తెలుగు | Epaper

Sikkim : बाढ़ से तबाही, 1600 से ज्यादा पर्यटक निकाले गए, 6 जवान लापता

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Sikkim : बाढ़ से तबाही, 1600 से ज्यादा पर्यटक निकाले गए, 6 जवान लापता

उत्तरी सिक्किम में भारी बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही हुई है। लाचुंग और चुंगथांग में फंसे 1678 पर्यटकों को सुरक्षित निकाला गया है जबकि 6 जवान अभी भी लापता हैं। मंगन जिले में भूस्खलन से 3 जवानों की मौत हो गई। तीस्ता नदी उफान पर है और सड़कें बाधित हैं। भारतीय सेना एनडीआरएफ और पुलिस की टीमें राहत कार्य में जुटी हुई हैं।

नई दिल्ली। उत्तरी सिक्किम में बारिश के कारण भयंकर तबाही मची हुई है। सिक्किम के कई इलाकें बारिश के कारण भूस्खलन की चपेट में आ गए हैं। लाचुंग और चुंगथांग में 1,678 पर्यटक फंसे थे, इन्हें रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सुरक्षित बाहर निकाला गया है।वहीं कल मंगन जिले के छातेन में एक सैन्य शिविर में भूस्खलन हुआ, जिसमें 3 जवानों की मौत हो गई और 6 अन्य लापता हैं। लेकिन लाचुंग में अभी भी 100 से ज्यादा लोग ऐसे हैं, जो वहीं फंसे हुए हैं।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अक्षय सचदेवा ने इसके मद्देनजर बताया कि कुछ पर्यटकों को वहां से निकालर गंगटोक ले जाया गया और लाचेन में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश जारी है। भारी बारिश के कारण मंगन जिले में भूस्खलन हुआ। इससे सड़कें बाधित हो गईं।

3 जवानों की मौत और 6 की तलाश जारी

छातेन में जिन तीन जवानों की मौत हुई है, उनके नाम लखविंदर सिंह, लांस नायक मुनिश ठाकुर और पोर्टर अभिषेक लखड़ा है। वहीं सेना ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। 6 लापता जवानों की तलाश जारी है।

बीआरओ ने सड़क नेटवर्क को बहाल करने का काम शुरू किया है। ताकि वाहनों की आवाजाही फिर से शुरू हो सके। वहीं एक अधिकारी ने बताया कि वाहनों के काफिले ने पर्यटकों को फंदाग पहुंचाया। इस काफिले में 7 से ज्यादा पुरुष, 561 महिलाएं और 380 बच्चे थे।

तीस्ता नदी उफान पर

पिछले 4 दिन से नॉर्थ ईस्ट राज्यों में लगातार बारिश हो रही है। बताया जा रहा है बताया जा रहा है इन इलाकों में लगभग 130 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हुई। इस वजह से लाचुंग, गुरुडोंगमार, लाचेन फूलों की घाटी  जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर गहरा असर पड़ा है। तीस्ता नदी में भी बहुत ज्यादा जल भर गया है।आपदा के कारण कई स्थानों पर दरारें भी पड़ गई हैं। वहीं बताया जा रहा है लाचेन में दो पुल भी तबाह हो गए, लाचेन और लाचुंग की ओर जाने वाले जरूरी रास्ते पूरी तरह से कट गए थे। भारतीय सेना, एनडीआरएफ और पुलिस की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। खराब मौसम और दुर्गम इलाके में राहत कार्य में दिक्कत हो रही है।

Read more : Ganga Dussehra: नमो भारत से कीजिए छोटा हरिद्वार की यात्रा

News Hindi : भारतीय रेलवे ने शुरू की समयबद्ध कार्गो सेवाएँ, बढ़ाई माल परिवहन की गति

News Hindi : भारतीय रेलवे ने शुरू की समयबद्ध कार्गो सेवाएँ, बढ़ाई माल परिवहन की गति

Latest Hindi News : शुभो महालया : पीएम मोदी और सीएम ममता ने दी शुभकामनाएं

Latest Hindi News : शुभो महालया : पीएम मोदी और सीएम ममता ने दी शुभकामनाएं

Latest Hindi News : पीएम मोदी आज शाम 5 बजे करेंगे राष्ट्र संबोधन

Latest Hindi News : पीएम मोदी आज शाम 5 बजे करेंगे राष्ट्र संबोधन

Latest Hindi News: क्या बिहार में लालू के मुस्लिम-यादव समीकरण में सेंधमारी कर देगा मोदी मैजिक

Latest Hindi News: क्या बिहार में लालू के मुस्लिम-यादव समीकरण में सेंधमारी कर देगा मोदी मैजिक

Latest Hindi News : कर्नाटक : जातिगत आंकड़ों का आरक्षण में उपयोग नहीं होगा

Latest Hindi News : कर्नाटक : जातिगत आंकड़ों का आरक्षण में उपयोग नहीं होगा

Latest Hindi News : बिहार: शिक्षा सेवकों के भत्ते बढ़ाए, टैबलेट खरीद में सरकार मदद करेगी

Latest Hindi News : बिहार: शिक्षा सेवकों के भत्ते बढ़ाए, टैबलेट खरीद में सरकार मदद करेगी

Latest Hindi News : गुवाहाटी में जुबीन गर्ग का अंतिम सफर, श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़

Latest Hindi News : गुवाहाटी में जुबीन गर्ग का अंतिम सफर, श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़

Latest Hindi News : जब एक जज ने मुस्लिम बहुल क्षेत्र को पाक कहा…असहज हुए पूर्व सीजेआई चंद्रचूड़

Latest Hindi News : जब एक जज ने मुस्लिम बहुल क्षेत्र को पाक कहा…असहज हुए पूर्व सीजेआई चंद्रचूड़

Latest Hindi News : पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, 40 मिनट चली गोलाबारी

Latest Hindi News : पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, 40 मिनट चली गोलाबारी

Latest Hindi News : रोहिणी लड़ रहीं आत्मसम्मान की लड़ाई, इसे हरेक को समझना होगा

Latest Hindi News : रोहिणी लड़ रहीं आत्मसम्मान की लड़ाई, इसे हरेक को समझना होगा

Latest Hindi News : आज लगेगा साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण

Latest Hindi News : आज लगेगा साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण

Latest News : मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में सुरंग निर्माण

Latest News : मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में सुरंग निर्माण

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870