Bihar Weather- बिहार में बर्फीली ठंड का कहर जारी, पारा 4.4°C तक गिरा

By Anuj Kumar | Updated: January 8, 2026 • 1:38 PM

बिहार । उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) और पहाड़ी इलाकों में लगातार बर्फबारी का असर अब बिहार में साफ दिखाई दे रहा है। राज्य के मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं के चलते कड़ाके की ठंड और कनकनी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाओं के चलने की चेतावनी दी है।

बिहार में कोल्ड-डे का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए बिहार में कोल्ड-डे ऑरेंज अलर्ट (Cold Day Orange Alert) जारी किया है। अगले तीन से चार दिनों तक ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। खुले मैदानों, खेतों और हाईवे के आसपास ठंड का असर शहरों की तुलना में अधिक रहेगा।

कोल्ड-डे क्या होता है?

मौसम विज्ञान के अनुसार, जब मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 10°C से नीचे गिर जाता है और अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5-6.5°C कम होता है, तो उस दिन को कोल्ड-डे घोषित किया जाता है।

घना कोहरा, विजिबिलिटी सिर्फ 50 मीटर

राजधानी पटना में घने कोहरे का असर सबसे ज्यादा दिखा। गुरुवार सुबह विजिबिलिटी घटकर मात्र 50 मीटर रह गई, जिससे सड़क पर वाहन रेंगते नजर आए। कोहरे के कारण विमान सेवाओं और ट्रेनों के संचालन पर भी असर पड़ा।

तापमान में गिरावट

Read Also : वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के पुत्र अग्निवेश का न्यूयॉर्क में निधन

चिकित्सकों की चेतावनी

बढ़ते ठंड और शीतलहर को देखते हुए, चिकित्सकों ने बुजुर्गों, बच्चों और सांस संबंधी रोगियों को घर में रहने की सलाह दी है। बाहर निकलते समय कान, छाती और शरीर को पूरी तरह ढककर रखने की अपील की गई है।

Read More :

# Bihar news # Cold Day News # Orange Alert News # weather news # Western Disturbance News #Hindi News #Latest news #Tempreture News