తెలుగు | Epaper

National : दिल्ली की आंधी ने रोका इंडिगो विमान! हवा में डोलती रही सांसें

Anuj Kumar
Anuj Kumar
National : दिल्ली की आंधी ने रोका इंडिगो विमान! हवा में डोलती रही सांसें

दिल्ली और एनसीआर में रविवार शाम को आई तेज आंधी और बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। इस दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई जब दिल्ली से उड़ान भर रहे एक विमान को खराब मौसम की वजह से भीषण झटके लगे.

दिल्ली और एनसीआर में रविवार शाम को आई तेज आंधी और बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। इस दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई जब दिल्ली से उड़ान भर रहे एक विमान को खराब मौसम की वजह से भीषण झटके लगे और उसे लैंड करने की बजाय हवा में ही चक्कर लगाना पड़ा।

पालम में 96 KM/घंटे की रफ्तार से चली आंधी

मौसम विभाग की ओर से साझा किए गए ताजा अपडेट के मुताबिक रविवार को पालम इलाके में तूफानी हवा की स्पीड 96 किलोमीटर प्रति घंटे दर्ज की गई जो बीते 30 दिनों में सबसे तेज़ आंधी थी। इससे पहले 25 मई को हवा की गति 82 किलोमीटर प्रति घंटे रिकॉर्ड की गई थी। आंधी का असर हवा में उड़ रहे एक इंडिगो की फ्लाइट (संख्या 6E 6313) पर भी पड़ा जो रायपुर से दिल्ली आ रही थी।

हवा में झूलता रहा विमान

खराब मौसम के कारण रविवार शाम को रायपुर से दिल्ली जाने वाली इस इंडिगो की फ्लाइट को दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग रोकनी पड़ी। विमान के पायलट को स्थिति सुधरने तक हवा में कई चक्कर लगाने पड़े। इस दौरान आंधी के कारण विमान में बैठे यात्रियों को भीषण झटके महसूस हुए जिससे उनमें अफरा-तफरी मच गई और वे सहम गए। पायलट ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए विमान को फिर से ऊपर लिया। पायलट ने बताया कि हवा की स्पीड 80 किलोमीटर/घंटा तक थी।

काफी देर तक हवा में चक्कर लगाने के बाद जब मौसम में सुधार हुआ तब जाकर विमान दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर सुरक्षित रूप से उतर सका। एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) द्वारा अनुमति दिए जाने के बाद ही विमान की सफल लैंडिंग हो पाई।

वायरल हुआ वीडियो

इस घटना का एक वीडियो विमान में बैठे एक यात्री द्वारा रिकॉर्ड किया गया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विमान के बीच हवा में हिलने के दौरान हुए टर्बुलेंस को साफ देखा जा सकता है।

फिलहाल मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर में अगले दो दिन और आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। यह घटना दर्शाती है कि खराब मौसम में हवाई यात्रा कितनी जोखिम भरी हो सकती है और पायलटों की सूझबूझ कितनी महत्वपूर्ण होती है।

Read more : Up : वंदे भारत ट्रेन में पथराव, 10 साल की बच्ची घायल, जांच जुटी पुलिस

News Hindi : भारतीय रेलवे ने शुरू की समयबद्ध कार्गो सेवाएँ, बढ़ाई माल परिवहन की गति

News Hindi : भारतीय रेलवे ने शुरू की समयबद्ध कार्गो सेवाएँ, बढ़ाई माल परिवहन की गति

Latest Hindi News : शुभो महालया : पीएम मोदी और सीएम ममता ने दी शुभकामनाएं

Latest Hindi News : शुभो महालया : पीएम मोदी और सीएम ममता ने दी शुभकामनाएं

Latest Hindi News : पीएम मोदी आज शाम 5 बजे करेंगे राष्ट्र संबोधन

Latest Hindi News : पीएम मोदी आज शाम 5 बजे करेंगे राष्ट्र संबोधन

Latest Hindi News: क्या बिहार में लालू के मुस्लिम-यादव समीकरण में सेंधमारी कर देगा मोदी मैजिक

Latest Hindi News: क्या बिहार में लालू के मुस्लिम-यादव समीकरण में सेंधमारी कर देगा मोदी मैजिक

Latest Hindi News : कर्नाटक : जातिगत आंकड़ों का आरक्षण में उपयोग नहीं होगा

Latest Hindi News : कर्नाटक : जातिगत आंकड़ों का आरक्षण में उपयोग नहीं होगा

Latest Hindi News : बिहार: शिक्षा सेवकों के भत्ते बढ़ाए, टैबलेट खरीद में सरकार मदद करेगी

Latest Hindi News : बिहार: शिक्षा सेवकों के भत्ते बढ़ाए, टैबलेट खरीद में सरकार मदद करेगी

Latest Hindi News : गुवाहाटी में जुबीन गर्ग का अंतिम सफर, श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़

Latest Hindi News : गुवाहाटी में जुबीन गर्ग का अंतिम सफर, श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़

Latest Hindi News : जब एक जज ने मुस्लिम बहुल क्षेत्र को पाक कहा…असहज हुए पूर्व सीजेआई चंद्रचूड़

Latest Hindi News : जब एक जज ने मुस्लिम बहुल क्षेत्र को पाक कहा…असहज हुए पूर्व सीजेआई चंद्रचूड़

Latest Hindi News : पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, 40 मिनट चली गोलाबारी

Latest Hindi News : पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, 40 मिनट चली गोलाबारी

Latest Hindi News : रोहिणी लड़ रहीं आत्मसम्मान की लड़ाई, इसे हरेक को समझना होगा

Latest Hindi News : रोहिणी लड़ रहीं आत्मसम्मान की लड़ाई, इसे हरेक को समझना होगा

Latest Hindi News : आज लगेगा साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण

Latest Hindi News : आज लगेगा साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण

Latest News : मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में सुरंग निर्माण

Latest News : मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में सुरंग निर्माण

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870