తెలుగు | Epaper

J&k : वंदे भारत 6 जून से दौड़़ेगी कश्मीर तक, चिनाब बनेगा गौरव का प्रतीक

Anuj Kumar
Anuj Kumar
J&k : वंदे भारत 6 जून से दौड़़ेगी कश्मीर तक, चिनाब बनेगा गौरव का प्रतीक

जम्मू,। कश्मीर घाटी को रेल मार्ग से देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने का तीन दशकों पुराना सपना आखिरकार पूरा होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 जून को कटड़ा से श्रीनगर के लिए पहली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज, चिनाब पुल, पर भी दौड़ेगी, जो कि एफिल टॉवर से भी ऊंचा है। यहां बताते चलें कि उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) परियोजना को 1994-95 में स्वीकृति मिली थी, जिसकी कुल लागत 37,012 करोड़ रुपये रही।

यह परियोजना अब पूरी तरह से तैयार है और 272 किमी लंबी है

यह परियोजना अब पूरी तरह से तैयार है और 272 किलोमीटर लंबी है। इस परियोजना को 5 चरणों में विभाजित किया गया। पहला चरण बारामुला-काजीगुंड (118 किमी) – शुरू: अक्टूबर 2009, द्वितीय चरण काजीगुंड-बनिहाल (18 किमी) – शुरू: जून 2013, तृतीय चरण उधमपुर-कटड़ा (25 किमी) – शुरू: जुलाई 2014, चतुर्थ चरण बनिहाल-संगलदान (48 किमी) – शुरू: फरवरी 2024 और पंचम चरण कटड़ा-संगलदान (63 किमी) – शुरू: 6 जून 2025 है।

इस परियोजना में 943 पुल और 36 सुरंगें शामिल हैं

इंजीनियरिंग की बेमिसाल मिसालें इस परियोजना में 943 पुल और 36 सुरंगें शामिल हैं। कुल 164 किलोमीटर सफर पुलों और सुरंगों से होकर गुजरता है। चिनाब ब्रिज — विश्व का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज, जिसकी ऊंचाई 359 मीटर है (एफिल टॉवर से अधिक)। अंजी खड्ड पुल — देश का पहला केबल-स्टे रेलवे ब्रिज। टी-1 सुरंग — वैष्णो देवी के त्रिकुटा पर्वत के नीचे बनी, जिसका निर्माण पूरा होने में 20 वर्ष लगे। टी-50 सुरंग — भारत की सबसे लंबी रेल सुरंग, लंबाई 12.77 किमी।

यह रेल मार्ग सुरक्षा, पर्यटन और व्यापार के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है

यह रेल मार्ग सुरक्षा, पर्यटन और व्यापार के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। परियोजना में हजारों इंजीनियरों, मजदूरों और तकनीशियनों की कड़ी मेहनत शामिल रही। निर्माण में भूगोल, मौसम और जलनिकासी जैसी कई चुनौतियाँ आईं, जिन पर काबू पाना किसी उपलब्धि से कम नहीं। इस प्रकार यह सिर्फ एक ट्रेन नहीं, बल्कि कश्मीर को जोड़ने वाला विश्वास और विकास का नया सेतु है।

News Hindi : भारतीय रेलवे ने शुरू की समयबद्ध कार्गो सेवाएँ, बढ़ाई माल परिवहन की गति

News Hindi : भारतीय रेलवे ने शुरू की समयबद्ध कार्गो सेवाएँ, बढ़ाई माल परिवहन की गति

Latest Hindi News : शुभो महालया : पीएम मोदी और सीएम ममता ने दी शुभकामनाएं

Latest Hindi News : शुभो महालया : पीएम मोदी और सीएम ममता ने दी शुभकामनाएं

Latest Hindi News : पीएम मोदी आज शाम 5 बजे करेंगे राष्ट्र संबोधन

Latest Hindi News : पीएम मोदी आज शाम 5 बजे करेंगे राष्ट्र संबोधन

Latest Hindi News: क्या बिहार में लालू के मुस्लिम-यादव समीकरण में सेंधमारी कर देगा मोदी मैजिक

Latest Hindi News: क्या बिहार में लालू के मुस्लिम-यादव समीकरण में सेंधमारी कर देगा मोदी मैजिक

Latest Hindi News : कर्नाटक : जातिगत आंकड़ों का आरक्षण में उपयोग नहीं होगा

Latest Hindi News : कर्नाटक : जातिगत आंकड़ों का आरक्षण में उपयोग नहीं होगा

Latest Hindi News : बिहार: शिक्षा सेवकों के भत्ते बढ़ाए, टैबलेट खरीद में सरकार मदद करेगी

Latest Hindi News : बिहार: शिक्षा सेवकों के भत्ते बढ़ाए, टैबलेट खरीद में सरकार मदद करेगी

Latest Hindi News : गुवाहाटी में जुबीन गर्ग का अंतिम सफर, श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़

Latest Hindi News : गुवाहाटी में जुबीन गर्ग का अंतिम सफर, श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़

Latest Hindi News : जब एक जज ने मुस्लिम बहुल क्षेत्र को पाक कहा…असहज हुए पूर्व सीजेआई चंद्रचूड़

Latest Hindi News : जब एक जज ने मुस्लिम बहुल क्षेत्र को पाक कहा…असहज हुए पूर्व सीजेआई चंद्रचूड़

Latest Hindi News : पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, 40 मिनट चली गोलाबारी

Latest Hindi News : पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, 40 मिनट चली गोलाबारी

Latest Hindi News : रोहिणी लड़ रहीं आत्मसम्मान की लड़ाई, इसे हरेक को समझना होगा

Latest Hindi News : रोहिणी लड़ रहीं आत्मसम्मान की लड़ाई, इसे हरेक को समझना होगा

Latest Hindi News : आज लगेगा साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण

Latest Hindi News : आज लगेगा साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण

Latest News : मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में सुरंग निर्माण

Latest News : मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में सुरंग निर्माण

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870