తెలుగు | Epaper

Tech Tips: घर के हर कोने में तेज WiFi सिग्नल के लिए 5 टिप्स

digital
digital

आज के समय में इंटरनेट हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। घर हो या ऑफिस, WiFi की जरूरत हर किसी को होती है। लेकिन कई बार देखा गया है कि WiFi का सिग्नल घर के हर कोने में नहीं पहुंच पाता, जिससे नेट चलाने में परेशानी होती है। अगर आप भी ऐसी ही समस्या से जूझ रहे हैं तो घबराएं नहीं। यहां हम बता रहे हैं 5 आसान और असरदार हैक्स, जिनकी मदद से आप अपने घर के हर हिस्से में WiFi के फुल सिग्नल पा सकते हैं।

तेज WiFi सिग्नल के लिए सही जगह पर रखें राउटर

WiFi राउटर की लोकेशन ही सबसे बड़ा कारण होता है सिग्नल कम या ज्यादा आने का। राउटर को हमेशा घर के बीचों-बीच और खुली जगह में रखना चाहिए। अगर आपने इसे किसी कोने, दीवार के पीछे या अलमारी के अंदर छिपा रखा है, तो सिग्नल पूरे घर में नहीं फैल पाएगा। बेहतर रिजल्ट के लिए राउटर को किसी ऊंची जगह जैसे मेज या शेल्फ पर रखें। कुछ लोग इसे सीलिंग पर भी लगवा लेते हैं, जिससे सिग्नल की कवरेज बेहतर होती है। ध्यान रहे, राउटर के पास माइक्रोवेव, कॉर्डलेस फोन या भारी मेटल की चीजें न हों, ये सिग्नल को ब्लॉक कर सकती हैं। सही जगह पर राउटर रखने से पूरे घर में एक समान सिग्नल मिलेगा।

राउटर का सॉफ्टवेयर समय-समय पर करें अपडेट

जिस तरह स्मार्टफोन या कंप्यूटर के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट जरूरी होता है, ठीक वैसे ही राउटर का फर्मवेयर अपडेट करना भी बहुत जरूरी होता है। फर्मवेयर अपडेट से न सिर्फ स्पीड बेहतर होती है, बल्कि सिक्योरिटी भी मजबूत होती है। कंपनियां समय-समय पर अपडेट्स जारी करती हैं, जिनमें नेटवर्क से जुड़ी कई समस्याओं का समाधान होता है। अगर आपका राउटर पुराने सॉफ्टवेयर पर चल रहा है तो यह धीमा पड़ सकता है। राउटर की सेटिंग्स में जाकर आप अपडेट्स चेक कर सकते हैं और लेटेस्ट फर्मवेयर इंस्टॉल कर सकते हैं।

WiFi

तेज WiFi सिग्नल के लिए राउटर को समय-समय पर करें रीस्टार्ट

राउटर भी एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है और लगातार चलने पर इसमें एरर या ओवरलोड जैसी दिक्कतें आने लगती हैं। यदि आप हफ्तों तक राउटर को बंद नहीं करते, तो वह धीमा हो सकता है। इसलिए सप्ताह में कम से कम एक बार राउटर को बंद करके 1-2 मिनट बाद फिर से चालू करें। इससे उसका सिस्टम रिफ्रेश हो जाता है और छोटी-मोटी गड़बड़ियां अपने आप ठीक हो जाती हैं। कुछ राउटर में ऑटोमैटिक रीस्टार्ट का ऑप्शन होता है, उसे ऑन करके आप यह काम आसान बना सकते हैं।

WiFi रिपीटर या बूस्टर का लें सहारा

अगर आपके घर का एरिया बड़ा है और सिग्नल एक जगह से दूसरी जगह तक ठीक से नहीं पहुंचता, तो WiFi रिपीटर या बूस्टर का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद हो सकता है। ये डिवाइसेज सिग्नल को amplify करते हैं और उसकी पहुंच बढ़ाते हैं। इन्हें इंस्टॉल करना भी बेहद आसान होता है— बस एक प्लग में लगाएं और सेटअप करें। दो मंजिला घर, लंबे फ्लैट या ऑफिस के लिए यह उपाय बहुत कारगर साबित होता है। अगर आपके पास पुराना राउटर है, तो उसे भी आप रिपीटर के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

