తెలుగు | Epaper

Bollywood : रणवीर सिंह ही निभाएंगे शक्तिमान का किरदार

Ankit Jaiswal
Ankit Jaiswal
Bollywood : रणवीर सिंह ही निभाएंगे शक्तिमान का किरदार

मुकेश खन्ना को नहीं पसंद हैं रणवीर सिंह

मुकेश खन्ना स्टारर टीवी सीरीज शक्तिमान (Shaktiman) बच्चों का सबसे पसंदीदा प्रोग्राम रहा है। एक्टर ने सालों तक शक्तिमान और गंगाधर बनकर ऑडियंस को एंटरटेन किया और अब इसपर फिल्म बन रही है। रणवीर सिंह इस फिल्म में शक्तिमान का किरदार निभाने वाले हैं। लेकिन हाल में खबर सामने आई थी कि अल्लू अर्जुन इस फिल्म के शक्तिमान होंगे। पुष्पा एक्टर के फैन (Fan) इस खबर से खुश थे। लेकिन अब मेकर्स ने साफ कर दिया है कि ये सिर्फ अफवाह थी।

रणवीर ही होंगे शक्तिमान

रिपोर्ट में बताया गया था कि मिन्नल मुरली के डायरेक्टर और मलयालम फिल्मों के एक्टर बेसिल जोसेफ इस प्रोजेक्ट को बनाएंगे, जिसमें बॉलीवुड स्टार सिंह लीड शक्तिमान के किरदार में नजर आएंगे। वहीं अल्लू अर्जुन का नाम सामने आना रणवीर के फैंस के लिए हैरान करने वाली खबर थी। लेकिन प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र ने कन्फर्म किया कि फिल्म सिर्फ रणवीर के साथ बनाई जाएगी। बॉलीवुड बबल की रिपोर्ट में फिल्म से जुड़े सूत्र के हवाले से कहा गया है, “शक्तिमान कोई और नहीं कर रहा है। यह रणवीर सिंह ही हैं और कोई और नहीं। जो कोई भी उनके रिप्लेसमेंट की अफवाह फैला रहा है, वो अपना एजेंडा साफ कर रहा है।”

मुकेश खन्ना को नहीं पसंद आए रणवीर

बता दें, टीवी पर शक्तिमान का किरदार निभाने वाले एक्टर मुकेश खन्ना पहले ही रणवीर के लिए अपनी ना पसंद जाहिर कर चुके हैं। उन्होंने Ranveer के चरित्र पर सवाल उठाते हुए उन्हें शक्तिमान के लिए सही पसंद नहीं बताया था। उन्होंने ये भी बताया था कि खुद Ranveer उनके पास उन्हें मनाने आए थे। लेकिन एक्टर ने उनकी कोई बात नहीं सुनी।

रणवीर के अपकमिंग प्रोजेक्ट

वर्क फ्रंट की बात करें तो सिंह इन दिनों अपने अगले प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। उनके पास फरहान अख्तर के साथ डॉन 3 है। इसके अलावा साउथ के मेकर्स के साथ भी वो फिल्में कर रहे हैं।

बालैया का जबरदस्त तांडव…

बालैया का जबरदस्त तांडव…

धर्मेंद्र के जन्मदिन पर सनी देओल भावुक, साझा किया दिल छू लेने वाला वीडियो

धर्मेंद्र के जन्मदिन पर सनी देओल भावुक, साझा किया दिल छू लेने वाला वीडियो

Mumbai-धर्मेंद्र के जन्मदिन पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, साझा किया खास संदेश

Mumbai-धर्मेंद्र के जन्मदिन पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, साझा किया खास संदेश

अखंडा 2 को कोर्ट से मंजूरी | बालकृष्ण की फिल्म 12 दिसंबर को रिलीज…

अखंडा 2 को कोर्ट से मंजूरी | बालकृष्ण की फिल्म 12 दिसंबर को रिलीज…

लालो – कृष्ण सदा सहायते बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 60 | 90 करोड़ क्लब में शामिल…

लालो – कृष्ण सदा सहायते बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 60 | 90 करोड़ क्लब में शामिल…

Rupali Suri-रूपाली सूरी ने रेड कार्पेट पर मचाया जलवा

Rupali Suri-रूपाली सूरी ने रेड कार्पेट पर मचाया जलवा

Nusrat Bharucha-नुसरत भरुचा, लड़कियों के लिए फ्रेंचाइज़ी बनाना चुनौती

Nusrat Bharucha-नुसरत भरुचा, लड़कियों के लिए फ्रेंचाइज़ी बनाना चुनौती

गौरव खन्ना बने विजेता

गौरव खन्ना बने विजेता

Bollywood-कार्तिक की ‘फ्रेडी’ बन गई करियर की सबसे साहसी फिल्म

Bollywood-कार्तिक की ‘फ्रेडी’ बन गई करियर की सबसे साहसी फिल्म

Bollywood-14 साल बाद भी ‘द डर्टी पिक्चर’ का जादू बरकरार

Bollywood-14 साल बाद भी ‘द डर्टी पिक्चर’ का जादू बरकरार

ऋचा चड्ढा ने बताया-कैसे बदली अपनी जिंदगी और सोच

ऋचा चड्ढा ने बताया-कैसे बदली अपनी जिंदगी और सोच

बालैया फिल्म पर क्या पड़ेगा असर?

बालैया फिल्म पर क्या पड़ेगा असर?

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870