తెలుగు | Epaper

National: युवा शक्ति: देश की रीढ़ या चिंता की वजह?

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
National: युवा शक्ति: देश की रीढ़ या चिंता की वजह?

भारत पीएम नरेंद्र मोदी के ‘2047 में विकसित भारत’ के संकल्प पर आगे बढ़ रहा है और देश की तरक्की में युवा वर्ग अपना बेहतरीन योगदान दे रहे हैं. लेकिन अब ऐसी रिपोर्ट सामने आई है जिसमें यही युवा वर्ग देश का टेंशन बना रहे हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर यही चलता रहा तो भारत की भी स्थिति चीन और जापान जैसी न हो जाए. बात देश में तेजी से घटते प्रजनन दर की हो रही है।

संयुक्त राष्ट्र की नई जनसांख्यिकी रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि अप्रैल तक भारत युवा की आबादी 146.39 करोड़ तक पहुंच जाने का अनुमान है, साथ ही यह भी कहा गया कि देश की कुल प्रजनन दर (Total Fertility Rate, TFR) घटकर 2.0 से भी नीचे आ गई है और यह 1.9 तक आ गई है. जबकि भारत में प्रतिस्थापन स्तर 2.1 से कहीं नीचे है।

अनुमानों के करीब आबादी

साल 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष की रिपोर्ट (United Nations Population Fund Report) में जनसांख्यिकी संकेतक विशेषज्ञों के एक तकनीकी समूह द्वारा 2019 में प्रकाशित भारत युवा की आबादी के उसके अनुमान के करीब हैं. इन अनुमानों के अनुसार, 2025 तक भारत की आबादी 141.10 करोड़ होने का अनुमान रखा गया था।

हालांकि भारत में हर 10 साल पर होने वाली जनगणना (2021) में इस बार देरी हो गई है. सरकार ने कुछ दिन पहले यह ऐलान किया है कि जनगणना मार्च 2027 तक पूरा कर लिया जाएगा. देश में पिछली जनगणना 2011 में कराई गई थी।

क्या होता है TFR

  • भारत के महापंजीयक कार्यालय (Registrar General of India) की ओर से 2021 में प्रकाशित लेटेस्ट सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम स्टैटिकल रिपोर्ट के अनुसार, भारत में TFR यानी कुल प्रजनन दर 2.0 था, पिछले साल भी यही दर था. रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि रिपलेस्मेंट लेवल TFR अब राष्ट्रीय स्तर पर आ गया है।”
  • कुल प्रजनन दर (TFR) एक महिला द्वारा उनकी प्रजनन आयु के दौरान अपेक्षित बच्चों की संख्या को मापता है. रिपलेस्मेंट लेवल हर अगली पीढ़ी के लिए पिछली पीढ़ी की आबादी को बदलने के लिए जरूरी दर है।

चीन और जापान में भी गिर रही प्रजनन दर

  • “स्टेट ऑफ द वर्ल्ड पॉपुलेशन 2025: द रियल फर्टिलिटी क्राइसिस” नाम से प्रकाशित रिपोर्ट में कहा गया है कि करीब 40 सालों में आबादी में गिरावट की दर शुरू होने से पहले यह बढ़कर 170 करोड़ हो जाएगी. रिपोर्ट में भारत को “दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश” बताया गया है. जबकि चीन की वर्तमान आबादी 141.61 करोड़ बताई गई है।
  • कुल प्रजनन दर में गिरावट का असर यह होगा कि देश की आबादी में गिरावट तो आएगी ही, साथ में युवाओं की संख्या भी कम होती जाएगी. कभी दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाला देश चीन ने अपने यहां सख्त एक बच्चा नीति का पालन किया और इस वजह से वहां पर प्रजनन दर काफी गिर गई। अभी वहां पर यह दर 1.18 है। चीन सरकार इसे बढ़ाने को लेकर काफी कोशिश कर रही है. इसी तरह 2024 में जापान की प्रजनन दर 1.15 तक आ गई है। इन्हीं 2 देशों में ही नहीं बल्कि कई अन्य देश भी प्रजनन दर की गिरावट को लेकर चिंतित हैं. अब भारत में भी गिरते प्रजनन दर को लेकर चिंता जताई जा रही है।

2040 तक चीन में 40 करोड़ होंगे बुजुर्ग

जापान अपने यहां बुजुर्गों की बढ़ती आबादी को लेकर परेशान है. पिछले साल सितंबर में आए सरकारी आंकड़ों के अनुसार, जापान की बुजुर्ग आबादी रिकॉर्ड 3.6 करोड़ से अधिक है, जिसमें 65 साल या उससे अधिक आयु के लोग अब जापानियों का करीब एक तिहाई हिस्सा हैं. देश में बुजुर्गों की आबादी करीब 29.3 प्रतिशत है, जो 1 लाख से अधिक लोगों वाले किसी भी अन्य देश या क्षेत्र की तुलना में यह अधिक है. जापान के आंतरिक मामलों और संचार मंत्रालय ने बताया था कि 65 साल या उससे अधिक आयु वर्ग में करीब 2.53 करोड़ महिलाएं हैं, जबकि 1.5 करोड़ आबादी पुरुषों की है।

