తెలుగు | Epaper

Bollywood : रणबीर कपूर के करियर को लेकर रिन्ही सुबेरवाल की भविष्यवाणी

digital
digital
Bollywood : रणबीर कपूर के करियर को लेकर रिन्ही सुबेरवाल की भविष्यवाणी

रिन्ही सुबेरवाल बोलीं अक्टूबर से सुधरेगी स्थिति

जानी-मानी ज्योतिषी, कोरियोग्राफर, पास्ट लाइफ रिग्रेशन थेरेपिस्ट, वास्तु सलाहकार, न्यूमरोलॉजिस्ट और क्रिस्टल हीलर रिन्ही सुबेरवाल ने अभिनेता रणबीर कपूर के भविष्य को लेकर टैरो कार्ड्स के ज़रिए भविष्यवाणी की है। उनका मानना है कि रणबीर का करियर ग्राफ जल्द ही सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ेगा। रिन्ही कहती हैं, ‘फिलहाल रणबीर कपूर का समय सामान्य है, लेकिन अक्टूबर के बाद से उनके लिए स्थितियाँ तेज़ी से बेहतर होंगी। अभी कुछ एनर्जीज़ उनके आसपास जमी हुई हैं, जिससे वो पूरी तरह से बहाव में नहीं आ पा रहे हैं। उन्हें अपने भावनात्मक संतुलन पर काम करना होगा। मेरी सलाह होगी कि वे 6 निक्की और 7 निक्की पहनें, जो उनके लिए काफी शुभ सिद्ध हो सकती हैं।’

एक बेहतरीन पिता बनने जा रहे हैं रणबीर : रिन्ही

रणबीर की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के संतुलन को लेकर रिन्ही आगे कहती हैं, ‘वे एक बेहतरीन पिता बनने जा रहे हैं, क्योंकि उनकी बेटी राहा उनके लिए और उनकी पत्नी के लिए बेहद सौभाग्यशाली हैं। राहा सिर्फ उनके लिए ही नहीं, बल्कि पूरे कपूर परिवार के लिए खुशियाँ, प्रेम और समृद्धि लेकर आई हैं। यही इस पूरे समय का सबसे सुंदर पक्ष है।’

रिन्ही

‘2 और 8 का संयोग ‘विषयोग’ बनाता : रिन्ही

रिन्ही बताती हैं कि रणबीर का जन्म 28 सितंबर को हुआ था। ‘2 और 8 का संयोग ‘विषयोग’ बनाता है, जो उन्हें बेहद संवेदनशील बनाता है। इस वजह से उनकी भावनाओं में अक्सर उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है। इसलिए उनके लिए यह ज़रूरी है कि वे अपनी इमोशनल इंटेलिजेंस पर काम करें,’ वह कहती हैं।

अभिनेता रणबीर और आलिया के रिश्ते को लेकर कही यह बात

रणबीर और आलिया के रिश्ते को लेकर रिन्ही कहती हैं, ‘उनका रिश्ता कुल मिलाकर औसत नज़र आता है। ऐसा लग रहा है कि आलिया इस रिश्ते को बनाए रखने के लिए ज़्यादा प्रयास कर रही हैं। रणबीर के लिए इस शादी में स्थिर और प्रतिबद्ध रहना बेहद ज़रूरी है, क्योंकि उनकी किस्मत और जीवन में प्रगति इस रिश्ते से बहुत गहराई से जुड़ी हुई है। अगर वे इस रिश्ते को सहेज कर रखते हैं, तो यह उनके लिए लंबे समय में बहुत लाभदायक सिद्ध होगा।’

वर्मा बयान से भड़के यश फैंस, बॉक्स ऑफिस जंग गरम

वर्मा बयान से भड़के यश फैंस, बॉक्स ऑफिस जंग गरम

शादी के लिए रश्मिका और विजय देवरकोंडा उदयपुर पहुंचे

शादी के लिए रश्मिका और विजय देवरकोंडा उदयपुर पहुंचे

Entertainment- फिल्म ‘कैनेडी’ को लेकर सनी लियोनी ने किया बड़ा खुलासा

Entertainment- फिल्म ‘कैनेडी’ को लेकर सनी लियोनी ने किया बड़ा खुलासा

ऋषभ शेट्टी बनेंगे हनुमान, ‘जय हनुमान’ फिल्म शुरू

ऋषभ शेट्टी बनेंगे हनुमान, ‘जय हनुमान’ फिल्म शुरू

विश्वक सेन की ‘कल्ट’ टीज़र रिलीज, हिंसक सीन से चर्चा तेज

विश्वक सेन की ‘कल्ट’ टीज़र रिलीज, हिंसक सीन से चर्चा तेज

Mumbai- अच्छे कैदियों को दूसरा मौका मिलना चाहिए- राजपाल यादव

Mumbai- अच्छे कैदियों को दूसरा मौका मिलना चाहिए- राजपाल यादव

Mumbai-सलीम खान की तबीयत पर चिंतित सुभाष घई, बोले- जल्दी ठीक हों

Mumbai-सलीम खान की तबीयत पर चिंतित सुभाष घई, बोले- जल्दी ठीक हों

प्रियंका ने उतारा मंगलसूत्र, निक ने किया फ्लॉन्ट

प्रियंका ने उतारा मंगलसूत्र, निक ने किया फ्लॉन्ट

ग्लोबल पॉप आइकन और कई ग्रैमी अवॉर्ड विनर शकीरा

ग्लोबल पॉप आइकन और कई ग्रैमी अवॉर्ड विनर शकीरा

Mumbai- 19 साल बाद भारत में शकीरा की वापसी, मुंबई-दिल्ली में गूंजेगी आवाज, होगा लाइव शो

Mumbai- 19 साल बाद भारत में शकीरा की वापसी, मुंबई-दिल्ली में गूंजेगी आवाज, होगा लाइव शो

Mumbai-बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह को फिरौती कॉल, 10 करोड़ की मांग से हड़कंप

Mumbai-बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह को फिरौती कॉल, 10 करोड़ की मांग से हड़कंप

इंदौर में पहुंचे अभिनेता अजय देवगन

इंदौर में पहुंचे अभिनेता अजय देवगन

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870