MP/Weather : एमपी में मौसम बदला, 17 जिलों में बारिश-ओलों का अलर्ट

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: May 1, 2026 • 10:37 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। कई जिलों में तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक ऐसे ही हालात बने रहने की चेतावनी दी है।

17 जिलों में अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने प्रदेश के 17 जिलों में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ मौसम बिगड़ सकता है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच ओले, बारिश (Rain) और आंधी का दौर शुरू हो गया है। गुरुवार को भोपाल-ग्वालियर समेत 15 से ज्यादा जिलों में तेज हवा और गरज-चमक के साथ बारिश हुई।

उमरिया-मुरैना में ओले भी गिरे। (IMD) (मौसम केंद्र) ने शुक्रवार को ग्वालियर समेत 17 जिलों में अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को सुबह से रात तक बारिश का दौर बना रहा।

भोपाल और ग्वालियर के साथ सतना, श्योपुर, टीकमगढ़, रायसेन, बालाघाट, छतरपुर, मुरैना, सागर, पन्ना, मैहर, उमरिया, रीवा में भी कहीं तेज आंधी-बारिश तो कहीं ओलावृष्टि का दौर जारी रहा।

अन्य पढ़े: Weather- दिल्ली का बदला मिजाज : आंधी के बाद बारिश का यलो अलर्ट जारी

भोपाल में तेज आंधी चलने से कोलार रोड समेत कई इलाकों में पेड़ भी उखड़ गए। देर रात तक प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला रहा।

आज इन जिलों में बारिश के आसार

शुक्रवार को जिन जिलों में आंधी-बारिश का अनुमान है, उनमें ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, सिवनी और बालाघाट शामिल हैं।

दूसरी ओर, भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, रीवा, मऊगंज, सतना, मैहर, पन्ना, कटनी, दमोह, जबलपुर, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में गर्मी का असर बना रहेगा। हालांकि, शाम को कुछ जिलों में तेज आंधी भी चल सकती है।

मई में गर्मी का ट्रेंड, अबकी बार बारिश से शुरुआती

आमतौर पर मई महीने में भीषण गर्मी का ट्रेंड रहा है, लेकिन इस बार शुरुआती चार दिन तक आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

अन्य पढ़े:

#BreakingNews #HindiNews #LatestNews #WeatherUpdate #MadhyaPradesh #RainAlert #StormWarning

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.