తెలుగు | Epaper

Mumbai: आज महाराष्ट्र के दौरे पर पीएम मोदी

digital
digital
Mumbai: आज महाराष्ट्र के दौरे पर पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र के दौरे पर जाने वाले हैं। यहां पीएम मोदी विश्व ऑडियो विजुअल एंटरटेनमेंट समिट (वेव्स) का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी आध्र प्रदेश और केरल के दौरे पर भी जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 और 2 मई को महाराष्ट्र, केरल और आंध्र प्रदेश का दौरा करने वाले हैं। पीएम मोदी आज यानी 1 मई को मुंबई के दौरे पर जाने वाले हैं। आज सुबह 10.30 बजे पीएम विश्व ऑडियो विजुअल एंटरटेनमेंट समिट (वेव्स) का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा, प्रधानमंत्री केरल और आंध्र प्रदेश जाएंगे। इसी कड़ी में पीएम मोदी आज दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अमरावती में 58,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री इस दौरान एक सार्वजनिक समारोह को भी संबोधित करेंगे।

महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री

  • प्रधानमंत्री मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में भारत के अपनी तरह के पहलेविश्व ऑडियो विजुअल एंटरटेनमेंट समिट 2025 (वेव्स)  का उद्घाटन करेंगे।
  • कनेक्टिंग क्रिएटर्स, कनेक्टिंग कंट्रीज” टैगलाइन के साथ चार दिवसीय यह शिखर सम्मेलन दुनिया भर के क्रिएटर्स, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत के दिग्गजों और नीति निर्माताओं को एक साथ लाकर भारत को मीडिया, मनोरंजन और डिजिटल नवाचार के लिए एक वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए तैयार है।
  • रचनात्मकता, प्रौद्योगिकी और प्रतिभा का लाभ उठाकर एक उज्जवल भविष्य को आकार देने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के अनुरूप, वेव्स में फिल्मों, ओटीटी, गेमिंग, कॉमिक्स, डिजिटल मीडिया, एआई, एवीजीसी-एक्सआर, प्रसारण और उभरती तकनीक को एकीकृत किया जाएगा, जिससे यह भारत के मीडिया और मनोरंजन कौशल का एक व्यापक प्रदर्शन बन जाएगा।
  • वेव्स का लक्ष्य 2029 तक 50 बिलियन डॉलर का बाजार खोलना है, जिससे वैश्विक मनोरंजन अर्थव्यवस्था में भारत की उपस्थिति का विस्तार होगा।

क्रिएटोस्फियर का दौरा करेंगे पीएम मोदी

  • इस दौरान प्रधानमंत्री क्रिएटोस्फियर का दौरा करेंगे और करीब एक साल पहले शुरू की गई 32 क्रिएट इन इंडिया चुनौतियों में से चुने गए क्रिएटर्स से बातचीत करेंगे, जिसके लिए एक लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुए थे।
  • वे भारत मंडप का भी दौरा करेंगे।
  • वेव्स 2025 में 90 से ज्यादा देशों के लोग हिस्सा लेंगे, जिसमें 10,000 से ज्यादा प्रतिनिधि, 1,000 क्रिएटर, 300 से ज्यादा कंपनियां और 350 से ज्यादा स्टार्टअप शामिल होंगे।
  • इस शिखर सम्मेलन में 42 पूर्ण सत्र, 39 ब्रेकआउट सत्र और 32 मास्टरक्लास होंगे, जो प्रसारण, इन्फोटेनमेंट, एवीजीसी-एक्सआर, फिल्म और डिजिटल मीडिया सहित विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित किए जाएंगे।

केरल और आंध्र प्रदेश भी जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मोदी 8,900 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित विझिंजम अंतर्राष्ट्रीय गहरा जल बहुउद्देशीय बंदरगाह राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह देश का पहला समर्पित कंटेनर ट्रांसशिपमेंट बंदरगाह है जो विकसित भारत के एकीकृत दृष्टिकोण के तहत भारत के समुद्री क्षेत्र में किए जा रहे परिवर्तनकारी प्रगति का प्रतिनिधित्व करता है। इसके अलावा आध्र प्रदेश के अमरावती में 58,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, आधारशिला रखेंगे और राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

Read: More : Elon Musk इस साल भारत आएंगे, पीएम मोदी से मुलाकात।

Nepal : कौन हैं सुशीला कार्की?

Nepal : कौन हैं सुशीला कार्की?

Bihar : दो पत्नियों वाला एक व्यक्ति पहली पत्नी की बेटी के साथ घिनौनी हरकत

Bihar : दो पत्नियों वाला एक व्यक्ति पहली पत्नी की बेटी के साथ घिनौनी हरकत

CM Bhagwant : बाढ़ पीड़ितों को 45 दिनों में मिलेगा मुआवज़ा

CM Bhagwant : बाढ़ पीड़ितों को 45 दिनों में मिलेगा मुआवज़ा

UP : उत्तर प्रदेश में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ‘सेवा पर्व’

UP : उत्तर प्रदेश में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ‘सेवा पर्व’

Mauritius : पीएम प्रवीण रामगुलाम ने राम मंदिर में किए दर्शन

Mauritius : पीएम प्रवीण रामगुलाम ने राम मंदिर में किए दर्शन

Nepal : नेपाल में हिंसा की आग ने छीनी ज़िंदगी

Nepal : नेपाल में हिंसा की आग ने छीनी ज़िंदगी

PM Modi’s visit to Manipur: अशांति के बीच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन

PM Modi’s visit to Manipur: अशांति के बीच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन

Sanjay Kapoor: 30,000 करोड़ की संपत्ति पर तीखी जंग: करिश्मा के बच्चों vs प्रिया – वकीलों की बहस ने कोर्ट में मचाया बवाल

Sanjay Kapoor: 30,000 करोड़ की संपत्ति पर तीखी जंग: करिश्मा के बच्चों vs प्रिया – वकीलों की बहस ने कोर्ट में मचाया बवाल

Train : मिजोरम में विकास की किरण बनेगी रेल लाइन , आजादी के बाद पहली बार सीधी ट्रेन सेवा

Train : मिजोरम में विकास की किरण बनेगी रेल लाइन , आजादी के बाद पहली बार सीधी ट्रेन सेवा

Odisha : कार में रील्स बनाना पड़ा भारी…

Odisha : कार में रील्स बनाना पड़ा भारी…

Delhi High Court: बम की धमकी से मचा हड़कंप, सभी बेंचों ने कामकाज रोका

Delhi High Court: बम की धमकी से मचा हड़कंप, सभी बेंचों ने कामकाज रोका

Karnataka : बाघ नहीं, वनकर्मियों को ही पिंजरे में किया बंद!

Karnataka : बाघ नहीं, वनकर्मियों को ही पिंजरे में किया बंद!

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870