इसी तरह चीन भी दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती उम्रदराज आबादी में से एक देश है. चीन में 60 साल से अधिक उम्र के लोगों की आबादी 2040 तक 28% तक पहुंचने का अनुमान है, और यह लंबी जीवन प्रत्याशा और घटती प्रजनन दर की वजह से है. साल 2019 तक चीन में 60 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों की संख्या 25 करोड़ से अधिक थी. जबकि 65 साल और उससे अधिक आयु के लोगों की संख्या 17 करोड़ से अधिक लोग थी. 2040 तक, चीन में अनुमानित 40 करोड़ से अधिक लोग (कुल जनसंख्या का 28%) 60 साल से अधिक आयु के होंगे।

भारत में युवाओं की कुल कितनी आबादी

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट कहती है कि बड़ी संख्या में लोग अपने वास्तविक प्रजनन लक्ष्य (real fertility goal) को हासिल करने में सक्षम नहीं हैं. रिपोर्ट में इसे वास्तविक संकट करार दिया गया है, न कि अधिक जनसंख्या या कम जनसंख्या. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अब प्रजनन क्षमता को बढ़ावा दिया जाना चाहिए।

किसी भी देश की आबादी में युवा वर्ग बेहद अहम होते हैं. भारत के युवाओं की आबादी में करीब 24% आबादी 0-14 आयु वर्ग के हैं, 17% आबादी 10-19 आयु वर्ग के हैं, तो 26% 10-24 आयु वर्ग के हैं. इसके अलावा, रिपोर्ट ने अनुमान लगाया है कि देश में 68% आबादी कामकाजी उम्र (15-64 वर्ष) की है।

देश में फिलहाल बुजुर्ग आबादी (65 और उससे अधिक) 7 फीसदी है, लेकिन यह आंकड़ा आने वाले कुछ दशकों में बढ़ने की उम्मीद है क्योंकि जीवन शैली में सुधार होता है, यह भारत में सरकार के अनुमानों की पुष्टि करता है. संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2025 तक, पुरुषों की जीवन प्रत्याशा 71 साल तो महिलाओं की 74 साल होने का अनुमान है।

Read more: National : ऑपरेशन सिंदूर की सफलता नारीशक्ति और शौर्य का सम्मान : बिरला

New Delhi : चोरी हुए हीरे-पन्नों से जड़े 1 करोड़ के सोने के कलश

New Delhi : चोरी हुए हीरे-पन्नों से जड़े 1 करोड़ के सोने के कलश

Hyderabad में 69 फीट ऊंचे ‘विश्व शांति महाशक्ति गणपति’ का भव्य विसर्जन

Hyderabad में 69 फीट ऊंचे ‘विश्व शांति महाशक्ति गणपति’ का भव्य विसर्जन

National : त्योहारों की खुशखबरी, 22 सितंबर से 375 वस्तुओं पर GST कम

National : त्योहारों की खुशखबरी, 22 सितंबर से 375 वस्तुओं पर GST कम

Punjab Flood: पंजाब में 43 मौतें, सेना सहायता में जुटी

Punjab Flood: पंजाब में 43 मौतें, सेना सहायता में जुटी

DELHI NCR, पंजाब और उत्तर प्रदेश में बाढ़ का कहर: यमुना ने मचाया हाहाकार

DELHI NCR, पंजाब और उत्तर प्रदेश में बाढ़ का कहर: यमुना ने मचाया हाहाकार

WB : महुआ मोइत्रा विवादों में, सीएम ममता दे सकती हैं क्लास

WB : महुआ मोइत्रा विवादों में, सीएम ममता दे सकती हैं क्लास

Karnataka: 7 साल के बच्चे से गलती ने ले ली ने परिवार को हिला डाला

Karnataka: 7 साल के बच्चे से गलती ने ले ली ने परिवार को हिला डाला

National : प्रधानमंत्री मोदी लेंगे बाढ़ प्रभावित राज्यों का जायजा

National : प्रधानमंत्री मोदी लेंगे बाढ़ प्रभावित राज्यों का जायजा

Mumbai : मुंबई में ढोल-ताशों की गूंज के साथ भक्तों ने बप्पा को विदाई दी

Mumbai : मुंबई में ढोल-ताशों की गूंज के साथ भक्तों ने बप्पा को विदाई दी

Delhi : लाल किले से पौन किलो सोने का कलश चोरी, मचा हड़कंप

Delhi : लाल किले से पौन किलो सोने का कलश चोरी, मचा हड़कंप

Mumbai : मुंबई में गणेश उत्सव की धूम, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

Mumbai : मुंबई में गणेश उत्सव की धूम, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

National : इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, दो घंटे बाद सुरक्षित लैंडिंग

National : इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, दो घंटे बाद सुरक्षित लैंडिंग

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870