తెలుగు | Epaper

R Madhavan Birthday: एक्टिंग के बादशाह आर माधवन मना रहे 55वां जन्मदिन, कैसा रहा R Madhavan का फिल्मी सफर ?

digital
digital
R Madhavan Birthday: एक्टिंग के बादशाह आर माधवन मना रहे 55वां जन्मदिन, कैसा रहा R Madhavan का फिल्मी सफर ?

8 वीं में कैसे फेल हो गए थे आर माधवन

एक्टर आर माधवन (R. Madhavan) बॉलीवुड से लेकर साउथ तक अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुके हैं. माधवन फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चहेते सितारों में गिने जाते हैं. ‘3 इडियट्स’ से लेकर ‘शैतान’ तक बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में देने वाले आर माधवन ने अपनी करियर की शुरुआत साल 1993 में टीवी सीरीज से की थी. 1 जून, 2024 को माधवन अपना 54वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. एक्टर आर माधवन का बचपन में आर्मी में जाने का सपना था, इसके लिए उन्होंने ब्रिटिश आर्मी में 3 साल की ट्रेनिंग भी ली थी, लेकिन ये सपना अधूरा रह गया. ऐसे में आज जानते हैं कि क्यों माधवन एक्टिंग नहीं बल्कि सेना में जाना चाहते थे?

माधवन

जन्म और परिवार

झारखंड में 01 जून 1970 को रंगनाथन माधवन का जन्म हुआ था। उनके पिता का नाम आर अयंगर और उनकी मां का नाम आर सरोजा था। वह एक तमिल परिवार से ताल्लुक रखते थे। वहीं 18 साल की उम्र में आर माधवन के कॉलेज ने उनको कनाडा में सांस्कृतिक राजदूर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करने की जिम्मेदारी सौंपी। वहीं एक साल बाद माधवन और उनके कॉलेज के तीन अन्य लोगों को सेना के कैडेट के तौर पर ब्रिटेन भेजा गया। जहां पर उन्होंने नौसेना, शाही सेना और वायु सेना में प्रशिक्षण प्राप्त किया था। वहीं सार्वजनिक भाषण पर उनकी मुलाकात एयर होस्टेस सरिता से मुलाकात हुई। जिसके बाद दोनों में दोस्ती हुई और फिर यह दोस्ती प्यार में बदल गई। वहीं करीब 7 साल बाद माधवन और सरिता ने शादी कर ली। कपल का एक बेटा वेदांत है।

माधवन का असली नाम बालाजी रंगनाथ

माधवन का असली नाम बालाजी रंगनाथ (Balaji Ranganathan) हैं और लोग उन्हें प्यार से मैडी कहते हैं. वहीं 1, जून 1970 को झारखंड के जमशेदपुर (Jamshedpur) में जन्में माधवन ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखते हैं और वो एक पढ़े-लिखे परिवार से आते हैं. उनके पिता रंगनाथ टाटा स्टील में एग्जीक्यूटिव मैनेजर थे, जबकि मां सरोजा एक बैंक मैनेजर थी, लेकिन इसके बावजूद माधवन का मन पढ़ाई में नहीं लगता था. माधवन की शुरुआती पढ़ाई डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल जमशेदपुर (D.B.M.S. English School) से हुई थी. वहीं पढ़ाई में कमजोर होने के चलते एक्टर 8वीं कक्षा में फेल हो गए थे. इतना ही नहीं 10वीं की रिजल्ट भी सप्लीमेंट्री से आई थी. 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद माधवन इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन लेना चाहते थे, लेकिन फिजिक्स और मैथ्स में मार्क्स कम होने की वजह से उन्हें इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने काफी मेहनत की और कोल्हापुर के इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन लिया. बता दें कि माधवन ने कोल्हापुर के इंजीनियरिंग कॉलेज से इलेक्ट्रॉनिक्स में ग्रैजुएशन किया था.

आर मधवन का आर्मी में जाना का सपना रह गया अधूरा

आपको जान कर हैरानी होगी कि बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग से जलवा दिखाने वाले माधवन फिल्मी दुनिया में कदम नहीं रखना चाहते थे, बल्कि वो सेना में जाना चाहते थे. उन्होंने आर्मी और एयरफोर्स की ट्रेनिंग भी ले चुके थे. दरअसल, R. Madhavan आर्मी ज्वाइन करना चाहते थे, लेकिन ज्वाइनिंग के समय उनकी उम्र 6 महीने कम निकली और जिसके चलते उनका सपना अधुरा रह गया.

