తెలుగు | Epaper

Weather : पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बाकी हिस्सों में पहुंचेगा मॉनसून

digital
digital
Weather : पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बाकी हिस्सों में पहुंचेगा मॉनसून

लगभग पूरे उत्तर भारत को कवर कर चुका है मॉनसून

मॉनसून को लेकर अच्छी खबर है। मौसम विभाग (Meteorological Department) अगले कुछ दिनों में अच्छी बारिश की उम्मीद कर रहा है। मॉनसून लगभग पूरे उत्तर भारत को कवर कर चुका है। उत्तर अरब सागर में अभी हालात इसके अनुकूल बने हुए हैं। अब मॉनसून (Monsoon), राजस्थान के और अधिक हिस्सों, हरियाणा के कुछ हिस्सों, चंडीगढ़ और दिल्ली तक भी पहुंचने वाला है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बचे हुए हिस्सों, हिमाचल प्रदेश और जम्मू तक भी मॉनसून पहुंच जाएगा। रविवार तक, मॉनसून हिमाचल प्रदेश और जम्मू के अधिकांश हिस्सों, पूरे लद्दाख और कश्मीर, और पंजाब के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ा, जबकि उत्तर-पश्चिमी राज्यों हरियाणा और दिल्ली को छोड़ दिया। Monsoon की उत्तरी सीमा अब जयपुर, आगरा, रामपुर, देहरादून, शिमला, पठानकोट और जम्मू के माध्यम से गुजर रही है।

यह अच्छा संकेत

आईएमडी के डायरेक्टर जनरल एम मोहपात्रा ने बताया कि Monsoon ने उत्तर भारत के अधिकांश हिस्से को थोड़ी जल्दी कवर किया है। लेकिन हमने अभी तक पूरे देश के कवरेज के लिए पूर्वानुमान नहीं दिया है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के कुछ हिस्से भी अभी कवर होने बाकी हैं। उन्होंने आगे बताया कि हम उम्मीद कर रहे हैं कि अगले कुछ दिनों में इन राज्यों तक भी मॉनसून की पहुंच होगी। हम अगले कुछ दिनों में अच्छी बारिश की उम्मीद कर रहे हैं। खासतौर पर दक्षिण उत्तर प्रदेश और गंगीय पश्चिम बंगाल के ऊपर एक निम्न दबाव क्षेत्र के कारण ऐसे हालात बन रहे हैं। यह विशेषताएं मॉनसून के लिए अच्छी हैं।

ऐसी रही मॉनसून की यात्रा

सामान्यतः, 15 जून तक, मॉनसून मुंबई समेत महाराष्ट्र के अधिकतर हिस्सों, तेलंगाना के बाकी क्षेत्रों, दक्षिण छत्तीसगढ़, मध्य भारत के बाकी क्षेत्रों, ओडिशा के अधिकांश क्षेत्रों, पश्चिम बंगाल के अधिकांश हिस्सों, सिक्किम और बिहार और झारखंड के कुछ पूर्वी क्षेत्रों तक रहता है। इसके बाद यह गुजरात और कच्छ के दक्षिणी हिस्सों, महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों, दक्षिण मध्य प्रदेश, ओडिशा के बाकी हिस्सों, और 20 जून तक उत्तर छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के अधिकांश हिस्सों की तरफ बढ़ जाता है। इसके बाद मॉनसून उत्तर और पश्चिम की ओर आगे बढ़ता है। फिर यह 30 जून तक गुजरात और कच्छ, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख, जम्मू और कश्मीर, पंजाब और हरियाणा, दिल्ली और पूर्वी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों को कवर करता है। यह 8 जुलाई तक उत्तर-पश्चिम भारत के शेष क्षेत्रों में पहुंचता है।

समय से पहले पहुंचा

इस साल मॉनसून अपेक्षा से पहले ही विभिन्न क्षेत्रों में पहुंच गया है। इसका अभी तक रास्ता बहुत असामान्य रहा है। मॉनसून ने 24 मई को केरल में आठ दिन पहले दस्तक दी। इसके बाद पश्चिमी तट के मुंबई सहित देश के बड़े हिस्सों को कवर किया। लेकिन 29 मई से 15 जून के बीच मॉनसून पूरी तरह से स्थिर हो गया। 15 जून के बाद, इसमें फिर से उभार आया और इसने अपने पूर्व के रास्ते को पकड़ लिया।

मार्च में राजस्थान में बढ़ी गर्मी, पारा 40°C के करीब

मार्च में राजस्थान में बढ़ी गर्मी, पारा 40°C के करीब

मार्च में ही अप्रैल जैसी तपिश!

मार्च में ही अप्रैल जैसी तपिश!

Weather- बिहार में होली से पहले बढ़ेगी गर्मी की तपिश, अगले 48 घंटों में 35°C तक पहुंचेगा पारा

Weather- बिहार में होली से पहले बढ़ेगी गर्मी की तपिश, अगले 48 घंटों में 35°C तक पहुंचेगा पारा

Weather- मौसम का मिजाज बदला, कई राज्यों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather- मौसम का मिजाज बदला, कई राज्यों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट

राजस्थान में मौसम ने ली करवट

राजस्थान में मौसम ने ली करवट

MP में 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट

MP में 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट

Weather- बंगाल की खाड़ी में बना दबाव, सात राज्यों में तेज बारिश-आंधी की चेतावनी

Weather- बंगाल की खाड़ी में बना दबाव, सात राज्यों में तेज बारिश-आंधी की चेतावनी

मध्य प्रदेश में मौसम का कहर, 25 जिलों में बारिश और तेज आंधी

मध्य प्रदेश में मौसम का कहर, 25 जिलों में बारिश और तेज आंधी

फरवरी में गर्मी ने दिखाए तेवर

फरवरी में गर्मी ने दिखाए तेवर

Weather-10 राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट, यूपी-एमपी और उत्तराखंड प्रभावित

Weather-10 राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट, यूपी-एमपी और उत्तराखंड प्रभावित

Weather- उत्तर भारत में ठंड–कोहरे का कहर जारी, दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट

Weather- उत्तर भारत में ठंड–कोहरे का कहर जारी, दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट

Weather- बर्फबारी से जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड, सोनमर्ग सबसे सर्द

Weather- बर्फबारी से जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड, सोनमर्ग सबसे सर्द

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870