తెలుగు | Epaper

Mp : सिंदूरी साड़ी में 30000 महिलाएं करेंगी पीएम का स्वागत, काले रंग पर बैन

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Mp : सिंदूरी साड़ी में 30000 महिलाएं करेंगी पीएम का स्वागत, काले रंग पर बैन

भोपाल के जंबूरी मैदान में आज महिला महासमेलन आयोजित होगा। इस सम्मलेन में पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में सिंदूरी साड़ी में 30 हजार महिलाएं दिखेंगी। पहली बार पीएम की सुरक्षा में 1000 महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगी।

राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में महिला महासम्मेलन को लेकर भाजपा ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रदेशभर से महिलाओं को आयोजन स्थल पर लाने पांच हजार बसें लगाई गई हैं। भाजपा ने दावा किया है कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह सम्मेलन देश का सबसे बड़ा महिला समागम होगा। दो लाख से ज्यादा महिलाएं कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। 1500 से ज्यादा महिला कार्यकर्ता पूरे कार्यक्रम का प्रबंधन करेंगी।

पीएम मोदीके कार्यक्रम को लेकर भाजपा ने पहली बार ड्रेस कोड निर्धारित किया है। इस सबंध में भोपाल भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र यति ने बताया कि मंच के सामने शुरुआती पंक्ति में 30 हजार महिलाएं सिंदूरी साड़ी में रहेंगी। अन्य जिलों से आने वाली महिलाएं अपने क्षेत्र की पारंपरिक वेशभूषा में रहेंगी।

धन्यवाद प्रस्ताव पारित

शुक्रवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजन की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारत के दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था बनने को लेकर पीएम मोदी के प्रति धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में मुयमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने तैयारियों का लिया जायजा

महासमेलन की तैयारियों का सीएम मोहन यादव ने शुक्रवार शाम जायजा लिया। अफसरों की बैठक में तैयारियों को बिंदुवार समझा। सुधार के सुझाव दिए। कहा, किसी भी स्थिति में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। महिला अफसरों और कर्मियों से संवाद में कहा कि प्रदेश में महिलाओं के समान में सरकार तेजी से काम कर रही है। हर क्षेत्र में महिलाओं को समान व अधिकार दे रहे हैं। आने वाले दिनों में इसमें और बढ़ोतरी करेंगे। सरकार कोई कसर नहीं छोड़गी। ठीक उसी तरह आगे बढ़कर काम करेगी, जिस तरह लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर ने नारी सशक्तीकरण को वर्षों पहले आगे बढ़ाया था।

मुख्यमंत्री ने मंच पर डायस प्लान, मंच संचालन, महिला प्रतिभागियों की बैठक व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, विशिष्टजनों की दीर्घा, मीडिया दीर्घा, यातायात प्रबंधन, भोजन व्यवस्था, चिकित्सा और सुरक्षा सभी विषयों पर जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयोजन की गरिमा के अनुसार सभी प्रकार की व्यवस्थाएं समय पर और व्यवस्थित रूप से पूर्ण कर ली जाएं। देश की अहिल्याएं नामक विकास प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

विरासत को संजोकर विकास की ओर बढ़ रहे

सीएम ने महिलाओं को रानी दुर्गावती, लोकमाता देवी अहिल्या बाई और रानी लक्ष्मी बाई के बारे में बताते हुए कहा कि हमारी मातृशक्ति ने न केवल शासन चलाया, बल्कि स्वर्णिम उदाहरण भी दिए। लोकमाता अहिल्या बाई ने तो शासन व्यवस्था की नई इबारत लिखी थी। कुछ कर गुजरने के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति और सामर्थ्य होना चाहिए, यह हमें देवी अहिल्या बाई ने सिखाया। हम विरासत को संजोकर विकास की ओर बढ़ रहे हैं। हमारी गौरवशाली विरासत का वह स्वर्णिम अध्याय अब भी प्रत्यक्षत: सामने आना ही चाहिए, इसलिए महिलाएं आगे आएं। अपनी दक्षता, कौशल्य से विकास के नए क्षितिज की ओर बढ़ें।

