తెలుగు | Epaper

National : विमान में बम की धमकी, कोच्चि से दिल्ली जा रही थी फ्लाइट

digital
digital
National : विमान में बम की धमकी, कोच्चि से दिल्ली जा रही थी फ्लाइट

5 दिन के अंदर विमान को बम की धमकी का तीसरा मामला

एक और विमान में बम की धमकी मामला सामने आया है। यह विमान कोच्चि से दिल्ली जा रहा था। बम की धमकी मिलने के बाद इस विमान को नागपुर में उतार लिया गया है। जानकारी के मुताबिक वह विमान इंडिगो एयरलाइंस का था। पिछले पांच दिन के अंदर फ्लाइट को बम की धमकी का यह तीसरा मामला है। इससे पहले सोमवार को लुफ्तांसा एयरलाइंस के विमान को भी बम की धमकी मिली थी। यह फ्लाइट जर्मनी से हैदराबाद आ रहा था। वहीं, शुक्रवार को फुकेत से उड़ान भरने वाले एयर इंडिया के विमान को भी बम की धमकी मिली थी। इसके बाद विमान वापस फुकेत एयरपोर्ट पर लैंड हो गया था।

धमकी में फ्लाइट नंबर भी था

इंडिगो एयरलाइंस के इस फ्लाइट को नागपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित ढंग से लैंड कराया गया है। यहां पर सुरक्षा एजेंसियों ने पूरी सतर्कता के साथ सभी यात्रियों को फ्लाइट से उतारा। इसके बाद सभी प्रोटोकॉल को फॉलो करते हुए फ्लाइट की पूरी तरह से जांच की गई। यह मामला इसलिए भी गंभीर था क्योंकि धमकी देने वाले ने फ्लाइट का नंबर तक बताया था। जिस वक्त यह धमकी मिली, यह फ्लाइट कोच्चि से उड़ान भर चुका था। धमकी की गंभीरता को देखते हुए इसे नागपुर की तरफ डायवर्ट कर दिया गया। फिलहाल यह विमान वहीं पर खड़ा है।

विमान

अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अफरा-तफरी का माहौल

गौरतलब है कि आज ही एअर इंडिया ने अपनी सैन फ्रांसिस्को-मुंबई उड़ान के एक इंजन में तकनीकी खराबी आने के कारण इसे कोलकाता में निर्धारित ठहराव पर ही समाप्त कर दिया। उड़ान को समाप्त किए जाने के कारण नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया और ‘बोइंग777-200 एलआर’ के 211 यात्री, अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने में लग गए कि उन्हें जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाए। बता दें कि 12 जून को अहमदाबाद में एयर इंडिया के फ्लाइट हादसे के बाद फ्लाइट्स की इमरजेंसी लैंडिंग की घटनाओं में काफी ज्यादा इजाफा हुआ है।

हवा में उड़ते विमान का दरवाजा खोलने की कोशिश

हवा में उड़ते विमान का दरवाजा खोलने की कोशिश

Delhi- 25 साल का इंतजार खत्म- देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट से जल्द उड़ानें शुरू

Delhi- 25 साल का इंतजार खत्म- देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट से जल्द उड़ानें शुरू

MP News- मध्य प्रदेश के बालाघाट में हादसा- कार पलटते ही लगी आग, तीन की दर्दनाक मौत

MP News- मध्य प्रदेश के बालाघाट में हादसा- कार पलटते ही लगी आग, तीन की दर्दनाक मौत

Man ki Baat- मन की बात में पीएम मोदी का बड़ा संदेश- सचेत रहें, गलत सूचनाओं से दूर रहें

Man ki Baat- मन की बात में पीएम मोदी का बड़ा संदेश- सचेत रहें, गलत सूचनाओं से दूर रहें

National- रेमंड समूह के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन, उद्योग जगत में शोक

National- रेमंड समूह के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन, उद्योग जगत में शोक

National -केरल में गरजे पीएम मोदी, बंगाल-असम में उम्मीदवारों पर मंथन कर रही कांग्रेस

National -केरल में गरजे पीएम मोदी, बंगाल-असम में उम्मीदवारों पर मंथन कर रही कांग्रेस

National- भारत की नई रणनीति, हाईटेक ड्रोन से सीमा पर कड़ी निगरानी

National- भारत की नई रणनीति, हाईटेक ड्रोन से सीमा पर कड़ी निगरानी

National- रसोई खर्च बढ़ा, गैस सिलेंडर महंगा होने से आम जनता बेहाल

National- रसोई खर्च बढ़ा, गैस सिलेंडर महंगा होने से आम जनता बेहाल

Bihar- बिहार में जमीन खरीदने का खर्च बढ़ेगा, अप्रैल से नए रेट लागू संभव

Bihar- बिहार में जमीन खरीदने का खर्च बढ़ेगा, अप्रैल से नए रेट लागू संभव

Bihar- राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहला कदम आज इस्तीफा देंगे नितिन नवीन

Bihar- राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहला कदम आज इस्तीफा देंगे नितिन नवीन

बिना तलाक लिव-इन में नहीं रह सकते शादीशुदा जोड़े

बिना तलाक लिव-इन में नहीं रह सकते शादीशुदा जोड़े

दिल्ली–सहारनपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा

दिल्ली–सहारनपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870