తెలుగు | Epaper

Plane crash : रातभर हटाया गया विमान का मलबा, अभी भी काम जारी

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Plane crash : रातभर हटाया गया विमान का मलबा, अभी भी काम जारी

अहमदाबाद। अहमदाबाद एयर इंडिया विमान दुर्घटना अपडेट में मृतकों की संख्या 297 हो गई है। पीएम मोदी शुक्रवार सुबह अहमदाबाद पहुंचे और सिविल अस्पताल में घायलों से मुलाकात की। वे विमान दुर्घटना स्थल का दौरा भी करेंगे। वे शहर के एक अस्पताल में उपचार करा रहे घायलों से भी मिलेंगे। बता दें लंदन जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट गुरुवार को अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।

विमान में सवार 241 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति उसमें बच गया जिसे ईश्वर का चमत्कार माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एअर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद घटनास्थल से मलबा हटाने का काम रात भर जारी रहा। एक अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

इस दुर्घटना में 265 लोगों की मौत हो गई

इस दुर्घटना में 265 लोगों की मौत हो गई। गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी समेत 242 यात्रियों को लेकर बोइंग 787 ड्रीमलाइनर गुरुवार दोपहर सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद मेघाणीनगर क्षेत्र में एक मेडिकल कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

शव इतने जल चुके हैं कि उनकी शिनाख्त करना मुश्किल है

पुलिस उपायुक्त ने कहा कि घटनास्थल से मलबा हटाने का काम रातभर जारी रहा और कुछ मलबा अभी भी हटाया जाना है। उन्होंने कहा कि शव इतने जल चुके हैं कि उनकी शिनाख्त करना मुश्किल है। देसाई ने पहले कहा था कि 265 शवों को शहर के सिविल अस्पताल भेजा गया है। बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद एकदम तेजी से नीचे आया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

दुर्घटनास्थल पर काले धुएं का गुबार उठता देखा गया। यह विमान 11 साल पुराना था। अधिकारी ने बताया था कि मरने वालों में एमबीबीएस के चार छात्र और एक चिकित्सक की पत्नी भी शामिल है।

Read more : Air India Crash: 10 मिनट की देरी ने बचाई जान, लंदन नहीं जा सके

News Hindi : भारतीय रेलवे ने शुरू की समयबद्ध कार्गो सेवाएँ, बढ़ाई माल परिवहन की गति

News Hindi : भारतीय रेलवे ने शुरू की समयबद्ध कार्गो सेवाएँ, बढ़ाई माल परिवहन की गति

Latest Hindi News : शुभो महालया : पीएम मोदी और सीएम ममता ने दी शुभकामनाएं

Latest Hindi News : शुभो महालया : पीएम मोदी और सीएम ममता ने दी शुभकामनाएं

Latest Hindi News : पीएम मोदी आज शाम 5 बजे करेंगे राष्ट्र संबोधन

Latest Hindi News : पीएम मोदी आज शाम 5 बजे करेंगे राष्ट्र संबोधन

Latest Hindi News: क्या बिहार में लालू के मुस्लिम-यादव समीकरण में सेंधमारी कर देगा मोदी मैजिक

Latest Hindi News: क्या बिहार में लालू के मुस्लिम-यादव समीकरण में सेंधमारी कर देगा मोदी मैजिक

Latest Hindi News : कर्नाटक : जातिगत आंकड़ों का आरक्षण में उपयोग नहीं होगा

Latest Hindi News : कर्नाटक : जातिगत आंकड़ों का आरक्षण में उपयोग नहीं होगा

Latest Hindi News : बिहार: शिक्षा सेवकों के भत्ते बढ़ाए, टैबलेट खरीद में सरकार मदद करेगी

Latest Hindi News : बिहार: शिक्षा सेवकों के भत्ते बढ़ाए, टैबलेट खरीद में सरकार मदद करेगी

Latest Hindi News : गुवाहाटी में जुबीन गर्ग का अंतिम सफर, श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़

Latest Hindi News : गुवाहाटी में जुबीन गर्ग का अंतिम सफर, श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़

Latest Hindi News : जब एक जज ने मुस्लिम बहुल क्षेत्र को पाक कहा…असहज हुए पूर्व सीजेआई चंद्रचूड़

Latest Hindi News : जब एक जज ने मुस्लिम बहुल क्षेत्र को पाक कहा…असहज हुए पूर्व सीजेआई चंद्रचूड़

Latest Hindi News : पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, 40 मिनट चली गोलाबारी

Latest Hindi News : पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, 40 मिनट चली गोलाबारी

Latest Hindi News : रोहिणी लड़ रहीं आत्मसम्मान की लड़ाई, इसे हरेक को समझना होगा

Latest Hindi News : रोहिणी लड़ रहीं आत्मसम्मान की लड़ाई, इसे हरेक को समझना होगा

Latest Hindi News : आज लगेगा साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण

Latest Hindi News : आज लगेगा साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण

Latest News : मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में सुरंग निर्माण

Latest News : मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में सुरंग निर्माण

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870