गर्भवती के पेट में हो गई बच्चे की मौत
यूपी के महराजगंज स्थित फरेंदा क्षेत्र के गनेशपुर में आपसी विवाद को लेकर गर्भवती पत्नी पर पति ने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की। इसी बीच पेट में बच्चे की मौत हो गई। डॉक्टरों के अनुसार करीब 60 प्रतिशत झुलसी है। गर्भवती का ऑपरेशन कर मृत बच्चे को निकाला गया। मामले में आरोपी पति गोविंद पर केस दर्ज हुआ है। घटना के बाद से वह फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
घर से जलती हुई निकली गर्भवती
फरेंदा थाना क्षेत्र के गनेशपुर निवासी सुमन (28) व पति गोविंद (30) के बीच कुछ दिनों से आपसी विवाद चल रहा था। इसको लेकर रविवार की रात करीब 11 बजे पति गोविंद नाराज होकर पत्नी पर पेट्रोल उड़ेल कर आग लगा दिया। इससे विवाहिता गंभीर रूप से झुलस गई। महिला चिल्लाते हुए घर से बाहर आई तब जाकर आस पास के लोगों ने दौड़ कर आग बुझाई। लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस गई थी।
पुलिस ने दर्ज किया गर्भवती का बयान
परिजन विवाहिता को इलाज के लिए तत्काल सीएचसी बनकटी ले गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपशिखा वर्मा व थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक मौके पर पहुंच गए। पुलिस की पूछताछ में विवाहिता ने पति पर आरोप लगाया की उसने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की।

दोनों करते हैं एक दूसरे के चरित्र पर शक
बताया जाता है कि पति पत्नी दोनों एक दूसरे पर शक करते थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच तकरार होती रहती थी। रविवार की रात भी यही बात हुई। पत्नी ने पति के चरित्र को लेकर लांक्षन लगाया तो पति ने भी उस पर लांक्षन लगाया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच मामला इतना बढ़ गया की। पति बाइक से पेट्रोल निकालकर पत्नी पर छिड़क दिया। जब तक वह अपना बचाव करती, तब तक आग लगाकर फरार हो गया था।
- AP MSME : एमएसएमई को ग्लोबल मार्केट.. मेटा-अमेजन से एपी समझौता
- Telugu Film Industry : चिरंजीवी की एंट्री से टॉलीवुड में बड़ा फैसला?
- Rambha : अभिनेत्री रंभा के घर मातम.. पिता का निधन
- Technical Glitch: गुलमर्ग गोंडोला में तकनीकी खराबी: हवा में फंसे 300 से ज्यादा पर्यटक
- Utthuttha Herolu Review : ‘उत्तुत्त हीरोलु’ रिव्यू.. क्या कॉमेडी फेल हुई?