తెలుగు | Epaper

National : क्या भारत आएगा अमेरिका का नॉन-वेजिटेरियन गायों का दूध?

Anuj Kumar
Anuj Kumar
National : क्या भारत आएगा अमेरिका का नॉन-वेजिटेरियन गायों का दूध?

नई दिल्ली । भारत और अमेरिका (India & America) के बीच सालों से लंबित ट्रेड डील एक बार फिर विवादों में है। इस बार वजह है नॉन-वेजिटेरियन गायों का दूध। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका में डेयरी फार्मों में गायों को ऐसे चारे दिए जाते हैं, जिनमें पशु-आधारित प्रोटीन, जैसे चिकन मीट (Cheken Meat) स्क्रैप्स, गाय व सुअर की हड्डी पाउडर, रक्त आदि शामिल होते हैं। इसका मकसद दूध उत्पादन बढ़ाना है, लेकिन भारत में यह विचार धार्मिक और नैतिक रूप से अस्वीकार्य है।

गाय से प्राप्त दूध का प्रयोग धार्मिक अनुष्ठानों में वर्जित माना जाता है

जानकारी के मुताबिक गाय का दूध हिंदू संस्कृति में पवित्र माना जाता है पूजा, व्रत और संस्कारों में इसका इस्तेमाल होता है। मांसाहारी आहार वाली गाय से प्राप्त दूध का प्रयोग धार्मिक अनुष्ठानों में वर्जित माना जाता है। भारत चाहता है कि ऐसे उत्पादों पर स्पष्ट लेबल लगाए जाएं। अमेरिका (America) ने भारत के इस रवैये को अनावश्यक व्यापार बाधा बताया है। उनका कहना है कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण से गाय के आहार का दूध पर असर नहीं होता। वे चाहते हैं कि भारत अपना डेयरी बाज़ार अमेरिकी कंपनियों के लिए खोले।

डेयरी सेक्टर हमारे 8 करोड़ से ज्यादा छोटे किसानों की रीढ़ है

भारत का कहना है कि डेयरी सेक्टर हमारे 8 करोड़ से ज्यादा छोटे किसानों की रीढ़ है। इसमें कोई समझौता नहीं होगा। भारत ने कहा कि यह रेड लाइन है यानी कोई समझौता नहीं किया जाएगा। डेयरी सेक्टर को छुआ भी नहीं जाएगा। सांस्कृतिक मूल्यों की अनदेखी कर ट्रेड नहीं हो सकता। भारत चाहत है हर अमेरिकी डेयरी उत्पाद पर यह स्पष्ट सर्टिफिकेशन हो कि “गाय को किसी पशु-आधारित भोजन नहीं दिया गया।” यह बात राइट टू इंफॉर्मेशन सिद्धांत से भी मेल खाती है यानी उपभोक्ता को जानने का अधिकार है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत कभी भी उस दूध को स्वीकार नहीं करेगा, जो ऐसी गायों से आता हो जिन्हें मांस और खून खिलाया गया हो।

भारतर दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश है। यह सिर्फ ट्रेड डील का तकनीकी मुद्दा नहीं, बल्कि भारत की संस्कृति, आस्था और खाद्य संप्रभुता का सवाल है। भारत कह चुका है कि हम ट्रेड कर सकते हैं, लेकिन बिना आत्मा को बेचे। जब तक अमेरिका भारत की इस रेड लाइन को स्वीकार नहीं करता डेयरी बाजार खोलने की उम्मीद दूध में पानी जैसी ही बनी रहेगी।

Read more : Fauja Singh हिट एंड रन केस : फॉर्च्यूनर से टक्कर मारने वाला NRI गिरफ्तार

Nikki Murder Case : गूगल टाइमलाइन और सोशल मीडिया से खुलेगा राज़!

Nikki Murder Case : गूगल टाइमलाइन और सोशल मीडिया से खुलेगा राज़!

New Delhi : चोरी हुए हीरे-पन्नों से जड़े 1 करोड़ के सोने के कलश

New Delhi : चोरी हुए हीरे-पन्नों से जड़े 1 करोड़ के सोने के कलश

Hyderabad में 69 फीट ऊंचे ‘विश्व शांति महाशक्ति गणपति’ का भव्य विसर्जन

Hyderabad में 69 फीट ऊंचे ‘विश्व शांति महाशक्ति गणपति’ का भव्य विसर्जन

National : त्योहारों की खुशखबरी, 22 सितंबर से 375 वस्तुओं पर GST कम

National : त्योहारों की खुशखबरी, 22 सितंबर से 375 वस्तुओं पर GST कम

Punjab Flood: पंजाब में 43 मौतें, सेना सहायता में जुटी

Punjab Flood: पंजाब में 43 मौतें, सेना सहायता में जुटी

DELHI NCR, पंजाब और उत्तर प्रदेश में बाढ़ का कहर: यमुना ने मचाया हाहाकार

DELHI NCR, पंजाब और उत्तर प्रदेश में बाढ़ का कहर: यमुना ने मचाया हाहाकार

WB : महुआ मोइत्रा विवादों में, सीएम ममता दे सकती हैं क्लास

WB : महुआ मोइत्रा विवादों में, सीएम ममता दे सकती हैं क्लास

Karnataka: 7 साल के बच्चे से गलती ने ले ली ने परिवार को हिला डाला

Karnataka: 7 साल के बच्चे से गलती ने ले ली ने परिवार को हिला डाला

National : प्रधानमंत्री मोदी लेंगे बाढ़ प्रभावित राज्यों का जायजा

National : प्रधानमंत्री मोदी लेंगे बाढ़ प्रभावित राज्यों का जायजा

Mumbai : मुंबई में ढोल-ताशों की गूंज के साथ भक्तों ने बप्पा को विदाई दी

Mumbai : मुंबई में ढोल-ताशों की गूंज के साथ भक्तों ने बप्पा को विदाई दी

Delhi : लाल किले से पौन किलो सोने का कलश चोरी, मचा हड़कंप

Delhi : लाल किले से पौन किलो सोने का कलश चोरी, मचा हड़कंप

Mumbai : मुंबई में गणेश उत्सव की धूम, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

Mumbai : मुंबई में गणेश उत्सव की धूम, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870