తెలుగు | Epaper

National : गोवा में तीन नाबालिग लड़कियों का रेप; मालिक व मैनेजर गिरफ्तार

Anuj Kumar
Anuj Kumar
National : गोवा में तीन नाबालिग लड़कियों का रेप; मालिक व मैनेजर गिरफ्तार

गोवा में पुलिस ने एक गेस्ट हाउस के मालिक और मैनेजर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उनके गेस्ट हाउस में दो पुरुषों ने तीन नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया। ये लड़कियां 11 13 और 15 साल की हैं और एक ही बिल्डिंग में रहती थीं। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और गोवा बाल अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

पणजी। देश में आए दिन दुष्कर्म के मामले सामने आते रहते हैं। इस बीच गोवा से एक मामला सामने आया है,  पुलिस ने उत्तरी गोवा जिले के एक गेस्ट हाउस के मालिक और मैनेजर को गिरफ्तार किया है, जहां तीन नाबालिग लड़कियों के साथ दो पुरुषों ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया था। अधिकारियों ने इस मामले की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में अब तक 4 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।  11, 13 और 15 साल की ये लड़कियां एक ही बिल्डिंग में रहती थीं। 

हाईलाइटस

  • अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में अब तक 4 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है
  • 11, 13 और 15 साल की ये लड़कियां एक ही बिल्डिंग में रहती थीं

हाईलाइटस

गेस्ट हाउस में किया दुष्कर्म

इन लड़कियों के साथ 7 और 8 जून को कलंगुट इलाके में स्थित गेस्ट हाउस में दो लड़कों ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया था। अधिकारियों ने बताया कि पांचों ने एक साथ गेस्ट हाउस में चेक-इन किया था। दो बड़ी लड़कियां बहनें हैं।

लड़कियों के माता-पिता ने 8 जून को शिकायत दर्ज कराई थी कि वे एक दिन पहले लापता हो गई थीं। एक अधिकारी ने इस मामले में पहले बताया कि पुलिस ने कई टीमें बनाईं हैं और उसी दिन लड़कियों को गेस्ट हाउस से छुड़ाया, जबकि अल्ताफ मुजावर (19) और ओम नाइक (21) को गिरफ्तार किया गया। 

मालिक को रात में किया गिरफ्तार

पुलिस अधिकारी (उत्तर) राहुल गुप्ता ने गुरुवार को पीटीआई को बताया कि दो और लोगों को गेस्ट हाउस के मालिक रजत चौहान (31) और मैनेजर मंसूर पीर (35) को रात गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने कहा कि उन्हें नाबालिग लड़कियों को उनके माता-पिता की सहमति और सत्यापन के बिना गेस्ट हाउस में रखने, इस प्रकार कानूनों का उल्लंघन करने और अपराध को बढ़ावा देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने कहा कि सभी चार आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम और गोवा बाल अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एसपी ने राज्य में ऐसी सभी सुविधाओं को लेकर आगाह किया और कहा, ‘हम गेस्ट हाउस को सील कर रहे हैं और इसका लाइसेंस रद करने की कार्रवाई कर रहे हैं। अगर गेस्ट हाउस के मैनेजर और मालिक किसी बच्चे को उसके परिवार या रिश्तेदारों की गैरमौजूदगी में कमरा देते हैं तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।’

Read more : Karnatka : भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, धारवाड़ के स्कूलों में छुट्टी घोषित

News Hindi : भारतीय रेलवे ने शुरू की समयबद्ध कार्गो सेवाएँ, बढ़ाई माल परिवहन की गति

News Hindi : भारतीय रेलवे ने शुरू की समयबद्ध कार्गो सेवाएँ, बढ़ाई माल परिवहन की गति

Latest Hindi News : शुभो महालया : पीएम मोदी और सीएम ममता ने दी शुभकामनाएं

Latest Hindi News : शुभो महालया : पीएम मोदी और सीएम ममता ने दी शुभकामनाएं

Latest Hindi News : पीएम मोदी आज शाम 5 बजे करेंगे राष्ट्र संबोधन

Latest Hindi News : पीएम मोदी आज शाम 5 बजे करेंगे राष्ट्र संबोधन

Latest Hindi News: क्या बिहार में लालू के मुस्लिम-यादव समीकरण में सेंधमारी कर देगा मोदी मैजिक

Latest Hindi News: क्या बिहार में लालू के मुस्लिम-यादव समीकरण में सेंधमारी कर देगा मोदी मैजिक

Latest Hindi News : कर्नाटक : जातिगत आंकड़ों का आरक्षण में उपयोग नहीं होगा

Latest Hindi News : कर्नाटक : जातिगत आंकड़ों का आरक्षण में उपयोग नहीं होगा

Latest Hindi News : बिहार: शिक्षा सेवकों के भत्ते बढ़ाए, टैबलेट खरीद में सरकार मदद करेगी

Latest Hindi News : बिहार: शिक्षा सेवकों के भत्ते बढ़ाए, टैबलेट खरीद में सरकार मदद करेगी

Latest Hindi News : गुवाहाटी में जुबीन गर्ग का अंतिम सफर, श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़

Latest Hindi News : गुवाहाटी में जुबीन गर्ग का अंतिम सफर, श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़

Latest Hindi News : जब एक जज ने मुस्लिम बहुल क्षेत्र को पाक कहा…असहज हुए पूर्व सीजेआई चंद्रचूड़

Latest Hindi News : जब एक जज ने मुस्लिम बहुल क्षेत्र को पाक कहा…असहज हुए पूर्व सीजेआई चंद्रचूड़

Latest Hindi News : पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, 40 मिनट चली गोलाबारी

Latest Hindi News : पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, 40 मिनट चली गोलाबारी

Latest Hindi News : रोहिणी लड़ रहीं आत्मसम्मान की लड़ाई, इसे हरेक को समझना होगा

Latest Hindi News : रोहिणी लड़ रहीं आत्मसम्मान की लड़ाई, इसे हरेक को समझना होगा

Latest Hindi News : आज लगेगा साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण

Latest Hindi News : आज लगेगा साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण

Latest News : मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में सुरंग निर्माण

Latest News : मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में सुरंग निर्माण

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870