తెలుగు | Epaper

Elon मस्क की कंपनी ‘स्पेसएक्स’ के प्रक्षेपण स्थल को अमेरिका का नया शहर घोषित किया गया

digital
digital
Elon मस्क की कंपनी ‘स्पेसएक्स’ के प्रक्षेपण स्थल को अमेरिका का नया शहर घोषित किया गया

इसे नाम दिया गया है ‘स्टारबेस’

अमेरिका के टेक्सास में उस जगह को एक शहर घोषित किया गया है जहां उद्योगपति एलन मस्क की रॉकेट कंपनी ‘स्पेसएक्स’ स्थित है और इसे ‘स्टारबेस’ नाम दिया गया है। ‘स्टारबेस’ को औपचारिक रूप से शहर घोषित करने के लिए वहां रहने वाले लोगों के एक छोटे समूह के बीच मतदान कराया गया जिसमें इस प्रस्ताव को एकतरफा मंजूरी मिल गई। यहां रहने वालों में ज्यादातर लोग मस्क की कंपनी के कर्मचारी हैं।

अब वास्तव में एक शहर बन गया है : मस्क

कैमरून काउंटी निर्वाचन विभाग द्वारा ऑनलाइन जारी परिणामों के अनुसार, इस प्रस्ताव के पक्ष में 212 वोट पड़े जबकि इसके खिलाफ छह वोट पड़े। मस्क ने अपने सोशल मंच ‘एक्स’ पर खुशी जाहिर करते हुए एक पोस्ट में कहा कि यह ‘‘अब वास्तव में एक शहर बन गया है।’’स्टारबेस ‘स्पेसएक्स’ रॉकेट कार्यक्रम का प्रक्षेपण स्थल है। इस कार्यक्रम के लिए अमेरिकी रक्षा विभाग और ‘नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन’ (नासा) ने स्पेसएक्स के साथ करार किया है।

मस्क

मस्क ने 2021 में रखा था ‘स्टारबेस’ का विचार

इस कार्यक्रम के तहत अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर तथा बाद में मंगल ग्रह पर भेजने का लक्ष्य है। मस्क ने सबसे पहले 2021 में ‘स्टारबेस’ का विचार रखा था और नए शहर को मंजूरी मिलना लगभग माना जा रहा था। माना जाता है कि इलाके के 283 पात्र मतदाताओं में से ज्यादातर ‘स्टारबेस’ के कर्मचारी हैं। मेक्सिको सीमा के पास टेक्सास के दक्षिण में स्थित यह शहर केवल 3.9 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।

National- रेमंड समूह के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन, उद्योग जगत में शोक

National- रेमंड समूह के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन, उद्योग जगत में शोक

National -केरल में गरजे पीएम मोदी, बंगाल-असम में उम्मीदवारों पर मंथन कर रही कांग्रेस

National -केरल में गरजे पीएम मोदी, बंगाल-असम में उम्मीदवारों पर मंथन कर रही कांग्रेस

National- भारत की नई रणनीति, हाईटेक ड्रोन से सीमा पर कड़ी निगरानी

National- भारत की नई रणनीति, हाईटेक ड्रोन से सीमा पर कड़ी निगरानी

National- रसोई खर्च बढ़ा, गैस सिलेंडर महंगा होने से आम जनता बेहाल

National- रसोई खर्च बढ़ा, गैस सिलेंडर महंगा होने से आम जनता बेहाल

Bihar- बिहार में जमीन खरीदने का खर्च बढ़ेगा, अप्रैल से नए रेट लागू संभव

Bihar- बिहार में जमीन खरीदने का खर्च बढ़ेगा, अप्रैल से नए रेट लागू संभव

Bihar- राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहला कदम आज इस्तीफा देंगे नितिन नवीन

Bihar- राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहला कदम आज इस्तीफा देंगे नितिन नवीन

बिना तलाक लिव-इन में नहीं रह सकते शादीशुदा जोड़े

बिना तलाक लिव-इन में नहीं रह सकते शादीशुदा जोड़े

दिल्ली–सहारनपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा

दिल्ली–सहारनपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा

पश्चिम उत्तर प्रदेश में विकास की रफ्तार तेज

पश्चिम उत्तर प्रदेश में विकास की रफ्तार तेज

WB- चुनाव आयोग का एक्शन- सीएम ममता के भाषण पर मांगी रिपोर्ट, एसआई निलंबित

WB- चुनाव आयोग का एक्शन- सीएम ममता के भाषण पर मांगी रिपोर्ट, एसआई निलंबित

PM Modi- उत्तर प्रदेश में विकास की नई उड़ान जेवर एयरपोर्ट का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

PM Modi- उत्तर प्रदेश में विकास की नई उड़ान जेवर एयरपोर्ट का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

डॉलर के मुकाबले रुपया ऐतिहासिक गिरावट

डॉलर के मुकाबले रुपया ऐतिहासिक गिरावट

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870