Latest Hindi News : शुभो महालया : पीएम मोदी और सीएम ममता ने दी शुभकामनाएं

Read Time:  1 min
शुभो महालया
शुभो महालया
FONT SIZE
GET APP

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने देशवासियों को महालया की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। महालया, जो दुर्गा पूजा से ठीक एक दिन पहले मनाया जाता है, इस वर्ष भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखता है। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा: आप सभी को शुभ महालया की हार्दिक शुभकामनाएं! दुर्गा पूजा का पवित्र दिन नजदीक आ गया है। इस खास मौके पर हमारा जीवन प्रकाश और उद्देश्य से भर जाए और मां दुर्गा (Maa Durga) के आशीर्वाद से आप सभी को अटूट शक्ति, खुशी और बेहतर स्वास्थ्य का वरदान मिले।”

महालया: क्यों है खास

महालया श्राद्ध या पितृपक्ष का अंतिम दिन होता है। हिंदू परंपरा के अनुसार, पिछले 16 दिनों तक पितृओं का वास होता है, जो महालया (Mahalya) और दुर्गा पूजा के आगमन के साथ समाप्त होता है। पश्चिम बंगाल में महालया का विशेष महत्व है। इस दिन कारीगर मां दुर्गा की प्रतिमा की आंखें रंगते हैं, जिसे ‘चोखू दान’ कहा जाता है। महालया से ही दुर्गा पूजा की उल्टी गिनती शुरू हो जाती है।

सीएम ममता ने भी किया संदेश साझा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी सभी को महालया की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा:”तन, अगोमोनी और अबाहन के अवसर पर मैं सभी को महालया की हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। इस अवसर पर मैं आप सभी के साथ अपना लिखा और संगीतबद्ध एक नया पूजा गीत भी साझा कर रही हूं।”

देवीपक्ष की शुरुआत

मान्यता है कि महालया से देवीपक्ष की शुरुआत होती है, जो 10 दिन तक चलता है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। हिंदू धर्म के अनुसार, इस दौरान मां दुर्गा ने राक्षस महिषासुर का वध किया था। पूरे देश में इस समय दुर्गा पूजा बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई जाती है।

Read More :

https://hindi.vaartha.com/pm-modi-will-address-the-nation-at-5-pm-today/national/63305/

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।