తెలుగు | Epaper

Sushant Singh Rajput की डेथ से पहले का वो मैसेज, जानिए दोस्त आलोक ने क्या कहा

digital
digital
Sushant Singh Rajput की डेथ से पहले का वो मैसेज, जानिए दोस्त आलोक ने क्या कहा

सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड कर लिया, इस बात पर विश्वास नहीं हुआ

सुशांत सिंह राजपूत की पांचवीं पुण्यतिथि के मौके पर जहां देशभर के फैन्स और परिवार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं, वहीं उनके करीबी दोस्त और अभिनेता आलोक पांडे ने भी एक भावुक बातचीत में अपने दिल की बात साझा की। मीडिया से खास बातचीत में आलोक ने सुशांत से जुड़ी अनकही यादों को शेयर करते हुए बताया कि कैसे इस अभिनेता का जाना आज भी उन्हें अंदर तक झकझोर देता है। आलोक पांडे ने बताया कि जिस दिन सुशांत की मृत्यु की खबर आई, वो अपने गांव में थे। उन्हें जैसे ही मैसेज मिला कि उनके दोस्त ने सुसाइड कर लिया है, उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगा कोई मजाक कर रहा है। जब न्यूज चैनल पर देखा तब यकीन हुआ और मैं सन्न रह गया।’

बेहद पॉजिटिव, एनर्जेटिक और ज्ञान से भरे इंसान थे सुशांत : आलोक

आलोक ने आगे बताया कि सुशांत बेहद पॉजिटिव, एनर्जेटिक और ज्ञान से भरे इंसान थे। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि सुशांत जैसे इंसान के साथ ऐसा कुछ हो सकता है। उन्होंने कहा, ‘वो जिंदगी को बहुत उत्साह से जीता था। उसकी बातों से ऐसा लगता था जैसे दुनिया में कोई भी सपना नामुमकिन नही।’ इस खास बातचीत में आलोक ने बताया कि उनकी आखिरी बातचीत सुशांत से इंस्टाग्राम पर हुई थी, जिसमें उन्होंने एक कविता भेजी थी। सुशांत ने उस पर लंबा जवाब भी दिया था और मिलने की बात कही थी, लेकिन दुर्भाग्यवश वो मुलाकात कभी नहीं हो पाई।

फिल्म लखनऊ सेंट्रल के दौरान सुशांत ने सपोर्ट किया : आलोक

आलोक ने ये भी शेयर किया कि फिल्म लखनऊ सेंट्रल के दौरान भी सुशांत ने उन्हें सपोर्ट किया था और उनके काम की सराहना की थी। उन्होंने कहा, ‘जब मैंने उन्हें मैसेज कर अपनी फिल्म की सफलता की बधाई दी, तो उन्होंने तुरंत जवाब दिया, ‘कमाल के एक्टर हो तुम’। वो बहुत हिम्मत बढ़ाने वाला इंसान था।’

‘छिछोरे’ की शूटिंग के बाद कम हो गई थी बात

उन्होंने ये भी कहा कि छिछोरे फिल्म के बाद सुशांत से उनकी बात कम हो गई थी, लेकिन फिर भी उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि इतना बड़ा झटका लग सकता है। उन्होंने कहा, ‘उसका जाना मेरे लिए शाहरुख, आमिर या सलमान के चले जाने जैसा था। वो मेरे लिए एक सुपरस्टार था, और उसका जुड़ाव मेरे लिए बहुत खास था।’ इस भावुक बातचीत में आलोक ने सुशांत को सिर्फ एक अभिनेता नहीं बल्कि एक इंसान के तौर पर याद किया, जो दूसरों की भावनाओं की कद्र करता था और हमेशा पॉजिटिविटी फैलाने में विश्वास रखता था।

आलोक

आपको बता दें आज ही के दिन साल 2020 में इंडस्ट्री ने अपना होनहार सितारा खो दिया था। इसके बाद सालों तक केस चला, लेकिन इसी साल सीबीआई, एनआईए और तमाम एजेंसियों को सुशांत के साथ किसी भी साजिश का कोई सबूत नहीं मिला और इसी साल क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर केस को बंद कर दिया गया।

वर्मा बयान से भड़के यश फैंस, बॉक्स ऑफिस जंग गरम

वर्मा बयान से भड़के यश फैंस, बॉक्स ऑफिस जंग गरम

शादी के लिए रश्मिका और विजय देवरकोंडा उदयपुर पहुंचे

शादी के लिए रश्मिका और विजय देवरकोंडा उदयपुर पहुंचे

Entertainment- फिल्म ‘कैनेडी’ को लेकर सनी लियोनी ने किया बड़ा खुलासा

Entertainment- फिल्म ‘कैनेडी’ को लेकर सनी लियोनी ने किया बड़ा खुलासा

ऋषभ शेट्टी बनेंगे हनुमान, ‘जय हनुमान’ फिल्म शुरू

ऋषभ शेट्टी बनेंगे हनुमान, ‘जय हनुमान’ फिल्म शुरू

विश्वक सेन की ‘कल्ट’ टीज़र रिलीज, हिंसक सीन से चर्चा तेज

विश्वक सेन की ‘कल्ट’ टीज़र रिलीज, हिंसक सीन से चर्चा तेज

Mumbai- अच्छे कैदियों को दूसरा मौका मिलना चाहिए- राजपाल यादव

Mumbai- अच्छे कैदियों को दूसरा मौका मिलना चाहिए- राजपाल यादव

Mumbai-सलीम खान की तबीयत पर चिंतित सुभाष घई, बोले- जल्दी ठीक हों

Mumbai-सलीम खान की तबीयत पर चिंतित सुभाष घई, बोले- जल्दी ठीक हों

प्रियंका ने उतारा मंगलसूत्र, निक ने किया फ्लॉन्ट

प्रियंका ने उतारा मंगलसूत्र, निक ने किया फ्लॉन्ट

ग्लोबल पॉप आइकन और कई ग्रैमी अवॉर्ड विनर शकीरा

ग्लोबल पॉप आइकन और कई ग्रैमी अवॉर्ड विनर शकीरा

Mumbai- 19 साल बाद भारत में शकीरा की वापसी, मुंबई-दिल्ली में गूंजेगी आवाज, होगा लाइव शो

Mumbai- 19 साल बाद भारत में शकीरा की वापसी, मुंबई-दिल्ली में गूंजेगी आवाज, होगा लाइव शो

Mumbai-बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह को फिरौती कॉल, 10 करोड़ की मांग से हड़कंप

Mumbai-बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह को फिरौती कॉल, 10 करोड़ की मांग से हड़कंप

इंदौर में पहुंचे अभिनेता अजय देवगन

इंदौर में पहुंचे अभिनेता अजय देवगन

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870