తెలుగు | Epaper

Water : वन्दे गंगा जल संरक्षण अभियान प्रदेश की तस्वीर बदलेगा: राजस्व मंत्री

Ajay Kumar Shukla
Ajay Kumar Shukla
Water : वन्दे गंगा जल संरक्षण अभियान प्रदेश की तस्वीर बदलेगा: राजस्व मंत्री

जयपुर। राजस्व एवं उपनिवेशन विभाग मंत्री हेमंत मीणा ने कहा कि वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान राजस्थान में पेयजल, सिंचाई एवं हरियाली के लिए वरदान साबित होगा। यह प्रदेश की तस्वीर बदलने वाला अभियान है। इसे शहरों में वार्ड, मोहल्ले और गांवों में प्रत्येक राजस्व ग्राम तक पहुंचाना है। आमजन को जोड़ने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएं। हर स्तर पर जागृति के लिए काम किया जाए।

मंत्री ने अजमेर में वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की समीक्षा की

मंत्री ने अजमेर में वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की समीक्षा की। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को विद्यार्थियों में जल संरक्षण एवं पर्यावरणीय चेतना के लिए जागरूकता गतिविधियाँ बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही सार्वजनिक निर्माण विभाग को सड़कों के किनारे अधिक से अधिक पौधारोपण करने के निर्देश दिए। नगरीय निकायों को निर्देशित किया कि वे अभियान के तहत श्रमदान, कार्यशालाओं एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन बढ़ाएं। मंत्री श्री मीणा ने स्पष्ट किया कि सभी विभागों का उत्तरदायित्व है कि वे अधिकाधिक गतिविधियाँ आयोजित कर राज्य सरकार के उद्देश्य जनजागरूकता, जल संरक्षण एवं पर्यावरण बचाव को जन जन तक पहुँचाएं।

पर्यावरण संरक्षण की प्रत्येक अधिकारी की जिम्मेदारी

उन्होंने कहा कि जल संचयन और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक अधिकारी की जिम्मेदारी है कि वे योजनाओं को क्रियान्वित कर जनमानस को जोड़ें। विशेष रूप से डार्क ज़ोन वाले क्षेत्रें में जल स्तर को बढ़ाना अतिआवश्यक है । उन्होंने हरियालो राजस्थान अभियान के तहत स्थानीय पर्यावरणीय अनुकूलता के अनुसार पौधों की प्रजातियों का चयन करने की आवश्यकता बताई । विभागों में अभियान में आंवटित कार्यों की प्रगति से अवगत कराया। इसमें नगरीय निकाय द्वारा लव-कुश वाटिका पर वॉल पेंटिग, जल स्त्रोंतो पर सफाई सहित अन्य कार्य, पशुपालन विभाग द्वारा गौशालाओं पर सफाई एवं जल संरक्षण, पौधारोपण जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा जल स्त्रोंतो, पानी की टंकी सहित अन्य स्त्रोंतो की सफाई कार्यों की जानकारी दी गई।

बैठक में अभियान के अंतर्गत आवंटित कार्यों एवं प्रगति पर चर्चा

बैठक में अभियान के अंतर्गत आवंटित कार्यों एवं प्रगति पर चर्चा की गई। अजमेर जिला कलक्टर श्री लोकबंधु ने जानकारी दी कि विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। वन विभाग द्वारा मानसून पूर्व तैयारियों में 5 लाख से अधिक पौधे के लिए खड्डे कराए गए हैं और बड़े स्तर पर पौधारोपण की तैयारियां की जा रही हैं। राजस्व एवं उपनिवेशन मंत्री श्री हेमंत मीणा ने वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान में किए गए श्रमदान कार्य का किया निरीक्षण राजस्व एवं उपनिवेशन मंत्री ने वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया।

उन्होंने त्रिदिवसीय श्रमदान अभियान के तहत आनासागर झील के विभिन्न तटों पर चल रही सफाई गतिविधियों का जायज़ा लिया तथा अभियान में प्रशासन और आमजनों की सहभागिता की सराहना की। निरीक्षण के दौरान श्री मीणा ने झील क्षेत्र में साफ सफाई की स्थिति को देखा और अभियान में किए गए कार्यों की जानकारी ली।

जल संरक्षण अभियान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की दूर दृष्टि का परिणाम

श्री मीणा ने कहा कि वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की दूर दृष्टि का परिणाम है, जिसका उद्देश्य जल स्रोतों की स्वच्छता, संरक्षण एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि इस अभियान को केवल एक सरकारी गतिविधि नहीं मानकर, एक जन आंदोलन के रूप में देखा जाना चाहिए। इसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। स्वच्छ एवं संरक्षित जल स्रोत ही भावी पीढ़ियों की जल सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं। इस अवसर पर अजमेर जिला कलेक्टर लोकबंधु, नगर निगम आयुक्त देशल दान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Bharat: क्रिकेट से हटकर, टेनिस में भारत की ऐतिहासिक जीत

Bharat: क्रिकेट से हटकर, टेनिस में भारत की ऐतिहासिक जीत

Gujrat : हिंदी भाषी राज्य नहीं है, फिर भी गुजरात ने हिंदी को अपनाया  : शाह

Gujrat : हिंदी भाषी राज्य नहीं है, फिर भी गुजरात ने हिंदी को अपनाया : शाह

National : जीएसटी दरों में कटौती सरकार ने देर से उठाया कदम : चिदंबरम

National : जीएसटी दरों में कटौती सरकार ने देर से उठाया कदम : चिदंबरम

Bihar : सर्वें में नीतीश के लिए संकट…राजद और कांग्रेस को लेकर संशय

Bihar : सर्वें में नीतीश के लिए संकट…राजद और कांग्रेस को लेकर संशय

Jaunpur  : दो सगे भाइयों की बेरहमी से हत्या, इलाके में फैली दहशत

Jaunpur : दो सगे भाइयों की बेरहमी से हत्या, इलाके में फैली दहशत

PM Modi : अररिया-गलगलिया रेल लाइन का उद्घाटन 15 सितंबर को

PM Modi : अररिया-गलगलिया रेल लाइन का उद्घाटन 15 सितंबर को

Earthquake : भारत के कई राज्यों में महसूस किए गए भूकंप के झटके

Earthquake : भारत के कई राज्यों में महसूस किए गए भूकंप के झटके

Kolkata : दो डॉक्टरों की रहस्यमयी प्रेम कहानी का दुखद अंत

Kolkata : दो डॉक्टरों की रहस्यमयी प्रेम कहानी का दुखद अंत

Rajasthan : जयपुर में बड़ा सड़क हादसा, रिंग रोड से नीचे गिरी बेकाबू कार

Rajasthan : जयपुर में बड़ा सड़क हादसा, रिंग रोड से नीचे गिरी बेकाबू कार

National : भारत-पाक मैच पर ओवैसी का हमला

National : भारत-पाक मैच पर ओवैसी का हमला

UP : जनता चाहती बदलाव, वोट से ही होगा सत्ता परिवर्तन : अखिलेश

UP : जनता चाहती बदलाव, वोट से ही होगा सत्ता परिवर्तन : अखिलेश

UP: सपा नेता ने लगाया आरोप, रामभद्राचार्य ने किया पश्चिमी उत्तर प्रदेश का अपमान

UP: सपा नेता ने लगाया आरोप, रामभद्राचार्य ने किया पश्चिमी उत्तर प्रदेश का अपमान

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870