Latest Hindi News : दिल्ली-यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का अलर्ट

By Anuj Kumar | Updated: December 11, 2025 • 4:11 PM

नई दिल्ली। दिल्ली-यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। वहीं, दक्षिण भारत (South India) के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

दिल्ली-एनसीआर का मौसम

दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में गुरुवार को सुबह हल्का से मध्यम कोहरा/धुंध रहेगा। दिन में मौसम मुख्य रूप से साफ और धूप वाला रहेगा। अधिकतम तापमान लगभग 23-24°C और न्यूनतम तापमान 8-10°C तक रहने का अनुमान है।

उत्तर भारत में कोहरा और ठंड

हरियाणा और पंजाब में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पंजाब के आदमपुर में न्यूनतम तापमान 2.8°C दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने इन राज्यों में अगले दो दिनों तक शीतलहर की चेतावनी जारी की है। राजस्थान में आंशिक बादल और सुबह धुंधला मौसम रहने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में भी कोहरे की संभावना है।

कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में मौसम

कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में न्यूनतम तापमान 5°C से नीचे है। कई ऊपरी इलाकों में हाल ही में बर्फबारी हुई है, जिससे मैदानी क्षेत्रों में ठंडी हवाएं चल रही हैं। कुछ स्थानों पर पाला पड़ने की संभावना है।

Read More : ओमान में भारत के साथ चीन भी बना सकता है नौसैनिक अड्डा?

मध्य भारत और दक्षिण भारत की स्थिति

मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 10°C से नीचे गिर गया है और मौसम विभाग ने शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। तटीय तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश हुई। अगले 24 घंटे में तमिलनाडु और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। आंतरिक तमिलनाडु और लक्षद्वीप में भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

Read More :

# NCR news # weather news #Breaking News in Hindi #Delhi news #Himachal Pradesh news #Hindi News #Jammu skahmir News #Latest news #Tamilnadu news