Operation Sindoor : पाक के खिलाफ हवाई युद्ध में जीत हासिल की : टॉम

By Anuj Kumar | Updated: May 16, 2025 • 10:45 AM

लंदन। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर एविएशन जानकार और सैन्य इतिहासकार टॉम कूपर ने ताजा साक्षात्कार में कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ हवाई युद्ध में स्पष्ट जीत हासिल की है। कूपर के अनुसार, यह ऑपरेशन भारत की सैन्य रणनीति में आए निर्णायक परिवर्तन का साफ संकेत देता है। टॉम कूपर के मुताबिक, 7 से 9 मई तक की घटनाओं पर उन्होंने बारीकी से नजर रखी और तब पाकिस्तान की स्थिति लगातार कमजोर होती गई। भारतीय वायुसेना ने सबसे पहले पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को निष्क्रिय किया, इससे पाकिस्तानी एयरफोर्स को बॉर्डर से पीछे हटना पड़ा। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों और एयरबेस को टारगेट करना शुरू किया। कूपर ने दावा किया कि भारत ने न केवल एयरबेस और डिफेंस पॉइंट्स पर हमला किया, बल्कि सरगोधा और नूर खान एयरबेस जैसे न्यूक्लियर स्टोरेज फैसिलिटी को निशाना बनाया।

भारत ने पहले कभी नहीं किया था ऐसा प्रदर्शन

हालांकि यह भारतीय आधिकारिक बयानों से अलग है, लेकिन कूपर का कहना है कि यह वहीं क्षमताएं हैं, जिनका प्रदर्शन भारत ने पहले कभी नहीं किया था। कूपर ने बताया कि यह बदलाव केवल सैन्य नहीं बल्कि राजनीतिक निर्णयों का परिणाम है। पहले भारतीय सेना को सीमित प्रतिक्रिया के निर्देश होते थे, जैसे एलओसी पार न करना या एयरबेस पर सीधे हमले से बचना। लेकिन इस बार भारत ने प्रतिकारात्मक से आगे जाकर सक्रिय रणनीति दिखाई है।

आक्रामक रणनीति में भी सक्षम हो गया है भारत

कूपर ने कहा कि भारत की सैन्य क्षमताओं को लेकर दुनिया में पहले से सम्मान था, लेकिन ऑपरेशन सिंदूर ने भारत को हवाई शक्ति में एक उभरते सुपर पावर के रूप में दिखाया है। उनका कहना है कि भारत की यह प्रतिक्रिया बताती है कि अब वह न केवल रक्षात्मक बल्कि प्रभावशाली आक्रामक रणनीति में भी सक्षम हो गया है।

Read more : : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ आज निकलेगा विशाल तिरंगा मार्च

# Paper Hindi News #Google News in Hindi #Hindi News Paper bakthi breakingnews delhi trendingnews