తెలుగు | Epaper

Up : CM योगी के आने से पहले 500 किलो विस्फोटक बरामद, 70 गिरफ्तार

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Up :  CM योगी के आने से पहले 500 किलो विस्फोटक बरामद, 70 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के हरदी इलाके के सिकंदरपुर गांव के पास 10 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चित्तौरा आने से पहले एक बड़ी सुरक्षात्मक चूक सामने आई है।

उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के हरदी इलाके के सिकंदरपुर गांव के पास 10 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चित्तौरा आने से पहले एक बड़ी सुरक्षात्मक चूक सामने आई है। जहां एक पेट्रोलियम कंपनी के नाम पर सर्वे का काम करते हुए लगभग 500 किलो अमोनियम नाइट्रेट विस्फोटक बरामद किया गया है। इस मामले में करीब 70 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पेट्रोलियम कंपनी के नाम पर विस्फोटक बिछाने का आरोप

मिली जानकारी के मुताबिक, 3 दिन पहले पेट्रोलियम कंपनी के कर्मचारी तीन वाहनों से लगभग 200 लोग हरदी इलाके के विभिन्न गांवों में सर्वे के बहाने पहुंचे थे। जब ग्रामीणों ने उनसे पूछा तो उन्होंने भेड़िया खोजने की बात कही। लेकिन इसके बाद सधुवापुर, लखनापुर, बालासराय, औराही और सिकंदरपुर समेत 20 किलोमीटर के दायरे में बोरिंग कर उसमें विस्फोटक डाल दिया गया।

ग्रामीणों ने विधायक को दी सूचना, लेकिन घंटों तक नहीं पहुंची मदद

जब रविवार को ग्रामीणों को इस विस्फोटक कार्य के बारे में पता चला, तो वे बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए। उन्होंने महसी के विधायक सुरेश्वर सिंह को सूचित किया। विधायक और ग्रामीण पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना देने के लिए मौके पर पहुंचे, लेकिन घंटों तक कोई अधिकारी वहां नहीं पहुंचा। विधायक सुरेश्वर सिंह ने बताया कि मौके से एक कंटेनर में सैकड़ों किलो अमोनियम नाइट्रेट विस्फोटक बरामद हुआ। इसके बावजूद थाना प्रभारी संजय सिंह वाहन को जबरन ग्रामीणों से छुड़वा रहे थे। बाद में जिला अधिकारियों को जानकारी दी गई, तब जाकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे

CM के आगमन से पहले संदिग्ध विस्फोटक बरामदगी पर सवाल

विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से मात्र 36 घंटे पहले इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद होना किसी साजिश की ओर इशारा करता है। उन्होंने प्रशासन से इस मामले की गहन जांच की मांग की है।

सुरक्षा एजेंसियों को पहले भी हो चुका था अलर्ट

इससे पहले एसएसबी 42वीं वाहिनी के कमांडेंट गंगा प्रसाद ने सुरक्षा एजेंसियों को आगाह किया था कि 37 लोग नेपाल सीमा से बहराइच के रास्ते घुसपैठ कर सकते हैं। इनमें बांग्लादेशी और रोहिंग्या लोगों के शामिल होने की आशंका जताई गई थी। बावजूद इसके सुरक्षा में लापरवाही बरती गई।

Read more : Bihar : प्रशांत किशोर ने नीतीश सरकार की पेंशन नीति पर बोला हमला

News Hindi : भारतीय रेलवे ने शुरू की समयबद्ध कार्गो सेवाएँ, बढ़ाई माल परिवहन की गति

News Hindi : भारतीय रेलवे ने शुरू की समयबद्ध कार्गो सेवाएँ, बढ़ाई माल परिवहन की गति

Latest Hindi News : शुभो महालया : पीएम मोदी और सीएम ममता ने दी शुभकामनाएं

Latest Hindi News : शुभो महालया : पीएम मोदी और सीएम ममता ने दी शुभकामनाएं

Latest Hindi News : पीएम मोदी आज शाम 5 बजे करेंगे राष्ट्र संबोधन

Latest Hindi News : पीएम मोदी आज शाम 5 बजे करेंगे राष्ट्र संबोधन

Latest Hindi News: क्या बिहार में लालू के मुस्लिम-यादव समीकरण में सेंधमारी कर देगा मोदी मैजिक

Latest Hindi News: क्या बिहार में लालू के मुस्लिम-यादव समीकरण में सेंधमारी कर देगा मोदी मैजिक

Latest Hindi News : कर्नाटक : जातिगत आंकड़ों का आरक्षण में उपयोग नहीं होगा

Latest Hindi News : कर्नाटक : जातिगत आंकड़ों का आरक्षण में उपयोग नहीं होगा

Latest Hindi News : बिहार: शिक्षा सेवकों के भत्ते बढ़ाए, टैबलेट खरीद में सरकार मदद करेगी

Latest Hindi News : बिहार: शिक्षा सेवकों के भत्ते बढ़ाए, टैबलेट खरीद में सरकार मदद करेगी

Latest Hindi News : गुवाहाटी में जुबीन गर्ग का अंतिम सफर, श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़

Latest Hindi News : गुवाहाटी में जुबीन गर्ग का अंतिम सफर, श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़

Latest Hindi News : जब एक जज ने मुस्लिम बहुल क्षेत्र को पाक कहा…असहज हुए पूर्व सीजेआई चंद्रचूड़

Latest Hindi News : जब एक जज ने मुस्लिम बहुल क्षेत्र को पाक कहा…असहज हुए पूर्व सीजेआई चंद्रचूड़

Latest Hindi News : पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, 40 मिनट चली गोलाबारी

Latest Hindi News : पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, 40 मिनट चली गोलाबारी

Latest Hindi News : रोहिणी लड़ रहीं आत्मसम्मान की लड़ाई, इसे हरेक को समझना होगा

Latest Hindi News : रोहिणी लड़ रहीं आत्मसम्मान की लड़ाई, इसे हरेक को समझना होगा

Latest Hindi News : आज लगेगा साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण

Latest Hindi News : आज लगेगा साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण

Latest News : मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में सुरंग निर्माण

Latest News : मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में सुरंग निर्माण

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870