4000 से ज्यादा पुलिसकर्मियोंकी तैनाती

सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रदेशभर से 4000 पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। पीएम की सुरक्षा के पहले और दूसरे लेयर में सिर्फ महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगी। ऐसा पहली बार होगा जब मोदी की सुरक्षा में 1000 महिला पुलिसकर्मी ड्यूटी करेंगी। डीएसपी और उससे ऊपरी रैंक के करीब 100 अफसर तैनात रहेंगे। इनमें 50 महिला अधिकारी हैं। आयोजन स्थल, हेलीपैड, मुय कॉरकेड तीनों जगह महिला अधिकारियों की ही तैनाती की गई है। पीएचक्यू के अधिकारियों ने शुक्रवारको जायजा लिया।

डीजीपी ने किया निरीक्षण

डीजीपी कैलाश मकवाना ने पीएचक्यू के उच्च अधिकारियों की बैठक कर दिशा-निर्देश दिए। जंबूरी मैदान का दौरा कर इंतजाम देखे।

काले कपड़ों में नो एंट्री

यदि कोई कोई काली शर्ट-रूमाल या पर्स लेकर भी प्रवेश करता है तो उसे सुरक्षाकर्मियों द्वारा प्रवेश नहीं दिया जाएगा। काले रंग की किसी भी तरह के कपड़े को प्रतिबंधित किया गया है।

Read more : Mp : आज पीएम मोदी एमपी को देंगे करोड़ों की सौगात, करेंगे संबोधित

News Hindi : भारतीय रेलवे ने शुरू की समयबद्ध कार्गो सेवाएँ, बढ़ाई माल परिवहन की गति

News Hindi : भारतीय रेलवे ने शुरू की समयबद्ध कार्गो सेवाएँ, बढ़ाई माल परिवहन की गति

Latest Hindi News : शुभो महालया : पीएम मोदी और सीएम ममता ने दी शुभकामनाएं

Latest Hindi News : शुभो महालया : पीएम मोदी और सीएम ममता ने दी शुभकामनाएं

Latest Hindi News : पीएम मोदी आज शाम 5 बजे करेंगे राष्ट्र संबोधन

Latest Hindi News : पीएम मोदी आज शाम 5 बजे करेंगे राष्ट्र संबोधन

Latest Hindi News: क्या बिहार में लालू के मुस्लिम-यादव समीकरण में सेंधमारी कर देगा मोदी मैजिक

Latest Hindi News: क्या बिहार में लालू के मुस्लिम-यादव समीकरण में सेंधमारी कर देगा मोदी मैजिक

Latest Hindi News : कर्नाटक : जातिगत आंकड़ों का आरक्षण में उपयोग नहीं होगा

Latest Hindi News : कर्नाटक : जातिगत आंकड़ों का आरक्षण में उपयोग नहीं होगा

Latest Hindi News : बिहार: शिक्षा सेवकों के भत्ते बढ़ाए, टैबलेट खरीद में सरकार मदद करेगी

Latest Hindi News : बिहार: शिक्षा सेवकों के भत्ते बढ़ाए, टैबलेट खरीद में सरकार मदद करेगी

Latest Hindi News : गुवाहाटी में जुबीन गर्ग का अंतिम सफर, श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़

Latest Hindi News : गुवाहाटी में जुबीन गर्ग का अंतिम सफर, श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़

Latest Hindi News : जब एक जज ने मुस्लिम बहुल क्षेत्र को पाक कहा…असहज हुए पूर्व सीजेआई चंद्रचूड़

Latest Hindi News : जब एक जज ने मुस्लिम बहुल क्षेत्र को पाक कहा…असहज हुए पूर्व सीजेआई चंद्रचूड़

Latest Hindi News : पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, 40 मिनट चली गोलाबारी

Latest Hindi News : पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, 40 मिनट चली गोलाबारी

Latest Hindi News : रोहिणी लड़ रहीं आत्मसम्मान की लड़ाई, इसे हरेक को समझना होगा

Latest Hindi News : रोहिणी लड़ रहीं आत्मसम्मान की लड़ाई, इसे हरेक को समझना होगा

Latest Hindi News : आज लगेगा साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण

Latest Hindi News : आज लगेगा साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण

Latest News : मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में सुरंग निर्माण

Latest News : मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में सुरंग निर्माण

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870