తెలుగు | Epaper

Up : सपा सरकार के विकास कार्यों के ही ‘फीते काट रही भाजपा : अखिलेश

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Up : सपा सरकार के विकास कार्यों के ही ‘फीते काट रही भाजपा : अखिलेश

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुक्रवार को कानपुर में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किए जाने पर तंज करते हुए कहा कि भाजपा सरकार अब भी पूर्ववर्ती सपा सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों के ही ‘फीते काट रही है।’ 

सपा के काम, जनता के नाम


अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “अब तो कितने बरस भाजपा के शासनकाल के हैं बीते, फिर भी देखो सपा के ही कामों के ये काट रहे हैं फीते।” उन्होंने पनकी तापीय विस्तार योजना, नेयवेली लिग्नाइट पावर प्लांट और कानपुर मेट्रो को अपनी सरकार में शुरू की गई परियोजनाएं करार देते हुए कहा, “सपा के काम, जनता के नाम- पनकी तापीय विस्तार योजना, नेयवेली लिग्नाइट पावर प्लांट और कानपुर मेट्रो।

हमने रखी जिसकी नींव, वो (भाजपा सरकार) गा रहे हैं उसके गीत

हमने रखी जिसकी नींव, वो (भाजपा सरकार) गा रहे हैं उसके गीत।” अखिलेश यादव ने कभी कपड़ा उत्पादन के लिए मशहूर रही कानपुर की ‘लाल इमली’ फैक्ट्री के बारे में सरकार से सवाल करते हुए कहा, “कानपुर में लाल इमली के बारे में भाजपा सरकार की कोई योजना है क्या?” 

बोले अखिलेश

  • अब तो कितने बरस भाजपा के शासनकाल के हैं बीते, फिर भी देखो सपा के ही कामों के ये काट रहे हैं फीते
  • सपा के काम, जनता के नाम- पनकी तापीय विस्तार योजना, नेयवेली लिग्नाइट पावर प्लांट और कानपुर मेट्रो
  • हमने रखी जिसकी नींव, वो (भाजपा सरकार) गा रहे हैं उसके गीत।

कानपुर दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी 

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को कानपुर के दौरे पर रहेंगे, जहां वह 47,573 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 15 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान वह कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के चुन्नीगंज से कानपुर सेंट्रल तक के नए भूमिगत सेक्शन का उद्घाटन और घाटमपुर में 660 मेगावाट की तीन इकाइयों और पनकी में एक तापीय विद्युत परियोजना की शुरूआत करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 441 करोड़ रुपये से अधिक की तीन नई परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे, जिनमें कानपुर और आसपास के क्षेत्रों के स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, ट्रैफिक सुधार और नगरीय सेवाओं से जुड़ी योजनाएं शामिल होंगी। 

Read more : रूस ने जताई भारत-चीन सीमा विवाद सुलझने की उम्मीद

News Hindi : भारतीय रेलवे ने शुरू की समयबद्ध कार्गो सेवाएँ, बढ़ाई माल परिवहन की गति

News Hindi : भारतीय रेलवे ने शुरू की समयबद्ध कार्गो सेवाएँ, बढ़ाई माल परिवहन की गति

Latest Hindi News : शुभो महालया : पीएम मोदी और सीएम ममता ने दी शुभकामनाएं

Latest Hindi News : शुभो महालया : पीएम मोदी और सीएम ममता ने दी शुभकामनाएं

Latest Hindi News : पीएम मोदी आज शाम 5 बजे करेंगे राष्ट्र संबोधन

Latest Hindi News : पीएम मोदी आज शाम 5 बजे करेंगे राष्ट्र संबोधन

Latest Hindi News: क्या बिहार में लालू के मुस्लिम-यादव समीकरण में सेंधमारी कर देगा मोदी मैजिक

Latest Hindi News: क्या बिहार में लालू के मुस्लिम-यादव समीकरण में सेंधमारी कर देगा मोदी मैजिक

Latest Hindi News : कर्नाटक : जातिगत आंकड़ों का आरक्षण में उपयोग नहीं होगा

Latest Hindi News : कर्नाटक : जातिगत आंकड़ों का आरक्षण में उपयोग नहीं होगा

Latest Hindi News : बिहार: शिक्षा सेवकों के भत्ते बढ़ाए, टैबलेट खरीद में सरकार मदद करेगी

Latest Hindi News : बिहार: शिक्षा सेवकों के भत्ते बढ़ाए, टैबलेट खरीद में सरकार मदद करेगी

Latest Hindi News : गुवाहाटी में जुबीन गर्ग का अंतिम सफर, श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़

Latest Hindi News : गुवाहाटी में जुबीन गर्ग का अंतिम सफर, श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़

Latest Hindi News : जब एक जज ने मुस्लिम बहुल क्षेत्र को पाक कहा…असहज हुए पूर्व सीजेआई चंद्रचूड़

Latest Hindi News : जब एक जज ने मुस्लिम बहुल क्षेत्र को पाक कहा…असहज हुए पूर्व सीजेआई चंद्रचूड़

Latest Hindi News : पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, 40 मिनट चली गोलाबारी

Latest Hindi News : पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, 40 मिनट चली गोलाबारी

Latest Hindi News : रोहिणी लड़ रहीं आत्मसम्मान की लड़ाई, इसे हरेक को समझना होगा

Latest Hindi News : रोहिणी लड़ रहीं आत्मसम्मान की लड़ाई, इसे हरेक को समझना होगा

Latest Hindi News : आज लगेगा साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण

Latest Hindi News : आज लगेगा साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण

Latest News : मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में सुरंग निर्माण

Latest News : मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में सुरंग निर्माण

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870