తెలుగు | Epaper

Bollywood : फीमेल सुपरस्टार श्रीदेवी को लेकर क्या कहा था सलमान खान ने?

digital
digital
Bollywood : फीमेल सुपरस्टार श्रीदेवी को लेकर क्या कहा था सलमान खान ने?

फिल्म चंद्रमुखी में श्रीदेवी के साथ सलमान खान ने किया था काम

सलमान खान और पहली फीमेल सुपरस्टार कही जाने वाली एक्ट्रेस श्रीदेवी ने फिल्म चंद्रमुखी में साथ काम किया था। ये फिल्म तो फ्लॉप हुई थी लेकिन दोनों को स्क्रीन पर पसंद किया गया था। सलमान, हमेशा से श्रीदेवी के फैन रहे हैं। उन्होंने कई शोज में एक्ट्रेस के लिए अपनी पसंद जाहिर की है। यहां तक कि एक अवार्ड शो में जब उन्हें मौका मिले था कि वो श्रीदेवी को अपने शब्दों से सम्मानित करें तो उन्होंने ये मौका जाने नहीं दिया। उन्होंने अपने स्टारडम को पीछे रखते हुए श्रीदेवी को स्टेज पर वेलकम किया था। उनके सम्मान में जो बातें कहीं थीं उससे श्रीदेवी भी खुश हो गई थीं।

सलमान ने बताया श्रीदेवी को लीजेंड

ये बात है जी सिने अवार्ड 2017 की। इसी साल उनकी 300वीं फिल्म मॉम रिलीज हुई थी। श्रीदेवी के इन 300 फिल्मों के सफर को सलाम करते हुए सलमान ने कहा था, ‘शाहरुख खान है, मैं हूं, आमिर खान है, ऋतिक रोशन है, अक्षय कुमार हैं। हम सभी ने बहुत काम किया है। अगर आप हम सबकी फिल्में जोड़ दें तो 200-250 हो जाएंगी। लेकिन हमारी फिल्म इंडस्ट्री में एक लीजेंड हैं। बहुत ही टैलेंटेड, खूबसूरत, डेडिकेटेड, मेहनती, प्रोफेशनल। उन्होंने 300 फिल्में की हैं। एक छोटे से समय के अंदर 300 फिल्में, एक लीड हीरोइन के तौर पर करना बहुत ही मुश्किल है।’

सलमान खान

सलमान ने कहा, वो फिल्मों में नहीं आती तो हमारा क्या होता

सलमान ने आगे कहा, ‘कभी एक ही फिल्म में वो बच्ची होती हैं, फिर उसी में वो बड़ी हो जाती हैं। जुड़वा बहन बन जाती हैं, मां बन जाती हैं, बेटी भी वही होती हैं। चार्ली चैपलिन बन जाती हैं। गा भी लेती हैं। सोचिए, अगर वो ये फैसला नहीं करती कि उन्हें फिल्मों में काम करना है। तो इस इंडस्ट्री का क्या होता। हम जैसे फैंस का क्या होता। मुझे नहीं लगता है कि हमारी फिल्म इंडस्ट्री के अंदर इस लीजेंड जैसा कोई आएगा और आया है। वो नाम है श्रीदेवी।’ सलमान उन्हें स्टेज पर लेकर आते हैं। इसके बाद श्रीदेवी आती हैं और सलमान खान को इतने सम्मान और प्यार के लिए उनका शुक्रिया अदा करती हैं। हालांकि, श्रीदेवी अब इस दुनिया में नहीं रही हैं।

वर्मा बयान से भड़के यश फैंस, बॉक्स ऑफिस जंग गरम

वर्मा बयान से भड़के यश फैंस, बॉक्स ऑफिस जंग गरम

शादी के लिए रश्मिका और विजय देवरकोंडा उदयपुर पहुंचे

शादी के लिए रश्मिका और विजय देवरकोंडा उदयपुर पहुंचे

Entertainment- फिल्म ‘कैनेडी’ को लेकर सनी लियोनी ने किया बड़ा खुलासा

Entertainment- फिल्म ‘कैनेडी’ को लेकर सनी लियोनी ने किया बड़ा खुलासा

ऋषभ शेट्टी बनेंगे हनुमान, ‘जय हनुमान’ फिल्म शुरू

ऋषभ शेट्टी बनेंगे हनुमान, ‘जय हनुमान’ फिल्म शुरू

विश्वक सेन की ‘कल्ट’ टीज़र रिलीज, हिंसक सीन से चर्चा तेज

विश्वक सेन की ‘कल्ट’ टीज़र रिलीज, हिंसक सीन से चर्चा तेज

Mumbai- अच्छे कैदियों को दूसरा मौका मिलना चाहिए- राजपाल यादव

Mumbai- अच्छे कैदियों को दूसरा मौका मिलना चाहिए- राजपाल यादव

Mumbai-सलीम खान की तबीयत पर चिंतित सुभाष घई, बोले- जल्दी ठीक हों

Mumbai-सलीम खान की तबीयत पर चिंतित सुभाष घई, बोले- जल्दी ठीक हों

प्रियंका ने उतारा मंगलसूत्र, निक ने किया फ्लॉन्ट

प्रियंका ने उतारा मंगलसूत्र, निक ने किया फ्लॉन्ट

ग्लोबल पॉप आइकन और कई ग्रैमी अवॉर्ड विनर शकीरा

ग्लोबल पॉप आइकन और कई ग्रैमी अवॉर्ड विनर शकीरा

Mumbai- 19 साल बाद भारत में शकीरा की वापसी, मुंबई-दिल्ली में गूंजेगी आवाज, होगा लाइव शो

Mumbai- 19 साल बाद भारत में शकीरा की वापसी, मुंबई-दिल्ली में गूंजेगी आवाज, होगा लाइव शो

Mumbai-बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह को फिरौती कॉल, 10 करोड़ की मांग से हड़कंप

Mumbai-बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह को फिरौती कॉल, 10 करोड़ की मांग से हड़कंप

इंदौर में पहुंचे अभिनेता अजय देवगन

इंदौर में पहुंचे अभिनेता अजय देवगन

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870