తెలుగు | Epaper

UP में बिजली गिरने से 14 लोगों की मौत, बिहार-झारखंड में 3 की जान गई

Anuj Kumar
Anuj Kumar
UP में बिजली गिरने से 14 लोगों की मौत, बिहार-झारखंड में 3 की जान गई

UP में मानसून जमकर बरस रहा है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो बारिश-बिजली (Rain-Lightning) गिरने से 14 लोगों की मौत हो गई। वहीं, प्रदेश के बांध अब ओवरफ्लो होने लगे हैं। ललितपुर में माताटीला बांध के 9 गेट खोले गए हैं, जबकि झांसी में पथराई बांध के 4 और लहचूरा बांध के 10 गेट खोले गए हैं।

झारखंड के सरायकेला-खरसावां और लोहरदगा जिलों में बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति झुलस गया। सभी खेत से काम करके घर लौट रहे थे। राज्य में बारिश का आज यलो अलर्ट (Yellow Alert) है। बिहार में शनिवार को सिर्फ रोहतास में बारिश हुई, यहां बिजली गिरने से 1 महिला की मौत हो गई।

मध्य प्रदेश में भारी बारिश (Heavy Rain) के चलते रीवा, सतना और छतरपुर समेत 5 जिलों में बाढ़ के हालात हैं। खजुराहो में 9 घंटे में 6.3 इंच बारिश हुई। छतरपुर के नौगांव में 3.4 इंच पानी बरसा। चित्रकूट में लोगों को नाव से रेस्क्यू किया गया। यहां बाणसागर डैम के 7 गेट खोले गए। बरगी डैम के 5 गेट खोले गए हैं।

राजस्थान के झालावाड़, धौलपुर, करौली और अलवर में शनिवार को तेज बरसात हुई। झालावाड़ में 4 इंच से ज्यादा पानी बरसा। इस दौरान तीन बच्चे डूब गए, दो के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि एक की तलाश जारी है।

आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने रविवार को मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और उत्तराखंड में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है। 21 राज्यों में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी है। MP-UP में बिजली गिरने का अलर्ट है। उत्तराखंड में बिजली गिरने के साथ-साथ अचानक बाढ़ आने और लैंडस्लाइड का भी अलर्ट है।

MP के छतरपुर में रनगुवां डैम के 15 गेट खोले

MP के छतरपुर के खजुराहो में लगातार बारिश की वजह से रनगुवां बांध का जलस्तर बढ़ गया है। डैम के 15 गेट खोल दिए गए हैं। बमीठा थाना इलाके में आने वाला रनगुवां डैम 1957 में बना था। इससे बन्ने समेत आसपास की छोटी नदियों में पानी जाता है।

Read more : VISA इंटेग्रिटी फी ढाई गुना होगी महंगी, भारतीय स्टूडेंट पर पड़ेगा असर

ईरानी युद्धपोत पर हमला, अस्सी लोगों की मृत्यु

ईरानी युद्धपोत पर हमला, अस्सी लोगों की मृत्यु

सेमीफाइनल में धमाका, न्यूजीलैंड की नौ विकेट जीत

सेमीफाइनल में धमाका, न्यूजीलैंड की नौ विकेट जीत

National-राज्यसभा चुनाव- बिहार से नितिन मैदान में, बीजेपी ने 9 उम्मीदवारों के नाम किए घोषित

National-राज्यसभा चुनाव- बिहार से नितिन मैदान में, बीजेपी ने 9 उम्मीदवारों के नाम किए घोषित

National- देशभर में साइबर क्रैकडाउन, 11 राज्यों में छापे, 27 शातिर ठग गिरफ्तार

National- देशभर में साइबर क्रैकडाउन, 11 राज्यों में छापे, 27 शातिर ठग गिरफ्तार

ट्रंप का बड़ा बयान, खामेनेई की मौत पर हलचल

ट्रंप का बड़ा बयान, खामेनेई की मौत पर हलचल

National- डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को हानिकारक कंटेंट पर सख्ती के निर्देश

National- डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को हानिकारक कंटेंट पर सख्ती के निर्देश

CJI-सीजेआई का बड़ा बयान, न्यायपालिका की गरिमा से समझौता नहीं, पुस्तक पर बैन

CJI-सीजेआई का बड़ा बयान, न्यायपालिका की गरिमा से समझौता नहीं, पुस्तक पर बैन

एआई पर TCS CEO की बड़ी बात, कर्मचारियों को नई दिशा!

एआई पर TCS CEO की बड़ी बात, कर्मचारियों को नई दिशा!

Health- सेहत के लिए वरदान समान औषधीय फल है बेल

Health- सेहत के लिए वरदान समान औषधीय फल है बेल

ईरान रणनीति बनाम अमेरिका शक्ति, युद्ध का समीकरण?

ईरान रणनीति बनाम अमेरिका शक्ति, युद्ध का समीकरण?

गोवा में किराए की थार से हादसा, पर्यटक की मौत!

गोवा में किराए की थार से हादसा, पर्यटक की मौत!

Bihar- पटना में आईपीएस सुनील नायक के घर आंध्र पुलिस की छापेमारी

Bihar- पटना में आईपीएस सुनील नायक के घर आंध्र पुलिस की छापेमारी

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870