7 साल के बच्चे से गलती ने ले ली ने परिवार को हिला डाला

Karnataka: 7 साल के बच्चे से गलती ने ले ली ने परिवार को हिला डाला

National : प्रधानमंत्री मोदी लेंगे बाढ़ प्रभावित राज्यों का जायजा

National : प्रधानमंत्री मोदी लेंगे बाढ़ प्रभावित राज्यों का जायजा

Mumbai : मुंबई में ढोल-ताशों की गूंज के साथ भक्तों ने बप्पा को विदाई दी

Mumbai : मुंबई में ढोल-ताशों की गूंज के साथ भक्तों ने बप्पा को विदाई दी

Delhi : लाल किले से पौन किलो सोने का कलश चोरी, मचा हड़कंप

Delhi : लाल किले से पौन किलो सोने का कलश चोरी, मचा हड़कंप

Mumbai : मुंबई में गणेश उत्सव की धूम, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

Mumbai : मुंबई में गणेश उत्सव की धूम, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

National : इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, दो घंटे बाद सुरक्षित लैंडिंग

National : इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, दो घंटे बाद सुरक्षित लैंडिंग

PM MOdi : पीएम मोदी का ट्वीट, भारत-अमेरिका साझेदारी पर जोर

PM MOdi : पीएम मोदी का ट्वीट, भारत-अमेरिका साझेदारी पर जोर

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870