Weather- बिहार में मौसम ने लिया करवट, तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

Read Time:  1 min
बारिश
बारिश
FONT SIZE
GET APP

पटना – बिहार में मौसम ने एक बार फिर अचानक बदलाव दिखाया है। राजधानी पटना समेत गया और नवादा में हल्की बारिश और बूंदाबांदी ने तेज गर्मी से राहत दिलाई। इसके बाद मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना को लेकर चेतावनी जारी की है।

ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने बक्सर, भोजपुर, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास (Rohtas) और कैमूर जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ (Orange Alert) जारी किया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ भारी ओलावृष्टि और तेज आंधी की संभावना जताई गई है। वहीं पटना सहित 26 जिलों में ‘येलो अलर्ट’ प्रभावी है। इनमें पश्चिमी और पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, गया, भागलपुर और पूर्णिया शामिल हैं। इन जिलों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी और मेघ गर्जन के साथ बारिश हो सकती है।

सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश

मौसम विभाग ने लोगों को पेड़ों, बिजली के खंभों और जर्जर इमारतों से दूर रहने की सलाह दी है। खासकर किसानों और ग्रामीण इलाकों में रहने वालों को सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि तेज हवाओं और ओलों से फसलों और कच्चे घरों को नुकसान पहुँच सकता है।

अन्य पढ़े: पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में ‘महा-विस्फोट’

तापमान में गिरावट और ट्रफ लाइन का असर

मौसम विभाग के अनुसार, ट्रफ लाइन के प्रभाव से राज्य में नमी बढ़ रही है। इसके चलते अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। अधिकांश जिलों में तापमान 34-35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि यह बदलाव सक्रिय ट्रफ लाइन (Truff Line) और नमी के प्रभाव के कारण हो रहा है, जिसका असर अगले कुछ दिनों तक देखा जा सकता है।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।