गैर जरूरी डिवाइसेज को नेटवर्क से हटाएं

कई बार घर में एक ही WiFi नेटवर्क से दर्जनों डिवाइस जुड़े रहते हैं — स्मार्टफोन, टीवी, लैपटॉप, स्मार्ट होम गैजेट्स आदि। इससे नेटवर्क पर बोझ बढ़ता है और स्पीड कम हो जाती है। ऐसे में जिन डिवाइसेज की आपको तुरंत जरूरत नहीं है, उन्हें WiFi से डिस्कनेक्ट कर देना चाहिए। राउटर की सेटिंग्स में जाकर आप यह देख सकते हैं कि कितने और कौन-कौन से डिवाइस उससे कनेक्ट हैं। वहां से आप बेकार के डिवाइसेज को हटा सकते हैं और नेटवर्क को अनावश्यक लोड से बचा सकते हैं।

Manipur- मणिशंकर का बड़ा दावा, विजयन ही रहेंगे मुख्यमंत्री, केरल की राजनीति में मचा हलचल

Manipur- मणिशंकर का बड़ा दावा, विजयन ही रहेंगे मुख्यमंत्री, केरल की राजनीति में मचा हलचल

छात्रा की हत्या, गिफ्ट के बहाने बुलाकर हाथ-पांव बांधे, फिर गला घोंटा

छात्रा की हत्या, गिफ्ट के बहाने बुलाकर हाथ-पांव बांधे, फिर गला घोंटा

National- ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर 9 मार्च को चर्चा, सरकार को बहुमत का भरोसा

National- ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर 9 मार्च को चर्चा, सरकार को बहुमत का भरोसा

Rajasthan-भिवाड़ी में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 7 कर्मचारियों की जलकर मौत

Rajasthan-भिवाड़ी में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 7 कर्मचारियों की जलकर मौत

AI-एआई समिट पर पीएम मोदी- भारत के लिए गर्व का क्षण, दिल्ली में टेक महाकुंभ शुरू

AI-एआई समिट पर पीएम मोदी- भारत के लिए गर्व का क्षण, दिल्ली में टेक महाकुंभ शुरू

छेड़छाड़ का विरोध करने पर नाबालिग लड़की पर बर्बर हमला

छेड़छाड़ का विरोध करने पर नाबालिग लड़की पर बर्बर हमला

किसके बेटे को ज्यादा दहेज मिला’ पर विवाद, जमकर चले लाठी-डंडे

किसके बेटे को ज्यादा दहेज मिला’ पर विवाद, जमकर चले लाठी-डंडे

छत पर बम बनाते समय धमाका, मां, बहन और भाई घायल

छत पर बम बनाते समय धमाका, मां, बहन और भाई घायल

120 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन

120 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन

Aadhar Card- नए डिजाइन वाला आधार कार्ड, अब सिर्फ फोटो और QR कोड होगा नजर

Aadhar Card- नए डिजाइन वाला आधार कार्ड, अब सिर्फ फोटो और QR कोड होगा नजर

National- 3.25 लाख करोड़ की मेगा डील, फ्रांस से 114 राफेल फाइटर जेट खरीदेगा भारत

National- 3.25 लाख करोड़ की मेगा डील, फ्रांस से 114 राफेल फाइटर जेट खरीदेगा भारत

Bihar- 33 लाख राशन कार्ड रद्द होंगे, अयोग्य लाभार्थियों पर कड़ी कार्रवाई

Bihar- 33 लाख राशन कार्ड रद्द होंगे, अयोग्य लाभार्थियों पर कड़ी कार्रवाई

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870