తెలుగు | Epaper

Engaged: रिंकू-प्रिया की हुई सगाई, हस्तियों ने रिंग सेरेमनी में जमाई महफिल

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Engaged: रिंकू-प्रिया की हुई सगाई, हस्तियों ने रिंग सेरेमनी में जमाई महफिल

 भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह की सपा सांसद प्रिया सरोज से आज यानी 8 जून को सगाई हो गई है। रिंग सेरेमनी लखनऊ के होटल द सेंट्रम में हुई। इस फंक्शन में देशभर की नामी-गिरामी हस्तियों शामिल हुए। दोनों की सगाई की फोटो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है।

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह की सपा सांसद प्रिया सरोज से आज यानी 8 जून को सगाई हुई। रिंग सेरेमनी लखनऊ के होटल द सेंट्रम में हुई। इस फंक्शन में देशभर की नामी-गिरामी हस्तियों शामिल हुए। दोनों की सगाई की फोटो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है। फैंस से लेकर भारतीय टीम के कई खिलाड़ी और बड़े-बड़े नेता रिंकू-प्रिया को बधाइयां दे रहे हैं। 

रिंकू की हुई प्रिया सरोज

दरअसल, टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह (Rinku Singh) और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज (Priya Saroj) उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। रिंकू सिंह लोअर मिडिल क्लास फैमिली से हैं, जबकि प्रिया सरोज की पारिवारिक पृष्ठभूमि काफी बेहतर है। आज यानी 8 जून को रिंकू और प्रिया ने जिंदगी की नई पारी की शुरुआत की है। दोनों की सगाई लखनऊ के पांच सितारा होटल सेंट्रम में हुई है, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है।

सगाई में रिंकू सिंह स्टाइलिश सफेद रंग की शेरवानी पहने नजर आ रहे हैं, जिसे मुंबई के नामचीन फैशन डिजाइनर ने तैयार किया है। जबकि प्रिया पिंक लहंगा पहने हुए बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। दोनों की रिंग सेरेमनी की पहली झलक सामने आई है। 

कैसे प्रिया को दिल दे बैठे रिंकू?

केकेआर के बल्लेबाज रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद (मछलीशहर, उत्तर प्रदेश) प्रिया सरोज की मुलाकात करीब 2 साल पहले हुई थी। रिंकू सिंह के वो पांच छक्के तो हर किसी को अच्छी तरह से याद हैं, जो उन्होंने 9 अप्रैल 2023 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के बॉलर यश दयाल के ओवर में जड़े थे। उस मैच में आखिरी 6 गेंद में केकेआर को जीत के लिए 29 रन की दरकार थी और रिंकू ने चमत्कारिक प्रदर्शन के दम पर टीम को ये जीत दिलाई।

रिंकू ने यश दयाल की पांच गेंदों पर लगातार पांच छक्के लगाए और केकेआर को जीत दिलाई थी। इस मैच के बाद रिंकू की पूरी दुनिया में पहचान बनी। इस मैच के बाद रिंकू टीम के एक सीनियर की शादी में शामिल होने दिल्ली आए, जहां उनके दोस्त ने उनकी मुलाकात प्रिया सरोज से कराई। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती बनी और करीब डेढ़ साल तक एक दूसरे को जानने-समझने के बाद आज दोनों ने सगाई की।

Read more : Politics : राजस्थान कांग्रेस के लिए राहत, सचिन-गहलोत में तनाव खत्म

Up : संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा एक बार फिर स्थगित, मायूस हुए भक्त

News Hindi : भारतीय रेलवे ने शुरू की समयबद्ध कार्गो सेवाएँ, बढ़ाई माल परिवहन की गति

News Hindi : भारतीय रेलवे ने शुरू की समयबद्ध कार्गो सेवाएँ, बढ़ाई माल परिवहन की गति

Latest Hindi News : शुभो महालया : पीएम मोदी और सीएम ममता ने दी शुभकामनाएं

Latest Hindi News : शुभो महालया : पीएम मोदी और सीएम ममता ने दी शुभकामनाएं

Latest Hindi News : पीएम मोदी आज शाम 5 बजे करेंगे राष्ट्र संबोधन

Latest Hindi News : पीएम मोदी आज शाम 5 बजे करेंगे राष्ट्र संबोधन

Latest Hindi News: क्या बिहार में लालू के मुस्लिम-यादव समीकरण में सेंधमारी कर देगा मोदी मैजिक

Latest Hindi News: क्या बिहार में लालू के मुस्लिम-यादव समीकरण में सेंधमारी कर देगा मोदी मैजिक

Latest Hindi News : कर्नाटक : जातिगत आंकड़ों का आरक्षण में उपयोग नहीं होगा

Latest Hindi News : कर्नाटक : जातिगत आंकड़ों का आरक्षण में उपयोग नहीं होगा

Latest Hindi News : बिहार: शिक्षा सेवकों के भत्ते बढ़ाए, टैबलेट खरीद में सरकार मदद करेगी

Latest Hindi News : बिहार: शिक्षा सेवकों के भत्ते बढ़ाए, टैबलेट खरीद में सरकार मदद करेगी

Latest Hindi News : गुवाहाटी में जुबीन गर्ग का अंतिम सफर, श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़

Latest Hindi News : गुवाहाटी में जुबीन गर्ग का अंतिम सफर, श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़

Latest Hindi News : जब एक जज ने मुस्लिम बहुल क्षेत्र को पाक कहा…असहज हुए पूर्व सीजेआई चंद्रचूड़

Latest Hindi News : जब एक जज ने मुस्लिम बहुल क्षेत्र को पाक कहा…असहज हुए पूर्व सीजेआई चंद्रचूड़

Latest Hindi News : पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, 40 मिनट चली गोलाबारी

Latest Hindi News : पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, 40 मिनट चली गोलाबारी

Latest Hindi News : रोहिणी लड़ रहीं आत्मसम्मान की लड़ाई, इसे हरेक को समझना होगा

Latest Hindi News : रोहिणी लड़ रहीं आत्मसम्मान की लड़ाई, इसे हरेक को समझना होगा

Latest Hindi News : आज लगेगा साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण

Latest Hindi News : आज लगेगा साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण

Latest News : मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में सुरंग निर्माण

Latest News : मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में सुरंग निर्माण

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870