Nepal : बारिश के बाद नदी में आई बाढ़, 9 लोगों की मौत, दर्जनों लापता

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: July 10, 2025 • 9:03 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

नेपाल के रसुवा जिले में मानसून की बारिश (Monsooni Rain) के कारण एक नदी में बाढ़ (Flood) आ जाने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई तथा 19 अन्य लापता हो गए। साथ ही बाढ़ के कारण देश को चीन से जोड़ने वाला ‘‘फ्रेंडशिप ब्रिज’ बह गया।

काठमांडूः नेपाल के रसुवा जिले में मानसून की बारिश के कारण एक नदी में बाढ़ आ जाने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई तथा 19 अन्य लापता हो गए। साथ ही बाढ़ के कारण देश को चीन से जोड़ने वाला ‘‘फ्रेंडशिप ब्रिज” बह गया। चीन में सोमवार रात को मूसलाधार मानसूनी बरसात के कारण नेपाल में भोटेकोशी नदी में बाढ़ आ गई।  

परिजनों को दो-दो लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है

राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (NDRMA) के महानिदेशक दिनेश भट्ट ने मीडिया से कहा, “अब तक नौ लोगों की मौत हो गई है, एक व्यक्ति घायल हुआ है, 19 लोग लापता हैं और 57 लोगों को बचा लिया गया है।” नेपाल सरकार ने बाढ़ में मारे गए लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। लापता लोगों में चीन के छह नागरिक और तीन पुलिसकर्मी शामिल हैं।

‘ड्राई पोर्ट’ के कुछ हिस्सों को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया  

भट्ट ने बताया कि काठमांडू से 120 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में रसुवा जिले के कुछ हिस्सों में मंगलवार को आई अचानक बाढ़ ने मितेरी पुल, रसुवागढ़ी जलविद्युत संयंत्र और नेपाल-चीन सीमा के पास स्थित ‘ड्राई पोर्ट’ के कुछ हिस्सों को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। मंगलवार तड़के करीब सवा तीन बजे आई बाढ़ में मितेरी पुल बह गया। 

जिले की चार जलविद्युत परियोजनाओं को क्षतिग्रस्त कर दिया

नदी में आई बाढ़ में 23 मालवाहक कंटेनर, छह मालवाहक ट्रक और 35 इलेक्ट्रिक वाहन भी बह गए। बाढ़ ने जिले की चार जलविद्युत परियोजनाओं को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे राष्ट्रीय विद्युत ग्रिड को कम से कम 211 मेगावाट बिजली की आपूर्ति प्रभावित हुई। 


बाढ़ की परिभाषा क्या है?

बाढ़ एक प्राकृतिक आपदा है जिसमें पानी की अधिकता के कारण भूमि, जो आमतौर पर सूखी होती है, जलमग्न हो जाती है। यह अक्सर भारी वर्षा, पिघलती बर्फ, या नदियों, झीलों या महासागरों में पानी के स्तर में वृद्धि के कारण होता है, जिससे पानी अपने किनारों से बाहर निकलकर आसपास के क्षेत्रों में फैल जाता है।

बाढ़ का दूसरा नाम क्या है?

जलप्लावन” यहाँ पुनर्निर्देशित होता है। अन्य उपयोगों के लिए, जलप्लावन (बहुविकल्पी) देखें। बाढ़ के प्राकृतिक प्रकारों में नदी की बाढ़, भूजल बाढ़, तटीय बाढ़ और शहरी बाढ़ शामिल हैं जिन्हें कभी-कभी फ्लैश बाढ़ के रूप में जाना जाता है।

 Read More : Weather : दिल्ली में तेज बारिश, गुरुग्राम में गाड़ियां तैरने लगीं, लोग डूबे

# Breaking News in hindi # Hindi news # Latest news # Nepal news #Flood news #Heavy Rain news #NDRMA news

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.