తెలుగు | Epaper

Ahmedabad Plane Crash : राजस्थान के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Ahmedabad Plane Crash : राजस्थान के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

अहमदाबाद प्लेन क्रैश में राजस्थान के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हुई है। इस हादसे में डॉक्टर दंपति और उनके 3 बच्चों की मौत हो गई। उनकी अब आखिरी सेल्फी सामने आई है।

जयपुर। गुजरात के अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 गुरुवार को उड़ान भरते ही दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के डॉक्टर दंपति और उनके तीन मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। फ्लाइट में चढ़ने से ठीक पहले उन्होंने एक सेल्फी ली थी, जो उनकी आखिरी तस्वीर बन गई।

मृतकों में डॉ कौनी व्यास, उनके पति डॉ प्रदीप जोशी, और उनके तीन बच्चे-प्रद्युत जोशी, मिराया जोशी और नकुल जोशी शामिल हैं। यह परिवार लंदन में मेडिकल प्रैक्टिस करता था और कुछ समय के लिए भारत आया हुआ था। डॉ. कौनी ने हाल ही में उदयपुर के पेसिफिक हॉस्पिटल से इस्तीफा दिया था ताकि वह अपने पति के साथ लंदन में रह सकें।

राजस्थान के कुल 12 लोगों की मौत

हादसे का शिकार हुआ एयर इंडिया का विमान बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर था। फ्लाइट संख्या AI-171 में कुल 242 यात्री सवार थे, जिनमें 196 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक शामिल थे। इस हादसे में राजस्थान के कुल 12 यात्रियों के शामिल होने की पुष्टि हुई है।

राजस्थान के भाई-बहन की जिंदगी एक साथ समाप्त

इनमें उदयपुर के एक मार्बल कारोबारी के बेटे और बेटी भी थे, जो लंदन की सैर पर निकले थे। इसके अलावा उदयपुर जिले के एक गांव के दो युवक, जो लंदन में एक व्यवसायी के घर रसोई का काम करते थे, वे भी इस फ्लाइट में सवार थे। बीकानेर का भी एक युवक इस विमान में यात्रा कर रहा था।

परिजनों का बुरा हाल

पूरे देश में इस हादसे को लेकर शोक की लहर है। बांसवाड़ा और उदयपुर में मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। अंतिम सेल्फी के सामने आते ही सोशल मीडिया पर संवेदनाओं की बाढ़ आ गई है।

सीएम ने मृतकों के परिजनों को किया फोन

दूसरी तरफ राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मृतकों के परिजनों से फोन पर बात की है। सीएम ने कहा है कि सरकार मृतकों के परिजनों की हर संभव मदद कर रही है, साथ ही लगातार परिवारों के संपर्क में है।

Read more : Plane Crash: विजय रुपाणी का अहमदाबाद विमान हादसे में निधन

News Hindi : भारतीय रेलवे ने शुरू की समयबद्ध कार्गो सेवाएँ, बढ़ाई माल परिवहन की गति

News Hindi : भारतीय रेलवे ने शुरू की समयबद्ध कार्गो सेवाएँ, बढ़ाई माल परिवहन की गति

Latest Hindi News : शुभो महालया : पीएम मोदी और सीएम ममता ने दी शुभकामनाएं

Latest Hindi News : शुभो महालया : पीएम मोदी और सीएम ममता ने दी शुभकामनाएं

Latest Hindi News : पीएम मोदी आज शाम 5 बजे करेंगे राष्ट्र संबोधन

Latest Hindi News : पीएम मोदी आज शाम 5 बजे करेंगे राष्ट्र संबोधन

Latest Hindi News: क्या बिहार में लालू के मुस्लिम-यादव समीकरण में सेंधमारी कर देगा मोदी मैजिक

Latest Hindi News: क्या बिहार में लालू के मुस्लिम-यादव समीकरण में सेंधमारी कर देगा मोदी मैजिक

Latest Hindi News : कर्नाटक : जातिगत आंकड़ों का आरक्षण में उपयोग नहीं होगा

Latest Hindi News : कर्नाटक : जातिगत आंकड़ों का आरक्षण में उपयोग नहीं होगा

Latest Hindi News : बिहार: शिक्षा सेवकों के भत्ते बढ़ाए, टैबलेट खरीद में सरकार मदद करेगी

Latest Hindi News : बिहार: शिक्षा सेवकों के भत्ते बढ़ाए, टैबलेट खरीद में सरकार मदद करेगी

Latest Hindi News : गुवाहाटी में जुबीन गर्ग का अंतिम सफर, श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़

Latest Hindi News : गुवाहाटी में जुबीन गर्ग का अंतिम सफर, श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़

Latest Hindi News : जब एक जज ने मुस्लिम बहुल क्षेत्र को पाक कहा…असहज हुए पूर्व सीजेआई चंद्रचूड़

Latest Hindi News : जब एक जज ने मुस्लिम बहुल क्षेत्र को पाक कहा…असहज हुए पूर्व सीजेआई चंद्रचूड़

Latest Hindi News : पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, 40 मिनट चली गोलाबारी

Latest Hindi News : पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, 40 मिनट चली गोलाबारी

Latest Hindi News : रोहिणी लड़ रहीं आत्मसम्मान की लड़ाई, इसे हरेक को समझना होगा

Latest Hindi News : रोहिणी लड़ रहीं आत्मसम्मान की लड़ाई, इसे हरेक को समझना होगा

Latest Hindi News : आज लगेगा साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण

Latest Hindi News : आज लगेगा साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण

Latest News : मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में सुरंग निर्माण

Latest News : मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में सुरंग निर्माण

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870