తెలుగు | Epaper

Entertainment : रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को साथ देखते ही फैंस ने कह डाली इतनी बड़ी बात

digital
digital
Entertainment : रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को साथ देखते ही फैंस ने कह डाली इतनी बड़ी बात

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के हर अपडेट जानना चाहते हैं फैंस

साउथ के सुपरस्टार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के बीच रुमर्ड रोमांस फैंस के अंदर जिज्ञासा पैदा कर रहा है। फैंस उनके बारे में हर अपडेट जानना चाहते हैं। हाल में दोनों मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ नजर आए। हैरत की बात यह है कि दोनों एक साथ एक ही कार में बैठकर वहां से रवाना हुए। फैंस ने इस पर हैरानी जताई है।

एक साथ कार में रवाना हुए रश्मिका-विजय

हाल ही में सामने आए एक वीडियो ने एक बार फिर विजय-रश्मिका के रिश्ते के बारे में अटकलों को हवा दे दी है। इससे फैंस उत्सुकता से सोच रहे हैं कि क्या वे एक दूसरे को डेट कर रहे हैं? बुधवार को विजय और रश्मिका दोनों एक दूसरे के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। दोनों एक साथ एक कार में वहां से रवाना हुए।

वीडियो में दिखे दोनों के चेहरे

रश्मिका और विजय ने मास्क से अपने चेहरों को ढका हुआ था। हालांकि पैपराजी ने उनकी वीडियो बनाई जिसमें उनके चेहरों की झलक दिखाई दी। दोनों पीछे वाली सीट पर बैठे। इसके बाद उनकी कार वहां से रवाना हो गई। हालांकि कैमरों ने जोड़े की इस स्थिति को कैद कर लिया। ऐसा लग रहा था कि वे अपना प्रोफाइल कम रखने की कोशिश कर रहे थे।

यूजर ने किए कमेंट

दोनों के वायरल वीडियो पर कई सोसल मीडिया यूजर्स ने रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा ‘हम उनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं।’ उसी यूजर ने लिखा है ‘खूबसूरत रश्मिका और हैंडसम विजय।’ कई दूसरे यूजर्स ने कमेंट बॉक्स में लाल दिल वाले इमोजी बनाए हैं।

रश्मिका

रश्मिका और विजय का रिश्ता

रश्मिका और विजय के डेटिंग की खबरें लंबे समय से चल रही हैं। 2024 में, रश्मिका और विजय दोनों ने रिलेशनशिप में होने की बात स्वीकार की थी लेकिन अपने पार्टनर का नाम नहीं बताया था। आपको बता दें कि रश्मिका मंदना जल्द ही शेखर कम्मुला की फिल्म ‘कुबेरा’ में धनुष और नागार्जुन के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वह जल्द ही ‘थामा’ और ‘द गर्लफ्रेंड’ में भी नजर आएंगी। विजय देवरकोंडा जल्द ही फिल्म ‘किंगडम’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में भाग्यश्री बोरसे और सत्यदेव भी हैं। यह फिल्म 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

शादी के लिए रश्मिका और विजय देवरकोंडा उदयपुर पहुंचे

शादी के लिए रश्मिका और विजय देवरकोंडा उदयपुर पहुंचे

Entertainment- फिल्म ‘कैनेडी’ को लेकर सनी लियोनी ने किया बड़ा खुलासा

Entertainment- फिल्म ‘कैनेडी’ को लेकर सनी लियोनी ने किया बड़ा खुलासा

ऋषभ शेट्टी बनेंगे हनुमान, ‘जय हनुमान’ फिल्म शुरू

ऋषभ शेट्टी बनेंगे हनुमान, ‘जय हनुमान’ फिल्म शुरू

विश्वक सेन की ‘कल्ट’ टीज़र रिलीज, हिंसक सीन से चर्चा तेज

विश्वक सेन की ‘कल्ट’ टीज़र रिलीज, हिंसक सीन से चर्चा तेज

Mumbai- अच्छे कैदियों को दूसरा मौका मिलना चाहिए- राजपाल यादव

Mumbai- अच्छे कैदियों को दूसरा मौका मिलना चाहिए- राजपाल यादव

Mumbai-सलीम खान की तबीयत पर चिंतित सुभाष घई, बोले- जल्दी ठीक हों

Mumbai-सलीम खान की तबीयत पर चिंतित सुभाष घई, बोले- जल्दी ठीक हों

प्रियंका ने उतारा मंगलसूत्र, निक ने किया फ्लॉन्ट

प्रियंका ने उतारा मंगलसूत्र, निक ने किया फ्लॉन्ट

ग्लोबल पॉप आइकन और कई ग्रैमी अवॉर्ड विनर शकीरा

ग्लोबल पॉप आइकन और कई ग्रैमी अवॉर्ड विनर शकीरा

Mumbai- 19 साल बाद भारत में शकीरा की वापसी, मुंबई-दिल्ली में गूंजेगी आवाज, होगा लाइव शो

Mumbai- 19 साल बाद भारत में शकीरा की वापसी, मुंबई-दिल्ली में गूंजेगी आवाज, होगा लाइव शो

Mumbai-बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह को फिरौती कॉल, 10 करोड़ की मांग से हड़कंप

Mumbai-बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह को फिरौती कॉल, 10 करोड़ की मांग से हड़कंप

इंदौर में पहुंचे अभिनेता अजय देवगन

इंदौर में पहुंचे अभिनेता अजय देवगन

Entertainment- रियलिटी प्लेटफॉर्म पर उभरी महीप कपूर की पर्सनैलिटी

Entertainment- रियलिटी प्लेटफॉर्म पर उभरी महीप कपूर की पर्सनैलिटी

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870