फिल्मी करियर

आर माधवन ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत साल 1997 में की थी। इसके बाद वह कई टीवी शो में नजर आए थे। फिर साल 1998 में R. Madhavan ने फिल्मी डेब्यू किया था। वह एक इंग्लिश फिल्म इन्फर्नो में इंडियन पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आए थे। हालांकि इस फिल्म से अभिनेता को कोई खास पहचान नहीं मिली थी। बॉलीवुड फिल्मों के अलावा अभिनेता ने कई साउथ फिल्मों में भी काम किया है। इसके लिए R. Madhavan को साउथ फिल्म फेयर अवॉर्ड से नवाजा गया था।

अभिनेता ने फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ से हिंदी फिल्मों में एंट्री की थी। इस फिल्म में अभिनेता का किरदार दर्शकों को काफी पसंद आया था। इस फिल्म में अभिनेता के अपोजिट दिया मिर्जा थीं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। इसके बाद उन्होंने अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय स्टारर फिल्म गुरु में भी काम किया। साल 2010 में आई फिल्म थ्री इडियट्स में R. Madhavan ने फरहान का किरदार निभाया था। यह किरदार काफी ज्यादा फेमस हुआ था और यह फिल्म भी सुपरहिट साबित हुई थी।

वर्मा बयान से भड़के यश फैंस, बॉक्स ऑफिस जंग गरम

वर्मा बयान से भड़के यश फैंस, बॉक्स ऑफिस जंग गरम

शादी के लिए रश्मिका और विजय देवरकोंडा उदयपुर पहुंचे

शादी के लिए रश्मिका और विजय देवरकोंडा उदयपुर पहुंचे

Entertainment- फिल्म ‘कैनेडी’ को लेकर सनी लियोनी ने किया बड़ा खुलासा

Entertainment- फिल्म ‘कैनेडी’ को लेकर सनी लियोनी ने किया बड़ा खुलासा

ऋषभ शेट्टी बनेंगे हनुमान, ‘जय हनुमान’ फिल्म शुरू

ऋषभ शेट्टी बनेंगे हनुमान, ‘जय हनुमान’ फिल्म शुरू

विश्वक सेन की ‘कल्ट’ टीज़र रिलीज, हिंसक सीन से चर्चा तेज

विश्वक सेन की ‘कल्ट’ टीज़र रिलीज, हिंसक सीन से चर्चा तेज

Mumbai- अच्छे कैदियों को दूसरा मौका मिलना चाहिए- राजपाल यादव

Mumbai- अच्छे कैदियों को दूसरा मौका मिलना चाहिए- राजपाल यादव

Mumbai-सलीम खान की तबीयत पर चिंतित सुभाष घई, बोले- जल्दी ठीक हों

Mumbai-सलीम खान की तबीयत पर चिंतित सुभाष घई, बोले- जल्दी ठीक हों

प्रियंका ने उतारा मंगलसूत्र, निक ने किया फ्लॉन्ट

प्रियंका ने उतारा मंगलसूत्र, निक ने किया फ्लॉन्ट

ग्लोबल पॉप आइकन और कई ग्रैमी अवॉर्ड विनर शकीरा

ग्लोबल पॉप आइकन और कई ग्रैमी अवॉर्ड विनर शकीरा

Mumbai- 19 साल बाद भारत में शकीरा की वापसी, मुंबई-दिल्ली में गूंजेगी आवाज, होगा लाइव शो

Mumbai- 19 साल बाद भारत में शकीरा की वापसी, मुंबई-दिल्ली में गूंजेगी आवाज, होगा लाइव शो

Mumbai-बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह को फिरौती कॉल, 10 करोड़ की मांग से हड़कंप

Mumbai-बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह को फिरौती कॉल, 10 करोड़ की मांग से हड़कंप

इंदौर में पहुंचे अभिनेता अजय देवगन

इंदौर में पहुंचे अभिनेता अजय देवगन

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870