తెలుగు | Epaper

Weather :केरल से कश्मीर तक झमाझम, अगले दो दिन पूरे देश में भारी बारिश

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Weather :केरल से कश्मीर तक झमाझम, अगले दो दिन पूरे देश में भारी बारिश

मानसून ने अपेक्षित गति पकड़ ली है और अगले दस दिनों में पश्चिमी तट, मध्य और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आएगी। मध्य भारत में अगले 4-5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस गिरावट आने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश समेत 18 राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट

कुछ दिन के ठहराव के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून पटरी पर लौट आया है। सोमवार को मानसून दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश तक पहुंच गया। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा और गुजरात व मध्य प्रदेश के कुछ और हिस्सों तक मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। पश्चिमी हिमालयी राज्यों में मानसून पूर्व और गुजरात से लेकर अरुणाचल प्रदेश और मुंबई से लेकर केरल तक झमाझम मानसूनी बारिश हो रही है।

मुंबई के कई इलाकों में जलभराव हो गया है और रेल व हवाई सेवा भी प्रभावित हुई है। अगले दो दिन भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर गुजरात के लिए रेड अलर्ट, उत्तर प्रदेश समेत 18 राज्यों के लिए ऑरेंज और जम्मू-कश्मीर समेत 12 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

इस हफ्ते पूरे मध्य भारत तक बारिश होने की संभावना है

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि मानसून के सक्रिय होने से इस हफ्ते पूरे मध्य भारत तक बारिश होने की संभावना है। इससे तपती गर्मी से राहत मिलेगी। आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को मॉनसून की बारिश ने लगभग पूरे पश्चिमी राज्य महाराष्ट्र को कवर कर लिया और पड़ोसी गुजरात और मध्य प्रदेश में भी प्रवेश कर गया।

एक अन्य मौसम अधिकारी ने बताया कि मानसून ने अपेक्षित गति पकड़ ली है और अगले दस दिनों में पश्चिमी तट, मध्य और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आएगी। मध्य भारत में अगले 4-5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस गिरावट आने की संभावना है।

आज और कल इन राज्यों में अलर्ट

आईएमडी ने 17 और 18 जून को पूरे देश में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर रेड, ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। गुजरात के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया। वहीं, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल और असम को छोड़कर पूर्वोत्तर के सभी छह राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। असम, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना, पुडुचेरी और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह के लिए यलो अलर्ट जारी हुआ है।

मुंबई में कई इलाके जलमग्न

मायानगरी मुंबई में सोमवार को मूसलाधार बारिश से कई इलाके जलमग्न हो गए और सड़क यातायात, उपनगरीय लोकल ट्रेन सेवा और मेट्रो रेल सेवाएं बाधित हुईं। हवाई सेवाओं पर भी असर पड़ा। महानगर में औसतन 100 मिमी तक बारिश रिकॉर्ड की गई।

मंगलवार को समुद्र में ऊंची लहरे उठने की चेतावनी भी जारी की गई है। कई जगह तेज हवाएं भी चलीं और ओवरहेड तारों पर प्लास्टिक शीट गिरने से घाटकोपर-अंधेरी-वर्सोवा लाइन पर मेट्रो सेवा प्रभावित हुई। महानगर में 1 जून के बाद से वर्षा जनित घटनाओं में 18 लोगों की मौत भी हो गई है।

इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी

मुंबई में भारी बारिश के बीच इंडिगो एयरलाइंस ने ट्रवेल एडवाइजरी जारी कर यात्रियों से बदलते शेड्यूल के लिए तैयार रहने के लिए कहा है। यात्रियों से कहा गया है कि वे अपने विमान पर नजर रखें और उसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं। इंडिगो ने एक्स पर लिखा है कि इस समय मुंबई में भारी बारिश हो रही है जिससे उड़ानों के शेड्यूल में बदलाव किए जा रहे हैं। उड़ान में संभावित देरी के लिए तैयार रहें और अपनी यात्रा के लिए अतिरिक्त समय दें।

Read more : UP News : महाकुंभ में पुलिस के व्यवहार जैसा नए सिपाहियों को दें प्रशिक्षण : डीजीपी

UP News : गाली देने पर युवक का किया ऐसा हश्र… परिवार को नहीं मिली बॉडी

UP से आयी दिल दहलाने वाली खबर, गर्भवती को जिंदा जलाने की कोशिश, गर्भ से निकाला गया मृत शिशु

UP News : महाराजगंज में सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा, अर्थी पर लेटी युवती का सिंदूरदान, जानिए पूरा माजरा

UP News : बेकाबू हुई डीसीएम, तीन स्थानों पर लोगों को मारी टक्कर, 2 की मौत, 9 घायल

Latest Hindi News : हिमाचल के किन्नौर में बादल फटने से हाहाकार

Latest Hindi News : हिमाचल के किन्नौर में बादल फटने से हाहाकार

Latest Hindi News : चमोली में बादल फटने से 12 मकान तबाह, 10 लोग मलबे में दब गए

Latest Hindi News : चमोली में बादल फटने से 12 मकान तबाह, 10 लोग मलबे में दब गए

Latest Hindi News : उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, देहरादून की क़ई सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त

Latest Hindi News : उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, देहरादून की क़ई सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त

Latest News Mussoorie : आपदा में फंसे पर्यटकों के लिए होटल फ्री

Latest News Mussoorie : आपदा में फंसे पर्यटकों के लिए होटल फ्री

Latest Hindi News Weather : मणिपुर में बाढ़ से ब्रिज बहा, कई गांवों का संपर्क कटा

Latest Hindi News Weather : मणिपुर में बाढ़ से ब्रिज बहा, कई गांवों का संपर्क कटा

Latest News : देहरादून में मौसम विभाग ने जारी किया पांच दिन का रेड अलर्ट

Latest News : देहरादून में मौसम विभाग ने जारी किया पांच दिन का रेड अलर्ट

Latest News Uttarakhand : देहरादून में भारी बारिश का कहर

Latest News Uttarakhand : देहरादून में भारी बारिश का कहर

Latest Hindi News : देहरादून के सहस्त्रधारा में बादल फटा, तबाही का मंजर

Latest Hindi News : देहरादून के सहस्त्रधारा में बादल फटा, तबाही का मंजर

Latest Hindi News  Weather : मानसून की राजस्थान से विदाई, मुंबई की सड़कें पानी-पानी

Latest Hindi News Weather : मानसून की राजस्थान से विदाई, मुंबई की सड़कें पानी-पानी

Mumbai : भारी बारिश के बीच मोनोरेल में तकनीकी खराबी

Mumbai : भारी बारिश के बीच मोनोरेल में तकनीकी खराबी

Heavy rain wreaks havoc in Mumbai: IMD ने रेड अलर्ट जारी किया, जनजीवन प्रभावित

Heavy rain wreaks havoc in Mumbai: IMD ने रेड अलर्ट जारी किया, जनजीवन प्रभावित

Weather : ला नीना का खतरा : भारत में कड़ाके की ठंड पड़ने की चेतावनी

Weather : ला नीना का खतरा : भारत में कड़ाके की ठंड पड़ने की चेतावनी

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870